किन्नौर जिले की अंडर-19 गर्ल्स बॉक्सिंग टीम ने ऊना में आयोजित बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टीम ने कुल छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में टीम की मुक्केबाजों ने दमदार खेल दिखाया। 45 किलोग्राम वर्ग में नेहा, 51 किलोग्राम में राधिका, 54 किलोग्राम में दृष्टिता, 60 किलोग्राम में रिया, 64 किलोग्राम में संजना और हार्शिता ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, 80 किलोग्राम वर्ग में सोनिया ने रजत पदक जीता। किन्नौर ने कई बड़े जिलों को पीछे छोड़ा इस शानदार प्रदर्शन के साथ, किन्नौर जिले ने अन्य प्रतिस्पर्धी जिलों को पीछे छोड़ते हुए चैम्पियनशिप जीती और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। टीम की इस सफलता पर एडीपीओ पवन लोकटस, कोच ओपिंदर नेगी सहित अन्य प्रशिक्षकों को बधाई दी गई है। किन्नौर जिले की अंडर-19 गर्ल्स बॉक्सिंग टीम ने ऊना में आयोजित बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टीम ने कुल छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में टीम की मुक्केबाजों ने दमदार खेल दिखाया। 45 किलोग्राम वर्ग में नेहा, 51 किलोग्राम में राधिका, 54 किलोग्राम में दृष्टिता, 60 किलोग्राम में रिया, 64 किलोग्राम में संजना और हार्शिता ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, 80 किलोग्राम वर्ग में सोनिया ने रजत पदक जीता। किन्नौर ने कई बड़े जिलों को पीछे छोड़ा इस शानदार प्रदर्शन के साथ, किन्नौर जिले ने अन्य प्रतिस्पर्धी जिलों को पीछे छोड़ते हुए चैम्पियनशिप जीती और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। टीम की इस सफलता पर एडीपीओ पवन लोकटस, कोच ओपिंदर नेगी सहित अन्य प्रशिक्षकों को बधाई दी गई है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब में दीवाली पर BSF की महिला जवानों का डांस:हिमाचल से सांसद कंगना ने दीप-फुलझड़ी जलाई; चंडीगढ़ में आग लगी
पंजाब में दीवाली पर BSF की महिला जवानों का डांस:हिमाचल से सांसद कंगना ने दीप-फुलझड़ी जलाई; चंडीगढ़ में आग लगी पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में सोमवार को दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने दिन में बाजारों में खरीददारी की। लोगों ने बाजारों में दीये, पटाखे समेत अन्य जरूरी सामान की खरीददारी की। ज्वेलरी, सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों में जमकर खरीदारी हुई। इसके बाद रात को लक्ष्मी माता की पूजा की। इसके बाद आतिशबाजी शुरू हुई। गोल्डन टेंपल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। अमृतसर में BSF की महिला जवानों ने डांस किया। वहीं, हिमाचल के मंडी से BJP सांसद कंगना रनोट ने दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें वह मिठाई और दीप जलाती दिख रही हैं। खरड़ की विधायक व पंजाबी सिंगर अनमोल गगन मान ने अपने पति एडवोकेट शाहबाज सिंह और सास के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। पंजाब CM भगवंत मान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवाली का एकमात्र दीया आप सभी के घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए। परिवारों में आपसी प्रेम और खुशियां बनी रहें। उधर, पंजाब में अमृतसर, जीरकपुर और लुधियाना में आग लगने की घटनाएं भी हुई। इनमें एक व्यक्ति झुलस गया, जबकि लाखों रुपए का सामान जल गया। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीनों स्थानों पर आग से काफी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़ में पौधा नर्सरी में आग लगी
चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर में पौधा नर्सरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी, उसके पास ही एक गैस एजेंसी भी है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया। मोहाली में पटाखे बनाते वक्त धमाका हुआ
मोहाली के जीरकपुर में पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। जिससे एक व्यक्ति झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है। जीरकपुर में पटाखा बनाते समय विस्फोट
जीरकपुर की चौधरी कॉलोनी में दिवाली वाले दिन पटाखों में बारूद भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। व्यक्ति की पहचान सूरज नाम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया है। लुधियाना में आतिशबाजी से वूलन वेस्ट गोदाम में आग
लुधियाना की स्टार सिटी कॉलोनी में देर रात आतिशबाजी के कारण वूलन वेस्ट को आग लग गई। आग लगने से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों से लोगों को बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। अमृतसर में कोयले के गोदाम में लगी आग
अमृतसर शहर के लोहगढ़ गेट इलाके में स्थित एक कोयले के गोदाम में बीती रात 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 3 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा सारा कोयला जलकर राख हो गया। हिमाचल में तीन स्थानों पर लगी आग
हिमाचल प्रदेश में दीपावली की रात तीन स्थानों पर आग लगी। पहला कुल्लू जिला के मणिकर्ण में बहुमंजिला कसोल इन होटल में रात को भीषण आग लग गई। इससे होटल की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। दूसरा, शिमला जिला के रामपुर बुशहर के खोपड़ी मंदिर के पास चार-पांच दुकानों में आग भड़क गई। इससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर इसे आसपास फैलने से रोका। तीसरा, कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवा के पठियार में भी रात में इलेक्ट्रिक दुकान में आग भड़क गई। इससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दिवाली सेलिब्रेशन के PHOTOS…
Himachal में Cloudburst से भारी Destruction: Mandi, Kullu, and Kangra में 8 Dead, 30 से ज्यादा लोग Missing
हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के साथ ही कहर बरप गया है। मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में हाल…
हिमाचल में 21 अक्टूबर से बदलेगा मौसम:ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ा
हिमाचल में 21 अक्टूबर से बदलेगा मौसम:ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ा हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में सूखी ठंड का असर देखा जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 और 22 अक्टूबर को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है और बर्फबारी की संभावना है। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में रातें ठंडी हो रही हैं।
शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जैसे मैदानी इलाकों का तापमान शिमला से कम रहा, जिससे वहां अधिक ठंड महसूस की गई। वहीं आज सुबह मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन तीनों जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया था। मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है, जबकि दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा। वर्तमान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक चल रहा है। 21 और 22 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है, और यह तब तक जारी रहेगी, जब तक पहाड़ों पर अच्छी बारिश या बर्फबारी नहीं होती। हालांकि, 21 और 22 अक्टूबर को किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है और हल्का हिमपात होने की संभावना है। इस दौरान निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।
