नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर दिवाली पर आयोजनों को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर वाराणसी में युवक की लाइव सुसाइड से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- 30 लाख लोग चित्रकूट पहुंचे, योगी ने वनटांगियों के बीच मनाई दिवाली यूपी में सोमवार को धूमधाम से दीपावली मनाई जा रही है। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती की। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 30 से 40 लाख लोग चित्रकूट में आए हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। वह घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनका हाल चाल जाना। पढ़ें पूरी खबर 2- मंत्री संजय निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मरवाने की कोशिश हुई यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। डॉ. निषाद ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई, उन्होंने हमपर भी गोली चलवाई थी। मुझे जेल में मरवाने की कोशिश की गई। मेरा परिवार तब तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के पास गया था। उन्होंने हमें बचाया। संजय निषाद, सोमवार को वनटांगिया गांव पहुंचे थे। 3- वाराणसी में युवक का LIVE सुसाइड, VIDEO कॉल पर फिनायल पीया वाराणसी में एक युवक ने लाइव सुसाइड किया। युवक जयसिंह ने फिनायल पीते हुए एक वीडियो में कहा- ‘मैं जहर खा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास है। पत्नी अभिषेक पटेल नाम के लड़के से बात करती है। जब उसकी मम्मी को मैंने बताया तो वह उल्टा मुझे फंसाने की धमकी देने लगी।’ वीडियो देखकर पुलिस पहुंची, अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें 4- आगरा में कर्मचारियों ने टोल गेट खोला, 5000 गाड़ियां बिना टैक्स दिए निकलीं आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। हुआ यूं कि फतेहाबाद टोल टैक्स में कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने टोल मैनेजर से कहा कि उनको बोनस दिया जाए लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। भड़के कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए। 2 घंटे में कंपनी को करीब 25 से 30 लाख रुपए की चपत लगी। पढ़ें पूरी खबर 5- लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत, मां बोली-सतीश महाना आरोपी के ताऊ लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की। फिर शव अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए दबाव की वजह से पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- गोंडा में महिला ने की सुसाइड, बोली- जान दे दूंगी, तलाक नहीं दूंगी गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कह रही है। रोते हुए कह रही- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही। पढ़ें पूरी खबर 7- यूपी में तंत्र क्रिया के लिए उल्लुओं की तस्करी, स्टिंग में देखिए सौदा दीपावली पर बलि के लिए उल्लू की तस्करी हो रही। तांत्रिक और अमीर लोग इनके बड़े ग्राहक हैं। एक उल्लू के 2000 से लेकर 1 लाख रुपए तक कीमत है। हालांकि, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत उल्लू पकड़ना, बेचना-खरीदना और बलि देना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए उल्लुओं की तस्करी का पूरा खेल। पढ़ें पूरी खबर 8- लखीमपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत, परिजन बोले- इलाज में हुई लापरवाही लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीनों को टेंपो में भरकर सीएचसी भेज दिया। कोई पुलिसकर्मी सीएचसी नहीं पहुंचा। एक घायल की सांस चल रही थी लेकिन डॉक्टर ने नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर 9- जगुआर से रौंदने वाले को पहले बचाने की कोशिश, फिर 24 घंटे बाद नामजद FIR प्रयागराज में दिवाली मार्केट में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जानेमाने डॉक्टर का दामाद निकला। धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रात मृतक प्रदीप पटेल के भाई दिलीप की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से पकड़ा था। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे बाद रचित को नामजद किया। पढ़ें पूरी खबर 10- दिवाली पर ट्रेनें फुल, पंजाब से बिहार टॉयलेट में बैठकर जा रहे कानपुर सेंट्रल से जाने आने वाली ट्रेनों में दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । रविवार को पूरे दिन बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। स्थिति यह थी कि एक टॉयलेट में चार से पांच लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। पैसेंजर्स ने बताया कि इसी तरह से ट्रेन के हर टॉयलेट में यात्री सफर कर रहे हैं। लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे। पढ़ें पूरी खबर 11- आगरा-दिल्ली हाईवे पर बस बनी आग का गोला, दिवाली पर घर जा रहे थे यात्री मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जा रहे थे। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। तीन लोग आग से झुलस गए। पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। जिसकी वजह से आग लगी होगी। पढ़ें पूरी खबर 12- सहारनपुर में डॉक्टर निकला बच्चा चोर, फुटपाथ से की थी चोरी सहारनपुर में बच्चा चोरी गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बच्चा चोर गैंग का मास्टरमाइंड एक बीएएमएस डॉक्टर है। पुलिस ने बीएएमएस डॉक्टर, उसके बेटा, तीन महिलाएं समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने मिलकर उत्तराखंड के रुड़की में एक दंपती को बच्चा बेचने के लिए 3.50 लाख रुपए में सौदा किया था। पुलिस ने फुटपाथ से चोरी किए गए बच्चे को भी बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर 13- उन्नाव में ब्रेकर पर बाइक उछली, महिला सिपाही सिर के बल सड़क पर गिरी उन्नाव में दीपावली से एक दिन पहले एक महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। वो रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने 65 किमी दूर जिला अस्पताल गई थीं। वापस आते समय रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो महिला सिपाही उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी और मौत हो गई। महिला सिपाही की एक साल की बेटी है। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- लखनऊ में मिठाई का पेड़ लखनऊ में दिवाली पर मिठाई का पेड़ लगा है। इसे मिठाई वाटिका नाम दिया गया है। छप्पनभोग में दुनिया की पहली AI जनरेटेड स्वीट इंटेलिजेंस असिस्टेंट (SIA) ऑनलाइन मिठाई खरीदने में मदद कर रही है। बाजार में सबसे महंगी मिठाई एग्जॉटिका (सोने की मिठाई) 56 हजार रुपए प्रति किलो बिक रही। पढ़ें पूरी खबर कल क्या है खास… 15- सीएम योगी कल करेंगे शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों का सम्मान पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी देंगे शहीद पुलिस पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि। लखनऊ में मुख्यमंत्री, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात… नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर दिवाली पर आयोजनों को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर वाराणसी में युवक की लाइव सुसाइड से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- 30 लाख लोग चित्रकूट पहुंचे, योगी ने वनटांगियों के बीच मनाई दिवाली यूपी में सोमवार को धूमधाम से दीपावली मनाई जा रही है। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती की। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 30 से 40 लाख लोग चित्रकूट में आए हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। वह घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनका हाल चाल जाना। पढ़ें पूरी खबर 2- मंत्री संजय निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मरवाने की कोशिश हुई यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। डॉ. निषाद ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई, उन्होंने हमपर भी गोली चलवाई थी। मुझे जेल में मरवाने की कोशिश की गई। मेरा परिवार तब तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के पास गया था। उन्होंने हमें बचाया। संजय निषाद, सोमवार को वनटांगिया गांव पहुंचे थे। 3- वाराणसी में युवक का LIVE सुसाइड, VIDEO कॉल पर फिनायल पीया वाराणसी में एक युवक ने लाइव सुसाइड किया। युवक जयसिंह ने फिनायल पीते हुए एक वीडियो में कहा- ‘मैं जहर खा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास है। पत्नी अभिषेक पटेल नाम के लड़के से बात करती है। जब उसकी मम्मी को मैंने बताया तो वह उल्टा मुझे फंसाने की धमकी देने लगी।’ वीडियो देखकर पुलिस पहुंची, अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें 4- आगरा में कर्मचारियों ने टोल गेट खोला, 5000 गाड़ियां बिना टैक्स दिए निकलीं आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। हुआ यूं कि फतेहाबाद टोल टैक्स में कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने टोल मैनेजर से कहा कि उनको बोनस दिया जाए लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। भड़के कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए। 2 घंटे में कंपनी को करीब 25 से 30 लाख रुपए की चपत लगी। पढ़ें पूरी खबर 5- लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत, मां बोली-सतीश महाना आरोपी के ताऊ लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की। फिर शव अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए दबाव की वजह से पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- गोंडा में महिला ने की सुसाइड, बोली- जान दे दूंगी, तलाक नहीं दूंगी गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कह रही है। रोते हुए कह रही- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही। पढ़ें पूरी खबर 7- यूपी में तंत्र क्रिया के लिए उल्लुओं की तस्करी, स्टिंग में देखिए सौदा दीपावली पर बलि के लिए उल्लू की तस्करी हो रही। तांत्रिक और अमीर लोग इनके बड़े ग्राहक हैं। एक उल्लू के 2000 से लेकर 1 लाख रुपए तक कीमत है। हालांकि, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत उल्लू पकड़ना, बेचना-खरीदना और बलि देना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए उल्लुओं की तस्करी का पूरा खेल। पढ़ें पूरी खबर 8- लखीमपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत, परिजन बोले- इलाज में हुई लापरवाही लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीनों को टेंपो में भरकर सीएचसी भेज दिया। कोई पुलिसकर्मी सीएचसी नहीं पहुंचा। एक घायल की सांस चल रही थी लेकिन डॉक्टर ने नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर 9- जगुआर से रौंदने वाले को पहले बचाने की कोशिश, फिर 24 घंटे बाद नामजद FIR प्रयागराज में दिवाली मार्केट में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जानेमाने डॉक्टर का दामाद निकला। धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रात मृतक प्रदीप पटेल के भाई दिलीप की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से पकड़ा था। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे बाद रचित को नामजद किया। पढ़ें पूरी खबर 10- दिवाली पर ट्रेनें फुल, पंजाब से बिहार टॉयलेट में बैठकर जा रहे कानपुर सेंट्रल से जाने आने वाली ट्रेनों में दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । रविवार को पूरे दिन बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। स्थिति यह थी कि एक टॉयलेट में चार से पांच लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। पैसेंजर्स ने बताया कि इसी तरह से ट्रेन के हर टॉयलेट में यात्री सफर कर रहे हैं। लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे। पढ़ें पूरी खबर 11- आगरा-दिल्ली हाईवे पर बस बनी आग का गोला, दिवाली पर घर जा रहे थे यात्री मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जा रहे थे। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। तीन लोग आग से झुलस गए। पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। जिसकी वजह से आग लगी होगी। पढ़ें पूरी खबर 12- सहारनपुर में डॉक्टर निकला बच्चा चोर, फुटपाथ से की थी चोरी सहारनपुर में बच्चा चोरी गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बच्चा चोर गैंग का मास्टरमाइंड एक बीएएमएस डॉक्टर है। पुलिस ने बीएएमएस डॉक्टर, उसके बेटा, तीन महिलाएं समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने मिलकर उत्तराखंड के रुड़की में एक दंपती को बच्चा बेचने के लिए 3.50 लाख रुपए में सौदा किया था। पुलिस ने फुटपाथ से चोरी किए गए बच्चे को भी बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर 13- उन्नाव में ब्रेकर पर बाइक उछली, महिला सिपाही सिर के बल सड़क पर गिरी उन्नाव में दीपावली से एक दिन पहले एक महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। वो रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने 65 किमी दूर जिला अस्पताल गई थीं। वापस आते समय रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो महिला सिपाही उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी और मौत हो गई। महिला सिपाही की एक साल की बेटी है। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- लखनऊ में मिठाई का पेड़ लखनऊ में दिवाली पर मिठाई का पेड़ लगा है। इसे मिठाई वाटिका नाम दिया गया है। छप्पनभोग में दुनिया की पहली AI जनरेटेड स्वीट इंटेलिजेंस असिस्टेंट (SIA) ऑनलाइन मिठाई खरीदने में मदद कर रही है। बाजार में सबसे महंगी मिठाई एग्जॉटिका (सोने की मिठाई) 56 हजार रुपए प्रति किलो बिक रही। पढ़ें पूरी खबर कल क्या है खास… 15- सीएम योगी कल करेंगे शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों का सम्मान पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी देंगे शहीद पुलिस पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि। लखनऊ में मुख्यमंत्री, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts
भारत ने एक्सपोर्ट किया 2.7 मिलियन टन चावल:पाकिस्तान से छह गुना आगे, 170 देशों में बासमती की खुशबू
भारत ने एक्सपोर्ट किया 2.7 मिलियन टन चावल:पाकिस्तान से छह गुना आगे, 170 देशों में बासमती की खुशबू भारत ने बासमती एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस साल अप्रैल से अगस्त तक के सिर्फ पांच महीनों में देश ने 2.7 मिलियन टन बासमती चावल एक्सपोर्ट किया, जो पिछले साल के मुकाबले चार लाख टन ज्यादा है। जहां पाकिस्तान महज एक मिलियन टन बासमती एक्सपोर्ट करता है, वहीं भारत छह मिलियन टन से अधिक एक्सपोर्ट कर रहा है। इस बार एक्सपोर्टर्स ने 6.5 मिलियन टन का लक्ष्य रखा है। विश्वभर में बासमती के उत्पादन और एक्सपोर्ट की बात करें तो यह केवल दो देशों- भारत और पाकिस्तान तक सीमित है। लेकिन एक्सपोर्ट की मात्रा में भारत, पाकिस्तान से छह गुना आगे निकल चुका है। पाकिस्तान हर साल केवल एक मिलियन टन बासमती चावल एक्सपोर्ट करता है, जबकि भारत 6 मिलियन टन तक का निर्यात कर चुका है। अब इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य 6.5 मिलियन टन तक पहुंचने का रखा गया है। हरियाणा का कितना और करनाल का कितना योगदान सतीश गोयल ने बताया कि एक्सपोर्ट में 35-40% योगदान हरियाणा का है। इसमें अगर करनाल जिले की बात की जाये तो वह करीब 70 प्रतिशत है। वही अमेरिका को टोटल वॉल्यूम का 5 प्रतिशत भी एक्सपोर्ट नहीं होता। जैसा कि अमेरिका ने जबरदस्ती हमारे ऊपर 50% का टेरिफ लगा दिया, अगर अमेरिका चावल नहीं भी लेगा तो भी हमारे एक्सपोर्टर्स को या फार्मर को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर अमेरिका को 2 या अढ़ाई लाख टन माल नहीं जाएगा तो भी कोई असर नहीं। U.S टेरिफ़ के बाद हमने नई नई कंट्रीज की तलाश शुरू कर दी है। हाल ही में भारत सरकार के साथ हमारी एसोसिएशन जापान गई थी और उम्मीद है कि जापान के लोगों को भी हमारे बासमती चावल की महक पसंद आएगी। हमारा जितना भी टारगेट है उसको हम अचीव करेंगे। बासमती सिर्फ 2 ही देशों के पास है-हिंदुस्तान और पाकिस्तान। पाकिस्तान हमारे सामने बच्चा है। अगर सरकार की भूमिका की बात करे तो बीते दस सालों में हमारा एक्सपोर्ट दोगुना हो चुका है-क़ीमत वाइज भी और कवांटिटी वाइज भी।
बासमती फ़सल का हर साल होता है सेटेलाइट सर्वेंकरनाल के नूर महल में राइस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन की जरनल बॉडी की मीटिंग हुई थी। जिसकी अध्यक्षता अपेडा के चेयरमैन अभिषेक देव ने की थी। इस मीटिंग में पुरे हिंदुस्तान के 150 से पौने 200 एक्सपोर्टस शामिल हुए थे। पुरे देश में जो बासमती की फ़सल पैदा होती हैं, उसका एक सर्वें करवाया जाता है, यह सर्वें सेटेलाइट से भी होता है और फीड सर्वें भी होता है, यह सर्वें अवनिक कंपनी द्वारा किया गया था, जिसको हमने हायर किया था। उसकी जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके अनुसार पंजाब में फल्ड के कारण तो थोड़ा नुकसान जरूर हुआ था, लेकिन ओवरआल डाटा देखे तो ज्यादा नुकसान नहीं है, वह केवल एक प्रतिशत है।
पांच महीनों में 4 लाख टन की बढ़ोतरी दर्ज ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रेजीडेंट सतीश गोयल के अनुसार, 1 अप्रैल से 30 अगस्त 2025 तक 2.7 मिलियन टन बासमती चावल का एक्सपोर्ट हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 2.3 मिलियन टन एक्सपोर्ट किया गया था। यानी केवल पांच महीनों में चार लाख टन की वृद्धि दर्ज हुई। यह भारत के बासमती उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पिछले साल तोड़ा गया एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड साल 2024-25 में भारत ने बासमती एक्सपोर्ट के क्षेत्र में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। उस वित्तीय वर्ष में 6 मिलियन टन बासमती का एक्सपोर्ट हुआ, जबकि उससे पिछले साल यानी 2023-24 में यह आंकड़ा केवल 5 मिलियन टन था। यानी एक ही साल में एक मिलियन टन की बढ़ोतरी दर्ज हुई। उद्योग के जानकारों के मुताबिक, सरकारी नीतियों और अंतरराष्ट्रीय मांग में लगातार वृद्धि की वजह से एक्सपोर्ट में यह उछाल आया है। अमेरिका में टैरिफ बढ़ाए जाने के बावजूद बना रहेगा एक्सपोर्ट स्तर अमेरिका में टैरिफ बढ़ने के बावजूद भारतीय बासमती की मांग में कोई गिरावट नहीं आई है। पिछले वर्ष जहां टैरिफ लागू नहीं था, तब भी भारत ने 2 लाख 70 हजार टन एक्सपोर्ट किया था। अब टैरिफ लगने के बावजूद राइस एक्सपोर्टर्स को उम्मीद है कि इस वर्ष भी उतनी ही मात्रा यानी 2 लाख 70 मिलियन टन बासमती अमेरिका भेजा जाएगा। 170 देशों तक पहुंची भारतीय बासमती की खुशबू सतीश गोयल के अनुसार, भारत का बासमती अब 170 देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। इनमें सऊदी अरब, ईरान और इराक प्रमुख देश हैं। अकेले सऊदी अरब में हर साल करीब 1 मिलियन टन बासमती चावल भेजा जाता है, जबकि ईरान और इराक मिलाकर 2 मिलियन टन का एक्सपोर्ट होता है। इन तीन देशों में कुल 3 मिलियन टन चावल की डिलीवरी होती है, जो भारत के कुल एक्सपोर्ट का लगभग आधा हिस्सा है। सरकारी नीतियों से बढ़ी एक्सपोर्ट क्षमता बासमती एक्सपोर्ट में इस तेजी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को दिया जा रहा है। राइस एक्सपोर्टर्स के अनुसार, केंद्र सरकार की अनुकूल नीतियों, स्थिर विदेशी व्यापार नीति और क्वालिटी कंट्रोल पर फोकस के कारण भारत ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी साख मजबूत की है। यही कारण है कि आज भारत 170 देशों में बासमती का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर बनकर उभरा है। अगले साल 6.5 मिलियन टन का लक्ष्य तय 2025-26 में भारत ने 6.5 मिलियन टन बासमती एक्सपोर्ट करने का टारगेट रखा है। राइस एक्सपोर्टर्स को भरोसा है कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नहीं होगा। बढ़ती वैश्विक मांग, क्वालिटी में सुधार और सरकार की नीतिगत स्थिरता से बासमती उद्योग को लगातार बूस्ट मिल रहा है।

Tarn Taran में Akali Dal को बड़ा झटका — मौजूदा Sarpanch Jashandeep Singh साथियों समेत ‘AAP’ में शामिल
तरनतारन उपचुनाव से पहले अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा जब गांव के मौजूदा अकाली सरपंच जश्नदीप सिंह…
आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे:पूरी बस जलकर राख; दिवाली पर घर जा रहे थे, यात्री बोले- पीछे बैठे लोग पी रहे थे सिगरेट
आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे:पूरी बस जलकर राख; दिवाली पर घर जा रहे थे, यात्री बोले- पीछे बैठे लोग पी रहे थे सिगरेट मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, तीन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों ने बताया कि पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। उसी की वजह से आग लगी होगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हादसा थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हुआ। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला
आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर रात करीब 3 बजे एक निजी ट्रेवल्स की स्लीपर क्लास बस गुरुग्राम से हमीरपुर जा रही थी। जैसे ही बस थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पहुंची तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बस को कुछ ही देर में अपनी चपेट में ले लिया। बस धूं-धूं कर जलने लगी। जैसे ही आग लगी। सभी यात्रियों ने कूद-कूद कर जान बचाई। 3 लोग मामूली रूप से झुलसे
दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिन्होंने काफी एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 3 लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। घायलों की पहचान मोहम्मद जाबिद, पत्नी कुरैसा और एक बच्चा था। यह लोग जालौन जा रहे थे। जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। सिगरेट से लगी आग
यात्रियों ने बताया- पीछे बैठे कुछ लोग सिगरेट पी रहे थे। हम लोगों ने मना भी किया। लेकिन वह लोग नहीं माने। तीन बजे के करीब इन लोगों ने फिर से सिगरेट पी। सिगरेट पीने के बाद वहीं बस में डाल दी। थोड़ी देर बाद बस में आग लग गई। सभी कूद कर अपनी जान बचाई। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। बस पूरी तरीके से जल राख हो गई है। हम सभी लोग गुरुग्राम में काम करते है। दिवाली मनाने अपने घर हमीरपुर जा रहे थे। NHAI मेंटीनेंस डिपार्टमेंट नरेश कुमार ने बताया- आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चलती बस में आग लग गई। किसी तरह बस में सवार यात्रियों को निकाला गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हमारी एबुलेंस भी मौके पर पहुंची है। घायलों को भर्ती कराया गया है। —————— ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में जगुआर ने 8 को रौंदा, 1 की मौत:7 गाड़ियों को टक्कर मारी, कार का VIP नंबर-0070; लोग बोले- नशे में था प्रयागराज में दिवाली मार्केट में एक तेज रफ्तार जगुआर कार घुस गई। कार ने पहले 2 चार पहिया और 5 दो पहिया गाड़ियों में टक्कर मारी। इसके बाद 8 लोगों को रौंद दिया। इससे एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। 4 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पढे़ं पूरी खबर…
