प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला फुल्लांवाल की गगनदीप कॉलोनी से सामने आया है।प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला फुल्लांवाल की गगनदीप कॉलोनी से सामने आया है, जहां एक शातिर आरोपी ने प्लॉट बेचने के नाम पर न केवल जाली दस्तावेज तैयार किए बल्कि पीड़ित की उम्र भर की कमाई पर भी डाका डाल दिया। थाना जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
प्लॉट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस




