पुष्कर सिंह धामी सरकार की आज कैबिनेट बैठक, जंगलों में मधुमक्खी पालन नीति को मिल सकती है मंजूरी

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज सचिवालय में आयोजित होने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया…

हरिद्वार में निवेश की रफ्तार तेज, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

हरिद्वार अब सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि तेजी से उभरता औद्योगिक हब भी बनता जा रहा है।…

भव्य समारोह में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, फूलों से सजा दरबार…. सीएम धामी ने की प्रथम पूजा

उत्तराखंड में स्थित पवित्र बद्रीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। नर-नारायण पर्वतों…

संवाद ही विश्वास की नींव, राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में विचार गोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा राजपुर रोड स्थित हुडको सभागार…

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उत्साह से गूंजा पूरा तीर्थ क्षेत्र; मुख्यमंत्री धामी रहे उपस्थित

ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए…

यूपी में दिवाली की रात कहां क्या हुआ:आगरा में सिलेंडर विस्फोट से घर ढहा; झांसी में टीवी-फ्रिज जले; प्रयागराज में 2 ट्रकों में आग लगी

यूपी में दिवाली की रात कहां क्या हुआ:आगरा में सिलेंडर विस्फोट से घर ढहा; झांसी में टीवी-फ्रिज जले; प्रयागराज में 2 ट्रकों में आग लगी प्रयागराज में दिवाली की रात आतिशबाजी की चिंगारी से सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। रात 11 बजे घटना के समय धूमनगंज इलाके में दिवाली का जश्न चल रहा था। अचानक लगी आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बस्ती के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक ट्रक ने आग पकड़ी और फिर लपटें दूसरे ट्रक तक पहुंच गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक एक ट्रक पूरी तरह राख हो चुका था।। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में 6 लोग दबे आगरा में दिवाली की शाम एक घर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान और नीचे की दुकान जमींदोज हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की खिड़कियां तक हिल गईं। हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। स्थानीय लोगों और घायलों के परिजनों का दावा है कि मकान मालिक रामजी लाल घर में गंधक और पोटाश का अवैध कारोबार करते थे। हादसा इन्हीं के विस्फोट से हुआ, न कि सिलेंडर से। परिवारजनों का कहना है कि धमाके के बाद पुलिस सिलेंडर को तुरंत मौके से हटा ले गई। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के असली कारणों की पुष्टि के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। हादसा जगदीशपुरा थाना के किशोरपुरा गली नंबर 5 में हुआ। पढ़ें पूरी खबर… वाराणसी में कबाड़ प्लांट में भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से हादसे की आशंका वाराणसी में रविवार रात एक कबाड़ के प्लांट में अचानक आग लग गई। भेलूपुर थाना के सुंदरपुर ब्रिज एंक्लेव कॉलोनी में प्रदीप कुमार के प्लांट में कबाड़ जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि लोग दूर भाग खड़े हुए। आसपास के मकानों में भी धुआं भरने से लोग परेशान हुए। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में सिविल लाइंस पटाखा बाजार में चले लात-घूंसे, पिस्टल भी लहराई प्रयागराज में दिवाली की रात पटाखा बाजार में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते बाजार में अफरा-तफरी मच गई। एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। हाथापाई के दौरान एक युवक ने पिस्टल तक निकाल ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के बीच हंगामा बढ़ता चला गया। पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है, हालांकि पिस्टल लहराने की पुष्टि की जा रही है। मामला सिविल लाइंस स्थित यात्रिक होटल के सामने का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में लगी आग, आतिशबाजी के बीच जले टीवी-फ्रिज झांसी में इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। यहां दीपावली में आतिशबाजी के बीच किसी को इस बात की भनक तक नहीं हुई कि गोदाम में आग लग चुकी है। जब लपटें उठने लगीं तो आग दिखाई दी। घटना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड का है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। यहां त्योहार के चलते फायर बिग्रेड ने आग को बुझाने के बाद घटना की जांच करने की बात कही है। वहीं, देर रात गोदाम के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर… दिवाली पर जमकर चले पटाखे, 300 पार पहुंचा AQI; नोएडा देश में 5वां सबसे प्रदूषित शहर यूपी में दिवाली की रात लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से प्रदेश के 6 शहर रेड जोन यानी खतरनाक स्थिति में हैं। नोएडा देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, नोएडा में रात 10 बजे तक ही एअर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 313 पार पहुंच गया। यह गंभीर स्थिति है। वहीं गाजियाबाद में AQI 310, हापुड़ में 294, मेरठ में 266, बागपत में 256 रहा। पिछले 6 दिनों से गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को नोएडा का AQI 313 दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआई 344 दर्ज किया है। गाजियाबाद के वसुंधरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया। यहां AQI 350 पहुंच गया, जो रेड जोन में आता है। इंदिरापुरम में में AQI 330, लोनी में 300 और संजय नगर में 265 दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में सीएचसी सेंटर जलकर खाक गोंडा जिले के कटरा बाजार कस्बे में दीपावली की रात एक जन सेवा केंद्र (सीएससी सेंटर) में भीषण आग लग गई। घटना में केंद्र के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इनमें चार कंप्यूटर, दो लैपटॉप और चार प्रिंटर शामिल हैं। आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है। यह घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अजय श्रीवास्तव के जन सेवा केंद्र में हुई है। पढ़ें पूरी खबर गोंडा में सीएचसी सेंटर जलकर खाक गोंडा जिले के कटरा बाजार कस्बे में दीपावली की रात एक जन सेवा केंद्र (सीएससी सेंटर) में भीषण आग लग गई। केंद्र के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान, चार कंप्यूटर, दो लैपटॉप और चार प्रिंटर, जलकर राख हो गया। आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है। घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र की है। केंद्र को अजय श्रीवास्तव संचालित करते थे। पढ़ें पूरी खबर आज अखबार नहीं आएगा, UP की कल की 15 बड़ी खबरें… क्लिक कर पढ़ें

यूपी में दिवाली पर जमकर चले पटाखे:300 पार पहुंचा एअर क्वालिटी इंडेक्स; नोएडा देश में 5वां सबसे प्रदूषित शहर

यूपी में दिवाली पर जमकर चले पटाखे:300 पार पहुंचा एअर क्वालिटी इंडेक्स; नोएडा देश में 5वां सबसे प्रदूषित शहर यूपी में दिवाली की रात लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से प्रदेश के 6 शहर रेड जोन यानी खतरनाक स्थिति में हैं। नोएडा देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, नोएडा में रात 10 बजे तक ही एअर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 313 पार पहुंच गया। यह गंभीर स्थिति है। वहीं गाजियाबाद में AQI 310, हापुड़ में 294, मेरठ में 266, बागपत में 256 रहा। जाने ग्रैप के स्टेज प्रदूषण की 2 तस्वीरें… गाजियाबाद और नोएडा का AQI बहुत खराब पिछले 6 दिनों से गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को नोएडा का AQI 313 दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआई 344 दर्ज किया है। गाजियाबाद के वसुंधरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया। यहां AQI 350 पहुंच गया, जो रेड जोन में आता है। इंदिरापुरम में में AQI 330, लोनी में 300 और संजय नगर में 265 दर्ज किया गया है। नोएडा में सेक्टर-125 में AQI 352 और सेक्टर-62 में 296 और सेक्टर-1 में 372 व सेक्टर-116 में 352 रिकार्ड किया गया। 2 दिनों में हवा और खराब होने का अनुमान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का पूर्वानुमान है कि 2 दिनों में और भी खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में सांस संबंधी रोगियों के लिए यह और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और अस्वस्थता जैसी समस्या हो सकती है। गाजियाबाद के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. शरद जोशी ने बचाव के लिए सभी को बाहरी गतिविधियों के दौरान N95 या डबल सर्जिकल मास्क पहनने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। वहीं, प्रशासन ने भी प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। ये हैं शहरों में पॉल्यूशन के बड़े कारण प्रदूषण की वजह पराली जलाना, इसे रोकने के लिए कानून भी बना उत्तर और मध्य भारत में दिवाली के बाद पराली जलाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस वजह से प्रदूषण बढ़ने की रफ्तार भी तेज होने लगती है। हरियाणा और पंजाब में सबसे ज्यादा पराली जलाई जाती है। 2015 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पराली जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। इससे किसानों को पराली का सफाया करने में परेशानी होने लगी। केंद्र सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) अधिनियम 2021 के तहत पराली जलाने पर नियम लागू किए। इसके मुताबिक 2 एकड़ से कम जमीन पर पराली जलाने पर 5,000 रुपए जुर्माने का प्रावधान है। 2 से 5 एकड़ जमीन पर 10,000 रुपए और 5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर पराली जलाने पर 30,000 रुपए का जुर्माना लगता है।

जान दे दूंगी, तलाक नहीं दूंगी:दो शादी वालों की इज्जत नहीं होती; गोंडा में सुसाइड से पहले रोते हुए वीडियो बनाया

जान दे दूंगी, तलाक नहीं दूंगी:दो शादी वालों की इज्जत नहीं होती; गोंडा में सुसाइड से पहले रोते हुए वीडियो बनाया गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कह रही है। रोते हुए कह रही- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मेरे पति मुझसे मोहब्बत भले न करते हों, लेकिन मैं उनसे हमेशा प्यार करती थी। करती हूं और करती रहूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही हूं। मेरे बच्चे का ख्याल रखना, उसे खूब पढ़ाना लिखाना…। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। 2022 में हुई थी शादी इंदिरा नगर में रहने वाली नाजिया की शादी साल- 2022 में सिद्धार्थनगर निवासी इस्माइल के साथ हुई थी। इस्माइल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर व्यापार करता है। थाने पहुंचे नाजिया के पिता मोहम्मद उस्मान ने रोते हुए बताया- शादी के बाद से ही इस्माइल मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। बेटी हम लोगों से ये बातें छिपा लेती थी। वो तलाक लेने का दबाव बना रहा था। बुलेट गाड़ी और 2 लाख रुपए और लाने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। दामाद बार-बार तलाक देने के लिए धमका रहा था। 9 अक्टूबर को नाजिया एक शादी में शामिल होने मुंबई से गोंडा आई थी। सोमवार सुबह भी उसका फोन पर झगड़ा हो रहा था। उसने कहा कि कपड़े बदलने के लिए कमरे में जा रही है। सुबह 9 बजे उसने फंदे से लटककर जान दे दी। काफी देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो हम लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर मेरी बेटी पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटकी मिली। हमने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने बेटी का फोन भी कब्जे में लिया, तो उसमें सुसाइड से पहले के वीडियो मिले। जिसमें मेरी बेटी ने रोते हुए अपना दर्द बताया है। पढ़िए 4 मिनट के वीडियो में नाजिया ने क्या कहा… मैं नाजिया इस्माइल शेख। मुझसे कोई गलती नहीं हुई, फिर भी मेरा पति मुझे तलाक देना चाहता है। वजह यह है कि मेरा भाई पति से एक मोबाइल लेकर आया था। अब पति पैसे मांग रहा है। अब मेरे पति को लग रहा है कि मैं अपने घरवालों की बात कर रही हूं। इसीलिए वो मुझे तलाक दे रहा है। मैं तलाक नहीं चाहती हूं, मैं एक ही आदमी के साथ जिंदगी बिताना चाहती हूं। इसके लिए मैं तलाक नहीं दे सकती, भले ही अपनी जान दे दूं। मेरे मरने के बाद कोई किसी को तकलीफ ना दे। मेरे बच्चे की हिफाजत करे। उसका अच्छा ख्याल रखे। पढ़ा-लिखाकर उसको बड़ा करे। लेकिन, मैं तलाक के मामले से नहीं गुजर सकती। मैं रिश्ते को नहीं बचा पाई
मैं अपने रिश्ते को बचाने के लिए पूरी तरीके से कोशिश कर चुकी हूं, लेकिन मैं नहीं बचा पा रही। मेरा आदमी इस बात पर अड़ा है कि मुझे तलाक देगा। मैं इसकी वजह से किसी को तकलीफ नहीं देना चाहती। इसीलिए मैं यह कदम उठा रही हूं। इसमें मेरे मम्मी-पापा, भाई-बहन किसी की गलती नहीं है। मेरे नसीब की गलती है। शायद मेरे नसीब में यही लिखा था। मैं एक की होकर जीना चाहती हूं, 10 के साथ नहीं रहना
नाजिया ने रोते हुए कहा- मैं एक की होकर रहना चाहती हूं, तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। मैंने देखा है कि जिनकी एक शादी होती है, उनकी इज्जत होती है। जिनकी दो या उससे ज्यादा शादियां होती हैं, उनकी कोई इज्जत नहीं करता। मेरे पति मेरे बच्चे को लेना चाहते हैं, लेकिन मैं बच्चे को देना नहीं चाहती। मैं भी उनके साथ रहना चाहती हूं। लेकिन, अब वो मुझसे तलाक लेना चाह रहे हैं। जबकि, मैं मेरे पति से हमेशा मोहब्बत करती थी, करती हूं और करती रहूंगी। मैं तलाक नहीं लेना चाहती। इसलिए मैं ये कदम उठा रही हूं। दुआ करना मुझे जन्नत नसीब हो। दुआओं में याद रखना…। ये वीडियो बनाने के बाद नाजिया ने अपने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने गोंडा के नगर कोतवाली में पति के खिलाफ प्रताड़ना की तहरीर दी है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया- नगर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। वीडियो का भी संज्ञान लिया गया है और तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। ————————- ये खबर भी पढ़ें लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत, ससुरालवालों पर FIR; मां बोली- विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ताऊ, इसलिए कार्रवाई नहीं लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल, महिला की गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मायके वालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की और शव को अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। पूरी खबर पढ़ें

THAR से आए, चाचा-भतीजे को मार डाला:ग्रेटर नोएडा में लाठी-डंडों से जमकर पीटा, 8 राउंड फायरिंग कर भागे

THAR से आए, चाचा-भतीजे को मार डाला:ग्रेटर नोएडा में लाठी-डंडों से जमकर पीटा, 8 राउंड फायरिंग कर भागे ग्रेटर नोएडा में नाली के झगड़े में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा-भतीजे समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। तीन लोगों को गोली लगते देख आरोपी थार और स्विफ्ट कार से भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत गंभीर है। घटना से नाराज घरवालों ने चौकी के सामने जीटी रोड पर सड़क जाम कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घरवालों से बात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर वे शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामला जारचा थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला नाली को लेकर 19 अक्टूबर को भी हुआ था झगड़ा
प्रिंस भाटी और अजय पाल सेथली गांव में रहते हैं। दोनों पड़ोसी हैं। अजय पाल सीआईएसएफ से इसी साल मार्च में SI के पद से रिटायर हुए हैं। उनके बीच नाली से पानी निकालने को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार को भी उनके बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह प्रिंस भाटी ने अपने मामा के यहां से कुछ लड़कों को फोन करके बुला लिया। इसके बाद वे लोग स्विफ्ट और थार से आए। उन्होंने लाठी-डंडे और हथियार ले रखे थे। उन्होंने अजय पाल के घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी। अजय पाल और भतीजे दीपांशु ने अस्पताल में तोड़ा दम
अजय पाल और उसके परिवार के लोग विरोध करने के लिए जैसे ही बाहर आए, उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान प्रिंस के लोगों ने अजय पाल और उसके परिवारवालों पर फायरिंग कर दी। 8 राउंड गोलियां चलीं। इस घटना में अजय पाल और उसके भतीजे दिपांशु भाटी को गोली लग गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
अजय पाल और दीपांशु की मौत होने के बाद उनके घरवाले चौकी के पास पहुंचे। वे जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए। सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही जारचा थाने से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजन से बात कर घटना की जानकारी ली। परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। आधे घंटे बाद वे माने। उनके जाने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। डीसीपी साद मिया खान ने बताया- सेंथली चौकी इलाके में आज फायरिंग की घटना हुई। इसमें दीपांशु भाटी और अजय की मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर प्रिंस भाटी, बॉबी तोमर और मनोज नागर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें बनाई गई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे। ———————– ये खबर भी पढ़ें… जगुआर से 6 को रौंदने वाला करोड़पति कारोबारी का बेटा, डॉक्टर का दामाद, प्रयागराज में पुलिस ने कार से पकड़ा प्रयागराज में दिवाली मार्केट में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जानेमाने डॉक्टर का दामाद निकला। चौंकाने वाली बात यह है कि धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रात मृतक प्रदीप पटेल के भाई दिलीप की तहरीर पर कार नंबर UP70 DQ 0070 के अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से उठाकर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा था। पढ़िए पूरी खबर

जहां राम सबसे ज्यादा रहे, वहां का ड्रोन VIDEO:लंका जीतने के बाद दिवाली मनाने यहीं आए; 50 लाख भक्त करते हैं कामदगिरि की परिक्रमा

जहां राम सबसे ज्यादा रहे, वहां का ड्रोन VIDEO:लंका जीतने के बाद दिवाली मनाने यहीं आए; 50 लाख भक्त करते हैं कामदगिरि की परिक्रमा चित्रकूट, जहां भगवान राम अपने 14 साल के वनवास के दौरान सबसे ज्यादा यहां रहे। मान्यता है, लंका पर विजय हासिल करने के बाद प्रभु श्रीराम ने चित्रकूट में आकर दीपदान किया था। इसी उपलक्ष्य में यहां 5 दिन का मेला लगता है। यहां पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। देशभर से 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कामदगिरि की परिक्रमा करते हैं और मंदाकिनी तट पर पहुंचते हैं। लोग सती अनुसुइया, हनुमान धारा और सीता रसोई जैसे पौराणिक स्थलों के दर्शन भी करते हैं। जहां भगवान राम, माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ रुके। लोगों की श्रद्धा उन जगहों के साथ आज भी जुड़ी है। देखें VIDEO…