यमुनानगर | बाबा पीर रुकमुद्दीन शाह की दरगाह पर गांव फतेहपुर पर लगने वाले मेले के बारे में पीर कमेटी के प्रधान राम सिंह सैनी ने बताया कि 14 मई को गांव में वॉलीबाल ओपन टूर्नामेंट होगा। उसके उपरांत नौ बजे सुबह कबड्डी होगी। शाम को सात बजे भंडारा लगेगा। 15 मई को सुबह साढ़े छह बजे झंडे की रस्म होगी। सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर लगेगा। सुबह 11 बजे कव्वाली का कार्यक्रम होगा। इंटरनेशनल पंजाबी गायक द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जाएगी। शाम चार बजे कुश्ती होगी। कमेटी प्रधान राम सिंह सैनी ने बताया कि प्रति वर्ष गंाव फतेहपुर में बाबा पीर रुकमुद्दीन शाह की दरगाह पर लगने वाले इस मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मौके पर परमजीत सिंह, अवतार सिंह मंगा, संजय सैनी, रामजी लाल, ऋषिपाल, मदन लाल, सूरजभान, जयसिंह भी उपस्थित रहे। यमुनानगर | बाबा पीर रुकमुद्दीन शाह की दरगाह पर गांव फतेहपुर पर लगने वाले मेले के बारे में पीर कमेटी के प्रधान राम सिंह सैनी ने बताया कि 14 मई को गांव में वॉलीबाल ओपन टूर्नामेंट होगा। उसके उपरांत नौ बजे सुबह कबड्डी होगी। शाम को सात बजे भंडारा लगेगा। 15 मई को सुबह साढ़े छह बजे झंडे की रस्म होगी। सुबह नौ बजे रक्तदान शिविर लगेगा। सुबह 11 बजे कव्वाली का कार्यक्रम होगा। इंटरनेशनल पंजाबी गायक द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जाएगी। शाम चार बजे कुश्ती होगी। कमेटी प्रधान राम सिंह सैनी ने बताया कि प्रति वर्ष गंाव फतेहपुर में बाबा पीर रुकमुद्दीन शाह की दरगाह पर लगने वाले इस मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मौके पर परमजीत सिंह, अवतार सिंह मंगा, संजय सैनी, रामजी लाल, ऋषिपाल, मदन लाल, सूरजभान, जयसिंह भी उपस्थित रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

सोनीपत में कौशल विकास योजना में फर्जीवाड़ा:प्रशिक्षण केंद्र में फर्जी उपस्थिति; PMKVY योजना में गड़बड़ी, FIR दर्ज
सोनीपत में कौशल विकास योजना में फर्जीवाड़ा:प्रशिक्षण केंद्र में फर्जी उपस्थिति; PMKVY योजना में गड़बड़ी, FIR दर्ज हरियाणा के सोनीपत के खरखाैदा में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने अपने एक ट्रेनिंग पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। NSDC ने अपनी शिकायत में ओम शिक्षा एवं कल्याण समिति और उससे जुड़े ए.पी. गर्ग पब्लिक स्कूल नामक प्रशिक्षण केंद्र पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने और सरकारी फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
NSDC ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 6 नवंबर 2024 को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधिकृत निरीक्षकों ने ए.पी. गर्ग पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 66 उम्मीदवारों की उपस्थिति आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) पोर्टल पर फर्जी तरीके से दर्ज की गई थी। NSDC का आरोप है कि यह जालसाजी का स्पष्ट प्रमाण है, क्योंकि उपस्थिति को गलत तरीके से दर्ज किया गया था। NSDC का कहना है कि उन्होंने कौशल विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण भागीदारों को धन और भुगतान किए, लेकिन प्रशिक्षण भागीदार ने धोखाधड़ी और फंड के दुरुपयोग में शामिल होकर गड़बड़ किया है। उन्हें संदेह है कि इस तरह की धोखाधड़ी काफी समय से चल रही होगी।
क्या हैं आरोप NSDC ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 336 (जालसाजी), धारा 314 (संपत्ति का आपराधिक दुरुपयोग), धारा 316 (आपराधिक विश्वासघात) और धारा 318 (धोखाधड़ी) के तहत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से FIR दर्ज कर मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया है।
पुलिस कार्रवाई
खरखौदा पुलिस स्टेशन ने NSDC की शिकायत के आधार पर 13 फरवरी 2025 को FIR दर्ज कर ली है। FIR नंबर 88 के तहत धारा 336(3) और 318(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। FIR की प्रतियां उच्च अधिकारियों को भेज दी गई हैं। इस मामले की सूचना SHO को भी दे दी गई है।
NSDC की भूमिका
NSDC एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी है, जिसका उद्देश्य अर्द्ध-कुशल और अकुशल श्रम बल को कुशल श्रम में बदलना है। यह राष्ट्रीय कौशल विकास कोष (NSDF) द्वारा प्रशासित फंड का उपयोग विभिन्न कौशल विकास परियोजनाओं के लिए करता है। NSDC PMKVY जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सोनीपत में चौकी इंचार्ज को स्कार्पियो ने मारी टक्कर:अस्पताल में मौत, साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात, पानीपत के रहने वाले
सोनीपत में चौकी इंचार्ज को स्कार्पियो ने मारी टक्कर:अस्पताल में मौत, साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात, पानीपत के रहने वाले हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस जांच कर रही है। शव नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। एसआई श्यामसुंदर, राई थाना चौकी पर प्रभारी थे। आज ड्यूटी पर तैनात एसआई श्याम सुंदर को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही साथी पुलिस कर्मचारी घायल एसआई को बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एसआई श्यामसुंदर पानीपत के गांव डिंडार के निवासी थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। पुलिस कर रही जांच राई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार गाड़ी चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस इस हादसे के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि एसआई श्याम सुंदर के निधन से पुलिस विभाग को एक मेहनती अधिकारी का नुकसान हुआ है। उनके निधन पर पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दर्ज किया केस पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा करेंगे। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते हैं। इस घटना से एक बार फिर लोगों को सचेत होने की जरूरत है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सावधानी बरतें।

हिसार में नाबालिग लड़की का अपहरण:पिता ने बेटी की मामी पर लगाए आरोप; दो महिलाओं समेत 3 पर केस दर्ज
हिसार में नाबालिग लड़की का अपहरण:पिता ने बेटी की मामी पर लगाए आरोप; दो महिलाओं समेत 3 पर केस दर्ज हरियाणा के हिसार के बरवाला में गैबीपुर गांव से एक 14-15 साल की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने बेटी की मामी व एक अन्य युवक पर अपहरण की शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि 5 जुलाई को उसकी बेटी का किडनैप कर लिया गया। उसने आरोप लगाया कि लड़की की मामी पूजा, युवक दीपक व सरला ने मिलकर उसकी लड़की का अपहरण कराया है। पिता ने बताया कि उसकी लड़की कि उम्र फिलहाल 14-15 वर्ष है। बरवाला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस लड़की का पता लगाने का प्रयास कर रही है।