कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक महिला कॉलोनाइजर पर कॉलोनी के नक्शे में दर्शाई गई पार्क और ग्रीन बेल्ट की जमीन बेचने का आरोप लगा है। नगर कौंसिल के ईओ बलजीत बिलगा की शिकायत पर सुल्तानपुर लोधी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच अधिकारी एएसआई पूरनचंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के ईओ बलजीत बिलगा ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव आलमगीर की राजिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह ने सुल्तानपुर लोधी में ‘वेईं एनक्लेव’ नामक कॉलोनी विकसित की थी, जिसमें घपला हुआ है। कौंसिल की जगह रजिस्ट्री कर बेची जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के नक्शे के मुताबिक 3677 गज जगह पार्क के लिए और 240 गज जगह एमटीपी तथा ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई थी। लाइसेंस की धारा-17 के तहत यह जगह नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी को हस्तांतरित की जानी थी। आरोप है कि कॉलोनाइजर राजिंदर कौर ने इस आरक्षित जगह को अलग-अलग व्यक्तियों को रजिस्ट्री करके बेच दिया। EO की शिकायत पर FIR इस संबंध में कॉलोनाइजर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस के जवाब में राजिंदर कौर ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही नक्शे के अनुसार जगह कॉलोनी निवासियों को वापस कर देंगी। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी यह जगह वापस नहीं की गई। इसके बाद, नगर कौंसिल के ईओ की शिकायत पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने कॉलोनाइजर राजिंदर कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक महिला कॉलोनाइजर पर कॉलोनी के नक्शे में दर्शाई गई पार्क और ग्रीन बेल्ट की जमीन बेचने का आरोप लगा है। नगर कौंसिल के ईओ बलजीत बिलगा की शिकायत पर सुल्तानपुर लोधी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच अधिकारी एएसआई पूरनचंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के ईओ बलजीत बिलगा ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव आलमगीर की राजिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह ने सुल्तानपुर लोधी में ‘वेईं एनक्लेव’ नामक कॉलोनी विकसित की थी, जिसमें घपला हुआ है। कौंसिल की जगह रजिस्ट्री कर बेची जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के नक्शे के मुताबिक 3677 गज जगह पार्क के लिए और 240 गज जगह एमटीपी तथा ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई थी। लाइसेंस की धारा-17 के तहत यह जगह नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी को हस्तांतरित की जानी थी। आरोप है कि कॉलोनाइजर राजिंदर कौर ने इस आरक्षित जगह को अलग-अलग व्यक्तियों को रजिस्ट्री करके बेच दिया। EO की शिकायत पर FIR इस संबंध में कॉलोनाइजर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस के जवाब में राजिंदर कौर ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही नक्शे के अनुसार जगह कॉलोनी निवासियों को वापस कर देंगी। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी यह जगह वापस नहीं की गई। इसके बाद, नगर कौंसिल के ईओ की शिकायत पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने कॉलोनाइजर राजिंदर कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

हमारे गुरुद्वारे हमारे अस्तित्व का केंद्र हैं, इनका प्रबंधन पारदर्शी होना चाहिए: Kultar Singh Sandhwan
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि सिख संस्थाएं और गुरुद्वारे कौम की सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक…

पंजाब के लोगों को मिलेगा 10 लाख रुपये का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस , ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब सरकार ने MoU साइन किया
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के वादे के मुताबिक, पंजाब सरकार इस महीने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (MMSY) शुरू करने जा…

चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पदयात्रा: 5500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, Punjab -हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित राज्यपाल भी हुए शामिल।
नशे के खिलाफ पदयात्रा में विभिन्न सरकारी स्कूलों के करीब 2500 छात्र जीएमएसएसएस-16, 18, 22 और 23 में एकत्रित हुए…
