भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 43 वर्षीय जवान संजय यादव की सफर के दौरान अचानक मौत हो गई। जवान दीपावली की छुट्टी पर अपने पैतृक घर हरियाणा लौट रहा था। यह घटना टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास हुई, जहां टैक्सी में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में 14वीं वाहिनी ITBP में तैनात थे। संजय यादव अपने साथी आरक्षी के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर टैक्सी से जा रहे थे। रास्ते में सिन्याड़ी के पास टैक्सी एक होटल पर रुकी। अन्य यात्री भोजन के लिए उतर गए, लेकिन संजय यादव अचेत अवस्था में टैक्सी में ही पड़े रहे। साथी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। फौरन पहुंचे अधिकारी, डॉक्टर ने बताया मौत का कारण सूचना मिलते ही कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल 14वीं वाहिनी ITBP, पिथौरागढ़ को दी गई। इसके बाद एएसआई गोविंद राम सहित ITBP के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तिरंगे में लपेटकर रेवाड़ी भेजी गई पार्थिव देह पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP के वाहन से पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ जवान के पैतृक निवास हरियाणा के रेवाड़ी के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम में ITBP अधिकारियों और पुलिस ने जवान के सम्मान और पारिवारिक संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 43 वर्षीय जवान संजय यादव की सफर के दौरान अचानक मौत हो गई। जवान दीपावली की छुट्टी पर अपने पैतृक घर हरियाणा लौट रहा था। यह घटना टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास हुई, जहां टैक्सी में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक पिछले दो वर्षों से पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में 14वीं वाहिनी ITBP में तैनात थे। संजय यादव अपने साथी आरक्षी के साथ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर टैक्सी से जा रहे थे। रास्ते में सिन्याड़ी के पास टैक्सी एक होटल पर रुकी। अन्य यात्री भोजन के लिए उतर गए, लेकिन संजय यादव अचेत अवस्था में टैक्सी में ही पड़े रहे। साथी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। फौरन पहुंचे अधिकारी, डॉक्टर ने बताया मौत का कारण सूचना मिलते ही कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। घटना की जानकारी तत्काल 14वीं वाहिनी ITBP, पिथौरागढ़ को दी गई। इसके बाद एएसआई गोविंद राम सहित ITBP के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। डॉक्टर्स ने प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तिरंगे में लपेटकर रेवाड़ी भेजी गई पार्थिव देह पोस्टमॉर्टम के बाद ITBP के वाहन से पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे सम्मान के साथ जवान के पैतृक निवास हरियाणा के रेवाड़ी के लिए रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम में ITBP अधिकारियों और पुलिस ने जवान के सम्मान और पारिवारिक संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले
मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में हंगामा हो गया। आरोप है कि मासूम शर्मा के शो में देरी से आने पर कुछ युवकों ने मंच के सामने आकर अश्लील इशारे किए। मासूम ने युवक की बात सुनने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद अन्य युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। यह देखकर मासूम शर्मा भी भड़क गए। उन्होंने गुस्से में हरियाणवी में युवकों से कहा कि “सुन ले ओ हेल्लो, डाट गात (रुक जा), गलत बात नहीं सहेंगे।” फिर उन्होंने अपशब्द भी कहे। इसके बाद मासूम शो बीच में छोड़कर जाने लगते हैं, तो भीड़ चिल्लाना शुरू कर देती है। जाते-जाते मासूम भी युवकों को देखकर अश्लील इशारा करते हैं। यह शो 18 अक्टूबर को दिवाली को लेकर रखा गया था। इस विवाद के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इस पर मासूम शर्मा या उनकी टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, शो में मौजूद जतिन वर्मा नाम के युवक ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा कि इसमें ऑर्गेनाइजरों की गलती थी। मासूम के लेट आने पर युवक भड़क गए थे। पहले 2 पॉइंट में जानिए शो में क्या हुआ…. 1. फैंस मासूम का इंतजार कर रहे थे
दिल्ली के रहने वाले जतिन वर्मा ने बताया कि मैं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहता हूं। यहां पर 18 अक्टूबर को हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो था। मैं भी यहां मासूम शर्मा को सुनने के लिए गया था। ऑर्गेनाइजरों की गलती की वजह से मासूम शर्मा शो में आने से लेट हो गए। यहां फैंस उनका काफी देर से इंतजार कर रहे थे। 2. कुछ युवकों ने नशे में मासूम को गालियां दीं
जतिन ने आगे बताया कि मासूम शर्मा ने 2-3 गाने ही गाए थे। कुछ युवकों ने शराब पी रखी थी। उन्होंने मासूम शर्मा को देर से आने पर गालियां दीं। मासूम ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो लोग नहीं माने। कुछ देर में वहां हंगामा हो गया। सिक्योरिटी ने सबको बाहर निकाल दिया। इसके बाद वहां पुलिस भी बुलाई गई। अब जानिए सामने आए वीडियो में क्या… युवक ने कंधे पर चढ़कर अश्लील इशारे किए
मासूम शर्मा शो में “बोल तेरे मीठे-मीठे” गाना गाते हुए दिख रहे हैं। मंच के सामने एक युवक के कंधे पर चढ़ा काली शर्ट पहना युवक मासूम को देखकर अश्लील इशारे करने लगता है। मंच पर मौजूद अन्य लोग युवकों को शांत रहने का इशारा करते हैं। इसके बाद मंच के सामने खड़े कुछ युवक हंगामा करना शुरू कर देते हैं। मासूम बोले- शो खराब मत करो
वीडियो में दिख रहा है कि मासूम शर्मा मंच से कह रहे हैं, “मैंने डेढ़-डेढ़ लाख लोगों के सामने शो किया है। यहां 150 आदमी हैं। प्रोग्राम को खराब मत करो। हम तुम्हारे प्यार में आए हैं, प्लीज खराब मत करो।” इसके बाद मंच के सामने खड़े युवक मासूम को कुछ कहते हैं। इस पर मासूम एक युवक को कहते हैं कि “हट, भगत सिंह की टीशर्ट पहन रखी है और सबसे ज्यादा बकवास कर रहा है। गलत बात है यार।” मासूम शर्मा के 14 गाने बैन हो चुके
सिंगर मासूम शर्मा के अब तक 14 गाने बैन हो चुके हैं। फरवरी 2025 में करनाल में आयोजित लॉ एंड ऑर्डर की रिव्यू मीटिंग में CM नायब सैनी ने सख्त निर्देश दिए थे कि ऐसे गानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए जो गन कल्चर, नशे और बदमाशी को बढ़ावा देते हैं। इसके बाद मार्च महीने में सबसे पहले जिन 7 गानों को यूट्यूब से हटाया गया, उनमें 4 गाने मासूम शर्मा के थे। इसके बाद नरेंद्र भगाना, अंकित बालियान, अमित सैनी रोहतकिया, सुमित पारता, गजेंद्र फोगाट, हर्ष, संधू और राज मावर जैसे कलाकारों के गानों को भी बैन किया गया। इस कार्रवाई के बाद मासूम शर्मा 13 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आए थे। उनका कहना था कि अब वे गिनती भी छोड़ चुके हैं कि कितने गाने हट चुके हैं। ———————- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की बॉलीवुड में एंट्री:करण जौहर की मूवी का टाइटल सॉन्ग पनवाड़ी गाया; भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल भी साथ हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की अब बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है। मासूम ने 2 अक्टूबर को रिलीज हुई सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म में टाइटल सॉन्ग पनवाड़ी गाया है। यह गाना फोक मिक्स है। जिसमें हरियाणवी हिस्सा मासूम ने गाया है, जबकि भोजपुरी हिस्सा खेसारी लाल यादव ने गाया है। रैप शिवाजी ने दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणा के 2808 प्राइवेट स्कूलों को राहत देगी सरकार:अस्थाई को एक्सटेंशन, जुर्माना हो सकता है माफ; सीएम ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
हरियाणा के 2808 प्राइवेट स्कूलों को राहत देगी सरकार:अस्थाई को एक्सटेंशन, जुर्माना हो सकता है माफ; सीएम ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों को सरकार राहत दे सकती है। सरकार स्कूल सोसाइटियों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने और अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर जारी करने के फैसले पर विचार कर रही है। सीएम नायब सैनी ने भी इस मामले में अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के लिए कहा है। दरअसल, हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों की अपनी इन मांगों को लेकर निजी स्कूल संघ का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में सीएम नायब सैनी से चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को विभिन्न मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की अपील की थी। सीएम ने भी उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। 2808 स्कूलों से संबंधित मांगे सीएम सैनी ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया था कि अन्य लंबित मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार कर जल्द ही समाधान किया जाएगा। सीएम से मुलाकात के दौरान संघ प्रदेश सचिव प्रदीप पूनिया और पैटर्न महावीर यादव ने बताया कि ज्ञापन में 2808 स्कूलों से संबंधित कई अहम मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार से एमआईएस पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की गई, ताकि स्कूलों की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें दूर की जा सके। साथ ही, स्कूल सोसाइटियों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने और अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर जारी करने का आग्रह किया गया। सीएम तक पहुंची ये भी मांगे प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ने चिराग योजना, 134-ए और आरटीई के तहत मिलने वाली राशि को समय पर जारी करने की भी मांग रखी। इसके अलावा, स्कूलों को बसों पर टैक्स समाप्त करने, बसों की आयु सीमा बढ़ाने, स्कूलों में सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी देने, बिजली बिल को एनडीएस की बजाय डीएस कैटेगरी में करने तथा महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी देने या न देने का अधिकार स्कूलों को देने जैसी मांगें भी ज्ञापन में शामिल थीं। सीएम ने जताई संवेदनशीलता सीएम सैनी ने संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र के सुधार और निजी स्कूलों के हितों को लेकर संवेदनशील है। स्कूल सोसाइटियों का जुर्माना माफ करने और अस्थाई स्कूलों को वैध विस्तार देने का निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था पर किसी प्रकार का दबाव न पड़े। उन्होंने अन्य मांगों पर भी अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार कर जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए।
कुरुक्षेत्र में पति के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला:पड़ोसन भी घायल, बैक करते समय हादसा, आज ऑस्ट्रेलिया से आएंगे बेटा-बेटी
कुरुक्षेत्र में पति के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला:पड़ोसन भी घायल, बैक करते समय हादसा, आज ऑस्ट्रेलिया से आएंगे बेटा-बेटी हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में झांसा रोड पर सत्संग में आ रही महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने उसके पति के सामने कुचल दिया। पति ट्रैक्टर चालक को रोकने के लिए चिल्लाता रह गया। हादसे में पड़ोस की महिला भी घायल हो गई। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। महिला के बेटे और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। मृतक की पहचान आशा नागपाल (40) निवासी धुराला गांव के रूप में हुई। आशा के पति अजय नागपाल गांव में पेंट की दुकान चलाते हैं, जबकि उनका बेटा प्रिंस और बेटी गैवी दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। परिवार ने देर रात ही उनको सूचना दे दी थी। आज वे ऑस्ट्रेलिया से लौटकर अपनी मां का अंतिम संस्कार करेंगे। सत्संग से लौट रहीं दोनों अजय नागपाल (49) ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी पत्नी आशा नागपाल हर रोज राधा स्वामी सत्संग भवन में सेवा करती जाती थी। कल भी सुबह 9 बजे सेवा करने के लिए गई थी। सुबह करीब 10 बजे आशा और उनकी पड़ोसन माया पत्नी सुशील कुमार सेवा करके पैदल घर लौट रही थी। ट्रॉली बैक करते हुए कुचला जैसे ही दोनों पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो ड्राइवर ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली (HR 07AH-6261) को लापरवाही से बैक करते हुए उन दोनों को कुचल दिया। मैं भी उनके पीछे ही था। उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोका, लेकिन भीड़ इकट्ठी होते देख ड्राइवर मौके से भाग निकला। अस्पताल में तोड़ा दम अजय ने तुरंत अपनी उनको संभाला और परिवार की मदद से दोनों कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी पत्नी आशा नागपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि माया का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
