Skip to content
Wed, Feb 25, 2026 7:11 PM
THE NEWS WAGON

THE NEWS WAGON

News & Updates

  • World
  • National
  • Punjab
  • Chandigarh
  • Haryana
  • Himachal
  • Uttrakhand
  • Uttar Pradesh
  • Sports
  • Business
  • More
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Health
    • Knowledge
    • Religious
    • Blog
    • Weather
    • Delhi
Business

नौकरी बदलते ही भूला हुआ PF? अब सरकार खुद पहुंचाएगी आपका पैसा

Sub EditorFebruary 25, 2026February 25, 2026
नौकरी बदलते ही भूला हुआ PF? अब सरकार खुद पहुंचाएगी आपका पैसा

नौकरी बदलने के बाद अक्सर लोग अपने पुराने पीएफ खाते को लेकर बेखबर हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए श्रम मंत्रालय और Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने एक नई प्रणाली लागू की है, जिसके तहत अब वर्षों से निष्क्रिय पड़े पीएफ खातों का पैसा कर्मचारियों तक खुद पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अब किसी तरह के आवेदन या दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार ने देशभर में ऐसे करीब 31 लाख पीएफ खातों की पहचान की है जिनमें लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। पहले चरण में लगभग 6 लाख खाताधारकों को लाभ देने की योजना है, जिनके खातों में 1000 रुपये या उससे कम की राशि जमा है। अगर इन कर्मचारियों की KYC प्रक्रिया पूरी है, तो पैसा सीधे आधार से लिंक बैंक खाते में अपने आप ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

पीएफ से जुड़ी गड़बड़ियों पर लगाम कसने के लिए EPFO ने निगरानी व्यवस्था भी मजबूत कर दी है। अब इसका सिस्टम GST और GeM पोर्टल से जुड़ गया है, जिससे उन कंपनियों पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी जो कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ की कटौती तो करती हैं, लेकिन उसे खाते में जमा नहीं करातीं।

EPFO के नियमों के मुताबिक, अगर किसी पीएफ खाते में लगातार 36 महीने तक न तो कोई नई राशि जमा होती है और न ही निकासी होती है, तो उसे निष्क्रिय खाता माना जाता है। हालांकि ऐसा खाता बंद नहीं होता और खाताधारक अपने UAN की मदद से इस राशि को कभी भी नए पीएफ खाते में ट्रांसफर कर सकता है।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका कोई पुराना पीएफ खाता अब भी मौजूद है या नहीं, तो इसके लिए घर बैठे कई आसान तरीके उपलब्ध हैं। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर या EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर SMS भेजकर जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा EPFO ऐप में लॉगिन कर View Passbook विकल्प से भी पुराने बैलेंस की पूरी डिटेल देखी जा सकती है।

Tagged Aadhaar Linked PF, Employee Benefits, EPFO, EPFO New System, Inactive PF Account, India News, Labour Ministry India, Old PF Account, PF Balance Check, PF Refund, PF Transfer, PF Withdrawal, Provident Fund, Salary PF Deduction, UAN

Post navigation

⟵ विवाह समारोह में AAP सरपंच की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से घायल
बेंगलुरु में अमेजन का नया मेगा कैंपस, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस हुआ शुरू ⟶

Related Posts

BOB रिपोर्ट: अप्रैल में खुदरा महंगाई 3% से नीचे, सब्जियां 34% सस्ती, दालें 15% सस्ती, खाद्य तेल 30% तक महंगे।
BOB रिपोर्ट: अप्रैल में खुदरा महंगाई 3% से नीचे, सब्जियां 34% सस्ती, दालें 15% सस्ती, खाद्य तेल 30% तक महंगे।

ऊंची ब्याज दरों से राहत के बाद महंगाई से भी राहत मिलने लगी है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB ) की…

बेंगलुरु में अमेजन का नया मेगा कैंपस, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस हुआ शुरू
बेंगलुरु में अमेजन का नया मेगा कैंपस, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस हुआ शुरू

ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए बेंगलुरु में एक विशाल ऑफिस कैंपस का…

12 फरवरी 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है भाव
12 फरवरी 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है भाव

Petrol Diesel Latest Price Today:आज 12 फरवरी 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर के लिए पेट्रोल और डीजल के…

Categories

  • Blog (80)
  • Business (30)
  • Chandigarh (233)
  • Crime (11)
  • Delhi (125)
  • Education (3)
  • Entertainment (42)
  • Haryana (334)
  • Health (11)
  • Himachal (37)
  • Himachal Pradesh (6)
  • Jammu & Kashmir (17)
  • Jammu and Kashmir (555)
  • Knowledge (7)
  • Lifestyle (21)
  • National (480)
  • Politics (36)
  • Punjab (1,170)
  • Rajasthan (3)
  • Religious (13)
  • Religious (11)
  • Sports (69)
  • State (350)
  • Technology (8)
  • Uncategorized (3)
  • Uttar Pradesh (225)
  • Uttarakhand (47)
  • Uttrakhand (2)
  • Weather (21)
  • World (49)

The News Wagon , is India’s Newest Digital News and Views platform. It has a collective of news reporters and storytellers as well. As a News Wagon , we are notably diverse and committed. At The News Wagon, we try to go beyond daily headlines and sensational breaking news.

Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
World
National, World

PM मोदी पहुंचे इजरायल , इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर रिसीव किया; आज संसद को संबोधित करेंगे

Hemant Gupta February 25, 2026
World

अमेरिका में भीषण बर्फीला तूफान: उड़ानें ठप, लाखों घर अंधेरे में, 153 साल पुरानी परंपरा टूटी

Sub Editor February 25, 2026
Categories
  • World
  • State
  • Entertainment
  • Sports
  • Business
  • Lifestyle
  • Contact Us
Disclaimer- All articles, feeds, images, product names, logos, and brands are property of their respective owners. All company, product and service names used in this website are for identification purposes only. Use of these names, logos, and brands does not imply endorsement unless specified. By using this site, you agree to the Terms of Use and Privacy Policy. Copyright © 2026 | Major News by Ascendoor | Powered by WordPress.