किचन की तपिश से पाए राहत, गर्मियों में कुकिंग के ये आसान टिप्स अपनाएं

किचन की तपिश से पाए राहत, गर्मियों में कुकिंग के ये आसान टिप्स अपनाएं

गर्मी के मौसम में किचन में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। गैस स्टोव की आंच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गर्मी और बंद माहौल मिलकर रसोई को बेहद गर्म बना देते हैं। ऐसे में थोड़ी समझदारी और कुछ आसान बदलाव अपनाकर आप किचन को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं।

सही समय पर करें कुकिंग

गर्मियों में दोपहर के समय तापमान अपने चरम पर होता है, इसलिए कोशिश करें कि सुबह-सुबह ही खाना बना लें। अगर आप 8–9 बजे तक किचन का काम खत्म कर लेते हैं, तो दिन की तेज गर्मी से बच सकते हैं और आराम भी मिल जाता है।

वेंटिलेशन का रखें खास ध्यान

रसोई में हवा का आना-जाना बहुत जरूरी है। खिड़कियां खुली रखें ताकि ताजी हवा अंदर आए और गर्मी बाहर निकल सके। अगर किचन में हवा की कमी है तो ओपन किचन का विकल्प भी अपनाया जा सकता है।

ढककर पकाएं खाना

खाना बनाते समय बर्तनों को ढककर रखें। इससे न सिर्फ खाना जल्दी पकता है बल्कि भाप और गर्मी भी कम फैलती है। इससे किचन का तापमान नियंत्रित रहता है और आपकी सेहत के लिए भी बेहतर होता है।

एग्जॉस्ट फैन या चिमनी लगाएं

किचन में एग्जॉस्ट फैन या चिमनी होना बेहद जरूरी है। ये उपकरण धुआं, भाप और गर्मी को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे रसोई का माहौल काफी ठंडा रहता है।

वन-पॉट कुकिंग अपनाएं

गर्मियों में कम समय और कम गैस में खाना बनाने के लिए वन-पॉट कुकिंग एक शानदार तरीका है। खिचड़ी जैसे व्यंजन या कुकर में एक साथ दाल, चावल और सब्जियां बनाकर आप समय और ऊर्जा दोनों बचा सकते हैं।

इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में किचन के काम को आसान और कम थकाऊ बना सकते हैं।