पंजाब सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘मां-बेटी सत्कार योजना’ को लागू कर दिया है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को निश्चित राशि सीधे प्रदान की जाएगी।
योजना के अनुसार, सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता मिलेगी। सरकार ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी, जिसके बाद पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयकर देने वाले और सरकारी नौकरी करने वाले लोग इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील स्टाफ और निजी क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
इस पहल से राज्य की बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




