इस बार अक्षय तृतीया का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन चंद्रमा और गुरु की स्थिति ऐसी बन रही है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। मान्यता है कि यह योग जब बनता है तो व्यक्ति को धन, सफलता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह समय काफी शुभ संकेत दे रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु और चंद्र एक-दूसरे से केंद्र स्थान में होते हैं, तब गजकेसरी योग बनता है। इस प्रभाव से करियर में उन्नति, आर्थिक मजबूती और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। खासकर व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं। निवेश से फायदा होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। साथ ही, संपत्ति या वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है।
मेष राशि (Aries Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया नई उम्मीदें लेकर आएगी। करियर में तेजी से आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है और बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी राहत मिलने के संकेत हैं, खासकर पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
तुला राशि के लोगों पर इस दौरान मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में लाभ बढ़ेगा और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी साकार हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय आय और समृद्धि बढ़ाने वाला साबित होगा।




