बैसाखी पर 1763 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, पंजा साहिब में होगा धार्मिक समागम

बैसाखी पर 1763 श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना, पंजा साहिब में होगा धार्मिक समागम

बैसाखी और खालसा साजना दिवस के मौके पर अमृतसर से सिख श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में कुल 1763 श्रद्धालु शामिल हैं, जो अटारी बॉर्डर के रास्ते पड़ोसी देश में प्रवेश करेंगे।

मुख्य धार्मिक कार्यक्रम गुरुद्वारा पंजा साहिब में आयोजित किया जाएगा, जहां श्रद्धालु दर्शन और अरदास करेंगे। रवाना होने से पहले श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और वातावरण ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से गूंज उठा।

सूचना के अनुसार, यात्रा से पहले सभी श्रद्धालुओं को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे। हालांकि, 32 लोगों के वीजा रद्द होने के कारण वे इस जत्थे में शामिल नहीं हो पाए।

यह धार्मिक जत्था 19 अप्रैल को भारत वापस लौटेगा।