राम नवमी 2026: 26 या 27 मार्च को होगा जन्मोत्सव, जानें पंचांग के अनुसार सही तारीख

राम नवमी 2026: 26 या 27 मार्च को होगा जन्मोत्सव, जानें पंचांग के अनुसार सही तारीख

इस वर्ष राम नवमी की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम है। भगवान श्री राम के जन्म का पर्व चैत्र मास की शुक्ल नवमी को मनाया जाता है। कहते हैं कि इसी दिन दोपहर के समय भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ही व्रत और पूजा करनी चाहिए। लेकिन इस बार नवमी तिथि दो दिन जुड़ी हुई है, जिससे भ्रम पैदा हो गया है। अगर मध्याह्न काल यानी दोपहर के समय देखा जाए तो राम नवमी 26 मार्च को होगी, जबकि उदया तिथि यानी सूर्योदय से नवमी तिथि के अनुसार 27 मार्च को भी पूजा की जा सकती है।

26 मार्च 2026 को राम नवमी का सही समय

पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2026 को नवमी तिथि सुबह 11:48 बजे से शुरू हो रही है। इसलिए इस दिन का मध्याह्न काल सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा। दोपहर 12:27 बजे का क्षण विशेष महत्व रखता है।

27 मार्च 2026 को भी संभव है पूजा

जो लोग उदया तिथि को महत्व देते हैं, वे 27 मार्च 2026 को भी राम नवमी मना सकते हैं। इस दिन नवमी तिथि सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी। इस दिन भी सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक पूजा का शुभ समय रहेगा।