हरियाणा के झज्जर में जिला पार्षद ने सुसाइड नोट लिख कर कई जिला पार्षदों और भाजपा नेताओं के पास भेज दिए और कल रविवार की सुबह से गायब हो गया है। सुसाइड नोट में भाजपा से 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके व हाल ही जिला पार्षद चेयरमैन कप्तान बिरधाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव में रहने वाले वार्ड-13 के जिला पार्षद संजय जांगड़ा कल रविवार को घर से किसी थैरेपिस्ट के साथ बाइक पर बैठकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पार्षदों के पास पर्सनल वॉट्सऐप पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भेज दिया। वार्ड 15 के जिला पार्षद ने एसएचओ को सूचना दी वहीं वार्ड 15 से जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा ने बताया कि उसके पास करीब डेढ़ बजे संजय का मैसेज आया था। जाे कि उसने दोपहर बाद करीब पौने तीन संजय के मैसेज को ओपन किया, तो उसमें सुसाइड नोट देख उसने साल्हावास थाने के एसएचओ हरेश कुमार को इसकी सूचना दी। भाजपा में पद पर रह चुके संजय जांगड़ा पार्षद संजय जांगड़ा भाजपा नेता हैं जो कि भाजपा में पद पर भी रह चुके हैं। संजय का मोबाइल एक दुकानदार से मिला है, जानकारी के अनुसार वह दुकान में रखे बैग में मोबाइल डाल कर चला गया। फिलहाल पुलिस ने संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरेश कुमार ने बताया कि संजय जांगड़ा के भाई बिने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं संजय के भाई बिने ने बताया कि कल रविवार को घर से करीब साढ़े 9 बजे गए थे, उसके बाद लौटकर ही नहीं आए। उसने बताया कि अभी संजय को ढूंढा जा रहा है। हरियाणा के झज्जर में जिला पार्षद ने सुसाइड नोट लिख कर कई जिला पार्षदों और भाजपा नेताओं के पास भेज दिए और कल रविवार की सुबह से गायब हो गया है। सुसाइड नोट में भाजपा से 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके व हाल ही जिला पार्षद चेयरमैन कप्तान बिरधाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव में रहने वाले वार्ड-13 के जिला पार्षद संजय जांगड़ा कल रविवार को घर से किसी थैरेपिस्ट के साथ बाइक पर बैठकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पार्षदों के पास पर्सनल वॉट्सऐप पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भेज दिया। वार्ड 15 के जिला पार्षद ने एसएचओ को सूचना दी वहीं वार्ड 15 से जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा ने बताया कि उसके पास करीब डेढ़ बजे संजय का मैसेज आया था। जाे कि उसने दोपहर बाद करीब पौने तीन संजय के मैसेज को ओपन किया, तो उसमें सुसाइड नोट देख उसने साल्हावास थाने के एसएचओ हरेश कुमार को इसकी सूचना दी। भाजपा में पद पर रह चुके संजय जांगड़ा पार्षद संजय जांगड़ा भाजपा नेता हैं जो कि भाजपा में पद पर भी रह चुके हैं। संजय का मोबाइल एक दुकानदार से मिला है, जानकारी के अनुसार वह दुकान में रखे बैग में मोबाइल डाल कर चला गया। फिलहाल पुलिस ने संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरेश कुमार ने बताया कि संजय जांगड़ा के भाई बिने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं संजय के भाई बिने ने बताया कि कल रविवार को घर से करीब साढ़े 9 बजे गए थे, उसके बाद लौटकर ही नहीं आए। उसने बताया कि अभी संजय को ढूंढा जा रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
सिरसा में महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की:शराब के नशे में युवक कर रहा हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया, कार कब्जे में ली
सिरसा में महिला पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की:शराब के नशे में युवक कर रहा हंगामा, पुलिस ने हिरासत में लिया, कार कब्जे में ली सिरसा में एक महिला पुलिसकर्मी से रात में अभ्रदता एवं धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। महिला पुलिसकर्मी रात को ड्यूटी पर थी, कि तभी स्टेडियम के पास हंगामे की सूचना मिली। महिला पुलिस कर्मी ने मौके पर पहुंच जब युवक से पूछताछ की तो वह अभद्रता के साथ धक्का देने और गाली गलौज पर उतर आया। ऐसे में पुलिस टीम को बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने युवक को काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक की कार को भी अपने कब्जे में लिया है। शराब पीकर हंगामा कर रहा था युवक सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि, हरदीप कौर दुर्गा शक्ति ईआरवी गाड़ी पर प्रधान सिपाही के पद पर महिला थाना सिरसा में तैनात है। हरदीप कौर ने बताया कि रविवार रात को उन्हें एक इवेंट प्राप्त हुआ कि भगत सिंह स्टेडियम के सामने एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा है। इस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। मौके पर मौजूद युवक ने पूछताछ में अपना नाम नेजाडेला कलां निवासी कर्ण सिंह बताया। आरोप है कि युवक ने शराब के नशे में न केवल महिला पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी की, बल्कि धक्का-मुक्की और गाली-गलौच भी की। कुछ देर बाद पुलिस टीम पहुंची और युवक को काबू किया। उसकी कार को भी कब्जे में लिया। आईओ एसआई सत्यवीर सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 194(2), 121, 221, 324(4) बीएनएस विभिन्न धाराओं के तहत सिविल लाइन पुलिस थाने में केस दर्ज किया।
अंबाला में पंजाब बार्डर पर युवती का मर्डर:अधजला शव बरामद, कैमिकल डालकर आधा शरीर जलाया, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
अंबाला में पंजाब बार्डर पर युवती का मर्डर:अधजला शव बरामद, कैमिकल डालकर आधा शरीर जलाया, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज अंबाला के पंजाब सीमा से सटे नगला गांव के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवती का शव अधजली अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी राहगीर ट्रैक्टर-ट्राली चालक को तब हुई जब उसने खेतों के बीच युवती के पैरों को देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। इसके बाद खेत में बने एक मकान से परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचित किया। पुलिस टीम के पहुंचने पर पाया गया कि शव के पैरों से ऊपर का हिस्सा केमिकल डालकर जलाया गया है। इस कारण युवती की पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। पुलिस ने हत्या का शक जाहिर किया है। शव को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। नहीं हो सकी युवती की पहचान महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की हत्या पहले की गई और उसके बाद शव को जलाया गया या जलाने के कारण उसकी मौत हुई। शिनाख्त के लिए फोरेंसिक टीम और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही हत्या की सटीक वजह और समय का पता चल पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। जांच टीम ने कहा कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और किसी अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे का रहस्य जल्द सुलझाया जा सके।

Haryana में बिजली हुई महंगी, गुरुग्राम और फरीदाबाद के उपभोक्ताओं पर कितना पड़ेगा असर ?
नई दिल्ली। Haryana में 3 साल बाद बिजली की दरें बढाई गई हैं. सरकार ने प्रति यूनिट बिजली 20 से…
