सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा:दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ मौजूदगी पर सवाल, बोले- सीएम मान का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा

सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा:दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ मौजूदगी पर सवाल, बोले- सीएम मान का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की चंडीगढ़ में मौजूदगी को लेकर पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। उन्होंने मनीष सिसोदिया के उपस्थिति से मुख्यमंत्री भगवंत मान की नींद उड़ा रखी है। आज कैबिनेट में वो शराब नीति लाई जाएगी, जो मनीष सिसोदिया ने तैयार की है। सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, शायद पिछले कुछ दिनों से मनीष सिसोदिया की चंडीगढ़ में उपस्थिति ने पंजाब के मुख्यमंत्री की नींद उड़ा दी है और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा दिया है। क्योंकि, सिसोदिया पंजाब की नई शराब नीति तैयार कर रहे थे, जिसे आज पंजाब कैबिनेट के सामने पेश किया जाना है। मैं भगवंत मान को अच्छे स्वास्थ्य और आगामी दिनों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही चेतावनी चेमा साहिब, पंजाब के आबकारी मंत्री के रूप में, आप शायद अपना वही हाल नहीं देखना चाहेंगे जो सिसोदिया का हुआ था। दिल्ली जैसा हश्र पंजाब में होगा भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में आशा की किरण दिखाई दे रही है, इस दिल्ली की शराब पॉलिसी ने, दिल्ली के लोगों के सामने कट्‌टर ईमानदारी का दावा करने वाली पार्टी का चेहरा दिल्ली के सामने पेश किया और उसका जो हश्र दिल्ली में हुआ, पंजाब के लोग भी उनका हश्र पंजाब में भी वहीं करने जा रहे हैं। सीएम निवास पर होनी है कैबिनेट की बैठक पंजाब कैबिनेट की आज अहम मीटिंग सीएम भगवंत मान के निवास पर हो रही है। इस दौरान पंजाब जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण नियम 2004 में संशोधन को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पंजाब राज्य एनआरआई आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान आबकारी नीति और बजट सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की चंडीगढ़ में मौजूदगी को लेकर पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। उन्होंने मनीष सिसोदिया के उपस्थिति से मुख्यमंत्री भगवंत मान की नींद उड़ा रखी है। आज कैबिनेट में वो शराब नीति लाई जाएगी, जो मनीष सिसोदिया ने तैयार की है। सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, शायद पिछले कुछ दिनों से मनीष सिसोदिया की चंडीगढ़ में उपस्थिति ने पंजाब के मुख्यमंत्री की नींद उड़ा दी है और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा दिया है। क्योंकि, सिसोदिया पंजाब की नई शराब नीति तैयार कर रहे थे, जिसे आज पंजाब कैबिनेट के सामने पेश किया जाना है। मैं भगवंत मान को अच्छे स्वास्थ्य और आगामी दिनों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही चेतावनी चेमा साहिब, पंजाब के आबकारी मंत्री के रूप में, आप शायद अपना वही हाल नहीं देखना चाहेंगे जो सिसोदिया का हुआ था। दिल्ली जैसा हश्र पंजाब में होगा भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में आशा की किरण दिखाई दे रही है, इस दिल्ली की शराब पॉलिसी ने, दिल्ली के लोगों के सामने कट्‌टर ईमानदारी का दावा करने वाली पार्टी का चेहरा दिल्ली के सामने पेश किया और उसका जो हश्र दिल्ली में हुआ, पंजाब के लोग भी उनका हश्र पंजाब में भी वहीं करने जा रहे हैं। सीएम निवास पर होनी है कैबिनेट की बैठक पंजाब कैबिनेट की आज अहम मीटिंग सीएम भगवंत मान के निवास पर हो रही है। इस दौरान पंजाब जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण नियम 2004 में संशोधन को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पंजाब राज्य एनआरआई आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान आबकारी नीति और बजट सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर