मजीठिया ने शेयर किया फायरिंग का वीडियो, अमृतसर के गांव में देर रात चली गोलियां

मजीठिया ने शेयर किया फायरिंग का वीडियो, अमृतसर के गांव में देर रात चली गोलियां

अमृतसर के मजीठा क्षेत्र स्थित सियालका गांव में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। अज्ञात हमलावरों ने अचानक एक घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद सामने आई CCTV फुटेज में लगातार फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं। इस वीडियो को बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

मौके की जांच में पता चला है कि हमलावरों ने करीब 9 से 10 गोलियां चलाईं। जिस मकान को निशाना बनाया गया, उसके मुख्य गेट पर गोलियों के निशान स्पष्ट देखे गए, वहीं घटनास्थल से कारतूस के खाली खोल भी बरामद किए गए हैं।

गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।