हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की अपील पर वाहनों के एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी का फैसला वापस ले लिया है। अब बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री टैक्स पुरानी दर पर लागू होगा। राज्य की सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को मुफ्त एंट्री मिलेगी। ये पास एसडीएम/तहसीलदार जारी करेंगे।
राजा वड़िंग की अपील रंग लाई, हिमाचल ने एंट्री टैक्स बढ़ोतरी वापस ली




