पंजाब की सियासत में नया मोड़ तब आया जब डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने ‘भारत राष्ट्रीय पार्टी’ बनाने की घोषणा की। कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह पंजाब के करीब 37 नेताओं को लेकर बड़े खुलासे करेंगी। हालांकि, किसी का नाम सामने नहीं आया। उनका दावा है कि इनमें कुछ कांग्रेस नेता भी शामिल हैं।
डॉ. सिद्धू ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर भी पहले सवाल उठाए थे और कहा कि उनका उद्देश्य पंजाब की पुरानी पहचान को बहाल करना है। इससे पहले कांग्रेस छोड़ते वक्त उन्होंने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री बनने के लिए बड़ी रकम की जरूरत होती है, जिसे वह और उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू स्वीकार नहीं कर सकते।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस कदम का असर 2027 के चुनावों पर पड़ सकता है।




