सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म पेड्डी को लेकर काफी समय से जबरदस्त बज बना हुआ है। लंबे वक्त से दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब आखिरकार मेकर्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
गेम चेंजर के बाद राम चरण एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में फैंस के लिए यह जानना बेहद खास है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।
इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी ‘पेड्डी’
बुधवार को राम चरण ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट साझा की। अभिनेता ने बताया कि पेड्डी को 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें उनका दमदार और गंभीर अवतार देखने को मिल रहा है।
पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट साफ नजर आने लगी है और पेड्डी को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।



