पंजाब के तापमान में सोमवार भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर सिर्फ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित रहने वाला है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिल रहा है। राज्य के कई इलाकों में आने वाले 4 से 5 दिनों में रात का तापमान 2 डिग्री तक कम हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में मात्र 0.2 डिग्री की हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। जबकि बठिंडा का तापमान लगातार बढ़ रहा है और बीती शाम 35 डिग्री को पार कर 35.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भारी कमी देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री तक गिरा है, जो सामान्य के करीब बना हुआ है। जबकि सबसे कम तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान- हल्की-हल्की ठंड बढ़नी होगी शुरू मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी तापमान में बढ़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन अब रात के तापमान में हल्की-हल्की कमी देखने को मिलेगी। आने वाले 4 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक गिरने के आसार बन रहे हैं। जिसके बाद सुबह शाम के समय हल्की ठंड बढ़ेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब पर नहीं होगा। 26 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और बारिश के असार ना के बराबर हैं। पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब के तापमान में सोमवार भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव हो रहा है। लेकिन इसका असर सिर्फ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित रहने वाला है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिल रहा है। राज्य के कई इलाकों में आने वाले 4 से 5 दिनों में रात का तापमान 2 डिग्री तक कम हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में मात्र 0.2 डिग्री की हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। जबकि बठिंडा का तापमान लगातार बढ़ रहा है और बीती शाम 35 डिग्री को पार कर 35.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भारी कमी देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री तक गिरा है, जो सामान्य के करीब बना हुआ है। जबकि सबसे कम तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान- हल्की-हल्की ठंड बढ़नी होगी शुरू मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी तापमान में बढ़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन अब रात के तापमान में हल्की-हल्की कमी देखने को मिलेगी। आने वाले 4 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक गिरने के आसार बन रहे हैं। जिसके बाद सुबह शाम के समय हल्की ठंड बढ़ेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब पर नहीं होगा। 26 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और बारिश के असार ना के बराबर हैं। पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

गोल्डन टेंपल पहुंचे अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान: माथा टेक कर शुकराना अदा किया, बोले- दिल्ली की अदालत ने खारिज किए आरोप
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार की दोपहर बाद गोल्डन टेंपल पहुंचे।…

Punjab में भीषण गर्मी का प्रकोप, अगले 48 घंटे में मौसम को लेकर अलर्ट जारी।
पंजाब। Punjab में भीषण गर्मी का कहर बढ़ना शुरू हो गया है। राज्य में गर्मी के मौसम को लेकर मौसम…
AAP सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी जीरो टॉलरेंस नीति: विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ सख्त कार्रवाई
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जालंधर…
