रामपुर उपमंडल में दीपावली के अवसर पर जन सुरक्षा और आगजनी की घटनाओं के रोकथाम के लिए 85 अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। इन लाइसेंसों के तहत पटाखों की बिक्री केवल 17 अधिकृत स्थलों पर ही की जा सकेगी। ये अस्थायी लाइसेंस 20 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह नेगी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विक्रेताओं को निर्धारित स्थानों पर ही बिक्री की अनुमति होगी। इन जगहों पर मिलेंगे पटाखे अधिकृत पटाखा विक्रय स्थलों में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग स्टोर/टैरेस (चौधरी अड्डा के पास), डकोलर, नोगली, निरसु, दत्तनगर, भद्रास, निरथ, चूआबाग, खनेरी, पदम नगर, झाकड़ी बस स्टैंड, ननखरी बस स्टैंड, तकलेच बस स्टैंड, मेमोरियल मैदान ज्यूरी, बोंडा, घराट और सराहन (बस स्टैंड के पास) शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसका उद्देश्य भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करना है। अग्निशमन विभाग को सभी विक्रय स्थलों पर फायर टेंडर और आवश्यक उपकरण सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अवैध पटाखा बिक्री पर रहेगी पुलिस की नजर पुलिस विभाग भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अवैध पटाखा बिक्री की निगरानी करेगा। स्वास्थ्य विभाग नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में आकस्मिक चिकित्सा सहायता दल तैनात करेगा।विद्युत विभाग सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और ढीले तारों की जांच करेगा। जल शक्ति विभाग को आपात स्थिति के लिए पर्याप्त जल भंडारण बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। वन विभाग भी अलर्ट पर वन विभाग जंगलों और ज्वलनशील क्षेत्रों के पास पटाखों के दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी रखेगा।राजस्व विभाग लाइसेंस की शर्तों की जांच करेगा और विक्रय स्थलों पर समन्वय स्थापित करेगा। होम गार्ड्स पुलिस के साथ सुरक्षा और निगरानी में सहयोग करेंगे। नगर परिषद और ग्राम पंचायतें विक्रय स्थलों की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगी। प्रत्येक क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो लाइसेंसधारी दुकानों की जांच करेंगे और अग्निशमन दल के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। रामपुर उपमंडल में दीपावली के अवसर पर जन सुरक्षा और आगजनी की घटनाओं के रोकथाम के लिए 85 अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। इन लाइसेंसों के तहत पटाखों की बिक्री केवल 17 अधिकृत स्थलों पर ही की जा सकेगी। ये अस्थायी लाइसेंस 20 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह नेगी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विक्रेताओं को निर्धारित स्थानों पर ही बिक्री की अनुमति होगी। इन जगहों पर मिलेंगे पटाखे अधिकृत पटाखा विक्रय स्थलों में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग स्टोर/टैरेस (चौधरी अड्डा के पास), डकोलर, नोगली, निरसु, दत्तनगर, भद्रास, निरथ, चूआबाग, खनेरी, पदम नगर, झाकड़ी बस स्टैंड, ननखरी बस स्टैंड, तकलेच बस स्टैंड, मेमोरियल मैदान ज्यूरी, बोंडा, घराट और सराहन (बस स्टैंड के पास) शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसका उद्देश्य भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करना है। अग्निशमन विभाग को सभी विक्रय स्थलों पर फायर टेंडर और आवश्यक उपकरण सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अवैध पटाखा बिक्री पर रहेगी पुलिस की नजर पुलिस विभाग भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अवैध पटाखा बिक्री की निगरानी करेगा। स्वास्थ्य विभाग नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में आकस्मिक चिकित्सा सहायता दल तैनात करेगा।विद्युत विभाग सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और ढीले तारों की जांच करेगा। जल शक्ति विभाग को आपात स्थिति के लिए पर्याप्त जल भंडारण बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। वन विभाग भी अलर्ट पर वन विभाग जंगलों और ज्वलनशील क्षेत्रों के पास पटाखों के दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी रखेगा।राजस्व विभाग लाइसेंस की शर्तों की जांच करेगा और विक्रय स्थलों पर समन्वय स्थापित करेगा। होम गार्ड्स पुलिस के साथ सुरक्षा और निगरानी में सहयोग करेंगे। नगर परिषद और ग्राम पंचायतें विक्रय स्थलों की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगी। प्रत्येक क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो लाइसेंसधारी दुकानों की जांच करेंगे और अग्निशमन दल के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल में पूर्व उप-प्रधान का मरने से पहले का VIDEO:DGP को झूठी रिपोर्ट देने के आरोप; गोली चलाने वाला आरोपी 4 दिन बाद गिरफ्तार
हिमाचल में पूर्व उप-प्रधान का मरने से पहले का VIDEO:DGP को झूठी रिपोर्ट देने के आरोप; गोली चलाने वाला आरोपी 4 दिन बाद गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पूर्व पंचायत उप-प्रधान सोहन लाल का गोली लगने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सोहन लाल कह रहा हैं कि इंटरकास्ट मैरिज के बाद उन्होंने एसपी और डीजीपी को पत्र लिखा था और बताया कि उनकी जान को खतरा है। मगर पुलिस ने आरोपी को एक बार भी थाने नहीं बुलाया। इस बीच बद्दी पुलिस ने आज सुबह आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की। वहीं वायरल वीडियो में मरने से पहले सोहन लाल ने कहा- पुलिस ने झूठी रिपोर्ट ही डीजीपी को भेज दी, इसकी कॉपी उन्हें भी भेजी गई, जिसमे कहा गया कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। वीडियो में सोहन लाल कह रहा हैं कि उन्होंने पुलिस के पास ऐसे कोई बयान नहीं दिए। मरने से पहले सोहन लाल का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 4 पाइंट में समझे क्या है पूरा मामला? पूर्व प्रधान ने राजपूत लड़की की थी शादी- सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की साईं पंचायत के पूर्व उप प्रधान सोहन लाल ने करीब एक साल पहले ही एक राजपूत परिवार की लड़की से शादी की, जबकि सोहन लाल अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। दोनों ने भागकर शादी रचाई। लड़की के भाई को यह बात रास नहीं आई। सोहन लाल को इसे लेकर धमकियां भी मिलती रही। साईं बस स्टैंड में साले ने जीजा पर गोली चलाई- साईं बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी ने कार सवार पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल पर गोली चलाई और मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया। इस दौरान सोहन लाल ने एक वीडियो बनाया, जिसमे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पूर्व उप प्रधान ने पीजीआई में तोड़ा दम- गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सोहन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बद्दी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोहन लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- आपसी रंजिश का मामला- पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सुरेश कुमार उर्फ आकू खाली गांव ने गोली चलाई। यह गोली सोहन लाल के बाजू और छाती पर लगी। पुलिस पर लगे आरोपों पर कुछ देर में बयान दूंगा: SP सोहन लाल द्वारा वीडियो में पुलिस पर लगाए आरोपों को लेकर जब एसपी बद्दी विनोद धीमान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा- इसे लेकर कुछ जानकारी हासिल करने के बाद स्टेटमेंट दे पाउंगा। 50 हजार का इनाम घोषित बद्दी पुलिस ने चार दिन से लापता प्रधान की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई। आखिरकार आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मंडी में तेज रफ्तार कार ने मारी छात्रा को टक्कर:कर रही थी सड़क पार, ड्राइवर ने अपनी गलती स्वीकार कर मांगी माफी
मंडी में तेज रफ्तार कार ने मारी छात्रा को टक्कर:कर रही थी सड़क पार, ड्राइवर ने अपनी गलती स्वीकार कर मांगी माफी मंडी जिले के चैल चौक बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घायल छात्रा की पहचान वैष्णवी(पुत्री यशु सोनी निवासी गांव टील्ली के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र तेज रफ्तार कार में तेज संगीत बजाते हुए चैल चौक बाजार से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और सड़क पार कर रही छात्रा वैष्णवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैष्णवी सड़क पर गिर गई और उसे अंदरूनी चोटें आईं। दोनों पक्षों में हुआ आपसी समझौता घटना के तुरंत बाद, वैष्णवी के पिता, जो चैलचौक बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं, उसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले गए। कार चालक भी उनके साथ अस्पताल गया, लेकिन कुछ समय बाद वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद छात्रा के पिता ने कार चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद, कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफी मांगी, जिसके बाद मामला आपसी समझौते से सुलझा लिया गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि छात्रा सड़क के एक किनारे पर खड़ी थी। जैसे ही वह दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश करती है, वह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाती है।
ऊना में बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में किन्नौर ने जीती ट्रॉफी:अंडर-19 गर्ल्स टीम ने जीते 6 स्वर्ण, 1 रजत पदक भी किया अपने नाम
ऊना में बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में किन्नौर ने जीती ट्रॉफी:अंडर-19 गर्ल्स टीम ने जीते 6 स्वर्ण, 1 रजत पदक भी किया अपने नाम किन्नौर जिले की अंडर-19 गर्ल्स बॉक्सिंग टीम ने ऊना में आयोजित बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टीम ने कुल छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में टीम की मुक्केबाजों ने दमदार खेल दिखाया। 45 किलोग्राम वर्ग में नेहा, 51 किलोग्राम में राधिका, 54 किलोग्राम में दृष्टिता, 60 किलोग्राम में रिया, 64 किलोग्राम में संजना और हार्शिता ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, 80 किलोग्राम वर्ग में सोनिया ने रजत पदक जीता। किन्नौर ने कई बड़े जिलों को पीछे छोड़ा इस शानदार प्रदर्शन के साथ, किन्नौर जिले ने अन्य प्रतिस्पर्धी जिलों को पीछे छोड़ते हुए चैम्पियनशिप जीती और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। टीम की इस सफलता पर एडीपीओ पवन लोकटस, कोच ओपिंदर नेगी सहित अन्य प्रशिक्षकों को बधाई दी गई है।
