आठ साल पहले देश की पहली स्मार्ट सिटी बनने का तमगा पाने वाली धर्मशाला आज भी अधूरी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और खराब रोशनी की समस्या से जूझ रही है। नगर निगम द्वारा अधूरी एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना में करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद शहर की कई गलियां अभी भी अंधेरे में हैं। आरटीआई कार्यकर्ता कुलतार चंद गुलेरिया ने नगर निगम से प्राप्त जानकारी के आधार पर खुलासा किया कि एलईडी लाइट्स की मरम्मत पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए गए, जबकि इन लाइटों का इंस्टालेशन काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। चार साल पहले एचपीएल इलेक्ट्रिकल एंड पावर लिमिटेड को 24.92 करोड़ रुपए की लागत से 7000 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका दिया गया था। इस योजना के तहत 17 वार्डों में नई लाइटें लगाई जानी थीं और 2280 पुरानी लाइटें बदलनी थीं। इनमें से कई लाइटें सेंसर से लैस ‘स्मार्ट लाइट्स’ भी थीं। लेकिन फिलहाल नगर के अधिकांश हिस्से अभी भी अंधेरे में हैं। तय समय पर पूरा नहीं किया गया कार्य नगर निगम की 14 जुलाई 2023 की बैठक में ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए आखिरी मौका दिया गया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है। स्मार्ट सिटी के जीएम इंजीनियर विशाल चौधरी ने स्वीकार किया कि बारिश के कारण लगभग 30 प्रतिशत लाइटें खराब हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी केवल पांच वार्डों की लाइट क्वालिटी की जांच की गई है। वहीं ठेकेदार कंपनी के मैनेजर पारस ने कहा, “हमने इंस्टालेशन पूरा कर दिया था, लेकिन पिछले दो साल से नगर निगम ने मेंटिनेंस कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। अब कंपनी रिपेयर नहीं करेगी।” स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जहां लाइटें अभी तक नहीं लगी हैं, वहां मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च करना स्पष्ट वित्तीय अनियमितता है। आरटीआई कार्यकर्ता कुलतार गुलेरिया ने सवाल उठाया कि, जब काम अधूरा था तो मरम्मत का भुगतान किस आधार पर किया गया? यह सार्वजनिक धन की सीधी बर्बादी है। नगर निगम ने मेंटिनेंस कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया : पारस वहीं ठेकेदार कंपनी के मैनेजर पारस का कहना है कि हमने इंस्टालेशन पूरा कर दिया था, लेकिन पिछले दो साल से नगर निगम ने मेंटिनेंस कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। अब कंपनी रिपेयर नहीं करेगी।”स्थानीय लोगों में इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि जहां लाइटें लगी ही नहीं हैं, वहां मरम्मत पर लाखों खर्च करना स्पष्ट वित्तीय अनियमितता है। आरटीआई कार्यकर्ता कुलतार गुलेरिया ने सवाल उठाया- जब काम अधूरा था तो मरम्मत का भुगतान किस आधार पर हुआ? यह सार्वजनिक धन की सीधी बर्बादी है। आठ साल पहले देश की पहली स्मार्ट सिटी बनने का तमगा पाने वाली धर्मशाला आज भी अधूरी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और खराब रोशनी की समस्या से जूझ रही है। नगर निगम द्वारा अधूरी एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना में करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद शहर की कई गलियां अभी भी अंधेरे में हैं। आरटीआई कार्यकर्ता कुलतार चंद गुलेरिया ने नगर निगम से प्राप्त जानकारी के आधार पर खुलासा किया कि एलईडी लाइट्स की मरम्मत पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए गए, जबकि इन लाइटों का इंस्टालेशन काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है। चार साल पहले एचपीएल इलेक्ट्रिकल एंड पावर लिमिटेड को 24.92 करोड़ रुपए की लागत से 7000 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका दिया गया था। इस योजना के तहत 17 वार्डों में नई लाइटें लगाई जानी थीं और 2280 पुरानी लाइटें बदलनी थीं। इनमें से कई लाइटें सेंसर से लैस ‘स्मार्ट लाइट्स’ भी थीं। लेकिन फिलहाल नगर के अधिकांश हिस्से अभी भी अंधेरे में हैं। तय समय पर पूरा नहीं किया गया कार्य नगर निगम की 14 जुलाई 2023 की बैठक में ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए आखिरी मौका दिया गया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है। स्मार्ट सिटी के जीएम इंजीनियर विशाल चौधरी ने स्वीकार किया कि बारिश के कारण लगभग 30 प्रतिशत लाइटें खराब हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी केवल पांच वार्डों की लाइट क्वालिटी की जांच की गई है। वहीं ठेकेदार कंपनी के मैनेजर पारस ने कहा, “हमने इंस्टालेशन पूरा कर दिया था, लेकिन पिछले दो साल से नगर निगम ने मेंटिनेंस कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। अब कंपनी रिपेयर नहीं करेगी।” स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जहां लाइटें अभी तक नहीं लगी हैं, वहां मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च करना स्पष्ट वित्तीय अनियमितता है। आरटीआई कार्यकर्ता कुलतार गुलेरिया ने सवाल उठाया कि, जब काम अधूरा था तो मरम्मत का भुगतान किस आधार पर किया गया? यह सार्वजनिक धन की सीधी बर्बादी है। नगर निगम ने मेंटिनेंस कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया : पारस वहीं ठेकेदार कंपनी के मैनेजर पारस का कहना है कि हमने इंस्टालेशन पूरा कर दिया था, लेकिन पिछले दो साल से नगर निगम ने मेंटिनेंस कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। अब कंपनी रिपेयर नहीं करेगी।”स्थानीय लोगों में इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि जहां लाइटें लगी ही नहीं हैं, वहां मरम्मत पर लाखों खर्च करना स्पष्ट वित्तीय अनियमितता है। आरटीआई कार्यकर्ता कुलतार गुलेरिया ने सवाल उठाया- जब काम अधूरा था तो मरम्मत का भुगतान किस आधार पर हुआ? यह सार्वजनिक धन की सीधी बर्बादी है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts

Kullu Lit Fest 2026 : तीसरा कुल्लू साहित्य उत्सव 27 फरवरी से 1 मार्च तक
हिमतरु प्रकाशन समिति तथा कुल्लू साहित्य उत्सव समिति , कुल्ल प्रशासन के सहयोग से तीसरे कुल्लू साहित्य उत्सव का आयोजन…
हिमाचल में पूर्व उप-प्रधान का मरने से पहले का VIDEO:DGP को झूठी रिपोर्ट देने के आरोप; गोली चलाने वाला आरोपी 4 दिन बाद गिरफ्तार
हिमाचल में पूर्व उप-प्रधान का मरने से पहले का VIDEO:DGP को झूठी रिपोर्ट देने के आरोप; गोली चलाने वाला आरोपी 4 दिन बाद गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पूर्व पंचायत उप-प्रधान सोहन लाल का गोली लगने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सोहन लाल कह रहा हैं कि इंटरकास्ट मैरिज के बाद उन्होंने एसपी और डीजीपी को पत्र लिखा था और बताया कि उनकी जान को खतरा है। मगर पुलिस ने आरोपी को एक बार भी थाने नहीं बुलाया। इस बीच बद्दी पुलिस ने आज सुबह आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की। वहीं वायरल वीडियो में मरने से पहले सोहन लाल ने कहा- पुलिस ने झूठी रिपोर्ट ही डीजीपी को भेज दी, इसकी कॉपी उन्हें भी भेजी गई, जिसमे कहा गया कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। वीडियो में सोहन लाल कह रहा हैं कि उन्होंने पुलिस के पास ऐसे कोई बयान नहीं दिए। मरने से पहले सोहन लाल का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 4 पाइंट में समझे क्या है पूरा मामला? पूर्व प्रधान ने राजपूत लड़की की थी शादी- सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की साईं पंचायत के पूर्व उप प्रधान सोहन लाल ने करीब एक साल पहले ही एक राजपूत परिवार की लड़की से शादी की, जबकि सोहन लाल अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। दोनों ने भागकर शादी रचाई। लड़की के भाई को यह बात रास नहीं आई। सोहन लाल को इसे लेकर धमकियां भी मिलती रही। साईं बस स्टैंड में साले ने जीजा पर गोली चलाई- साईं बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी ने कार सवार पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल पर गोली चलाई और मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया। इस दौरान सोहन लाल ने एक वीडियो बनाया, जिसमे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पूर्व उप प्रधान ने पीजीआई में तोड़ा दम- गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सोहन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बद्दी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोहन लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- आपसी रंजिश का मामला- पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सुरेश कुमार उर्फ आकू खाली गांव ने गोली चलाई। यह गोली सोहन लाल के बाजू और छाती पर लगी। पुलिस पर लगे आरोपों पर कुछ देर में बयान दूंगा: SP सोहन लाल द्वारा वीडियो में पुलिस पर लगाए आरोपों को लेकर जब एसपी बद्दी विनोद धीमान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा- इसे लेकर कुछ जानकारी हासिल करने के बाद स्टेटमेंट दे पाउंगा। 50 हजार का इनाम घोषित बद्दी पुलिस ने चार दिन से लापता प्रधान की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई। आखिरकार आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम का निधन:72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कुछ दिन पहले जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात
बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम का निधन:72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कुछ दिन पहले जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. बाबू राम गौतम का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। डॉ. गौतम अपने सज्जन, सामाजिक और विनम्र व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को समर्पित किया। इन क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात बता दें कि विधायक गौतम बीते कुछ महीनों से स्वस्थ नहीं थे। उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान बिलासपुर दौरे पर कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उनसे मुलाकात की थी।
