भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
हाल बाजार के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जांच में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं और नारेबाजी की। साथ ही गगनदीप रंधावा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


