गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे खरीदने को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को कादीपुर इलाके में सुबह से ही सैकड़ों लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग पटाखों के गोदाम में घुसने के लिए धक्का- मुक्की करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी बरसा कर खदेड़ना पड़ा। यहां सुबह से ही लोग अपने पसंदीदा पटाखे खरीदने के लिए गोदामों में पहुंचने लगे थे। दोपहर होते-होते भीड़ इतनी बढ़ गई कि दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। काफी संख्या में लोग दिल्ली से भी पटाखे खरीदने पहुंचे हैं। लाइन तोड़कर किया हंगामा कुछ लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि दुकानदारों और ग्राहकों के बीच बहस होने लगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। मनमाने दाम वसूलने का आरोप कई दुकानों पर स्टॉक कम होने की वजह से लोग आपस में उलझ पड़े। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे थे, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप भी लगाया। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कहा कि हमारा मकसद लोगों की सुरक्षा और बाजार में व्यवस्था बनाए रखना था। कुछ लोग लाइन तोड़कर हंगामा कर रहे थे, जिसके कारण हमें सख्त कदम उठाना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह काबू में है। पुलिस ने विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें और अधिक कीमत वसूलने से बचें। गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे खरीदने को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को कादीपुर इलाके में सुबह से ही सैकड़ों लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग पटाखों के गोदाम में घुसने के लिए धक्का- मुक्की करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी बरसा कर खदेड़ना पड़ा। यहां सुबह से ही लोग अपने पसंदीदा पटाखे खरीदने के लिए गोदामों में पहुंचने लगे थे। दोपहर होते-होते भीड़ इतनी बढ़ गई कि दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। काफी संख्या में लोग दिल्ली से भी पटाखे खरीदने पहुंचे हैं। लाइन तोड़कर किया हंगामा कुछ लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि दुकानदारों और ग्राहकों के बीच बहस होने लगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। मनमाने दाम वसूलने का आरोप कई दुकानों पर स्टॉक कम होने की वजह से लोग आपस में उलझ पड़े। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे थे, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप भी लगाया। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कहा कि हमारा मकसद लोगों की सुरक्षा और बाजार में व्यवस्था बनाए रखना था। कुछ लोग लाइन तोड़कर हंगामा कर रहे थे, जिसके कारण हमें सख्त कदम उठाना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह काबू में है। पुलिस ने विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें और अधिक कीमत वसूलने से बचें। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
फतेहाबाद दोहरे हत्याकांड में 5 को उम्रकैद:7 साल पहले पीटकर हत्या कर दी थी, दो आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया
फतेहाबाद दोहरे हत्याकांड में 5 को उम्रकैद:7 साल पहले पीटकर हत्या कर दी थी, दो आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया फतेहाबाद के एडीजे तरुण सिंघल की कोर्ट ने गांव समैन के दोहरे हत्याकांड के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दो आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया है। आरोपी शराब कारोबार से जुड़े हुए हैं। जिला न्यायवादी देवेंद्र मित्तल ने बताया कि इस मुकदमे की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी डॉ. नरेंद्र ने की। मित्तल ने बताया कि 12 अक्टूबर 2018 को सदर थाना टोहाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली कि गांव समैण निवासी पवन कुमार और दिलबाग सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने बताया था कि 11 अक्टूबर 2018 को रात करीब 10 बजे वह और दिलबाग सिंह बाइक पर दुकान से गांव समैण स्थित घर आ रहे थे। जब वे घर से कुछ दूरी पर पहुंचे तो गांव कमालवाला निवासी विक्रम उर्फ विक्की, गांव रताखेड़ा निवासी आजाद, गांव समैन निवासी अनमोल उर्फ काकू और कुलदीप, जींद जिले के गांव दनौदा निवासी अन्नू ने सफेद रंग की गाड़ी से उनकी बाइक को रुकवाया। इस तरह दिया था वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पवन और दिलबाग को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर नांगला जल घर रोड के पास ले गए, जहां उन्होंने लाठियों और गंडासों से दोनों को गंभीर चोटें मारीं। हमलावर दोनों को मरा समझकर शराब की पेटियां उनकी बाइक के पास छोड़कर उसी गाड़ी में फरार हो गए। घायल पवन कुमार और दिलबाग सिंह को टोहाना में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा ले जाते समय रास्ते में दिलबाग सिंह की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। छोटे भाई की रंजिश में हमला किया
पवन कुमार ने बताया था कि यह हमला उसके छोटे भाई सुमीत उर्फ काला की कुलदीप के साथ पुराने झगड़े की रंजिश के कारण किया गया था। कुलदीप ने आजाद और अन्य आरोपियों से मिलकर यह हमला करवाया। बाद में इलाज के दौरान पवन कुमार ने भी दम तोड़ दिया था। अब कोर्ट ने इस मामले में इन पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिन दो आरोपी को बरी किया गया है उनका नाम सोनू और संदीप है।
हरियाणा के पंचकूला में आज से बागेश्वर धाम के शास्त्री का प्रवचन: पांच दिन चलेंगे कार्यक्रम, 28 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल; गवर्नर के साथ CM भी पहुंचेंगे।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा का आयोजन आज, 26 मई से पंचकूला में…

CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हिसार में प्री-बजट बैठक, कृषि क्षेत्र पर चर्चा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हिसार में प्री-बजट बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसान और कृषि क्षेत्र…
