रोहतक के ब्लॉक सांपला में देर रात को आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान सांपला निवासी 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। रात करीब 9 बजे प्रदीप घर पर मौजूद था। रात को प्रदीप ताऊ के लड़के पवन से मिलने की बात कहकर घर से निकला। प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि रात करीब साढे 9 बजे उसके पास जेसीबी मशीन ड्राइवर अनीत उर्फ आदित्य का फोन आया कि उसके भाई की पवन ने तेजधार हथियार से गला काटकर घायल कर दिया है। जब तक प्रदीप को अस्पताल लेकर गए, तब तक प्रदीप की सांसें थम चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 3 अस्पतालों में प्रदीप को लेकर घूमते रहे परिजन संदीप ने बताया कि ताऊ के लड़के पवन ने उसके भाई प्रदीप का किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान गला काट दिया था, जिसके कारण प्रदीप घायल अवस्था में तड़प रहा था। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और प्रदीप को लेकर निजी अस्पताल में गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया। दूसरे अस्पताल में प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप ने बताया कि आखिर में प्रदीप को लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सांपला थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सांपला निवासी प्रदीप 3 बच्चों का पिता था। प्रदीप के दो बेटी व एक ढाई महीने का बेटा है। बेटे के जन्म को लेकर घर में खुशियां छाई हुई थी, लेकिन दीवाली के मौके पर किसे पता था कि तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाएगा। देर रात को हुई वारदात के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। हमारी कोई दुश्मनी नहीं मृतक प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि हमारी पवन के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन के मन में ही खोट होगा। रात को जब फोन पर पवन ने प्रदीप को बुलाया तो यह कहा कि मिलने आ जा। वहां क्या बात हुई, किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह तो आरोपी ही बता सकता है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी सांपला थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रात को उन्हें एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रोहतक के ब्लॉक सांपला में देर रात को आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान सांपला निवासी 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। रात करीब 9 बजे प्रदीप घर पर मौजूद था। रात को प्रदीप ताऊ के लड़के पवन से मिलने की बात कहकर घर से निकला। प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि रात करीब साढे 9 बजे उसके पास जेसीबी मशीन ड्राइवर अनीत उर्फ आदित्य का फोन आया कि उसके भाई की पवन ने तेजधार हथियार से गला काटकर घायल कर दिया है। जब तक प्रदीप को अस्पताल लेकर गए, तब तक प्रदीप की सांसें थम चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 3 अस्पतालों में प्रदीप को लेकर घूमते रहे परिजन संदीप ने बताया कि ताऊ के लड़के पवन ने उसके भाई प्रदीप का किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान गला काट दिया था, जिसके कारण प्रदीप घायल अवस्था में तड़प रहा था। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और प्रदीप को लेकर निजी अस्पताल में गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया। दूसरे अस्पताल में प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप ने बताया कि आखिर में प्रदीप को लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सांपला थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सांपला निवासी प्रदीप 3 बच्चों का पिता था। प्रदीप के दो बेटी व एक ढाई महीने का बेटा है। बेटे के जन्म को लेकर घर में खुशियां छाई हुई थी, लेकिन दीवाली के मौके पर किसे पता था कि तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाएगा। देर रात को हुई वारदात के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। हमारी कोई दुश्मनी नहीं मृतक प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि हमारी पवन के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन के मन में ही खोट होगा। रात को जब फोन पर पवन ने प्रदीप को बुलाया तो यह कहा कि मिलने आ जा। वहां क्या बात हुई, किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह तो आरोपी ही बता सकता है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी सांपला थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रात को उन्हें एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

Haryana में कल से बदलेगा बिजली का टाइमटेबल: गांवों में 16 घंटे सप्लाई, दिन में साढ़े 4 घंटे बंद रहेगी बिजली।
Haryana बिजली विभाग ने ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण…

Haryana के इस जिले में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए नई पहचान, ड्रेस कोड लागू।
जींद। Haryana के जींद जिले में ऑटो व ई रिक्शा चालकों को अलग से पहचान मिलेगी। इसके लिए यातायात पुलिस…
एक लाख में हुई पुलिस स्टेशन उड़ाने की डील:24 हजार एडवांस मिले, काम पूरा होने पर मिलता इनाम, कुरुक्षेत्र CIA ने 4 आरोपी पकड़े
एक लाख में हुई पुलिस स्टेशन उड़ाने की डील:24 हजार एडवांस मिले, काम पूरा होने पर मिलता इनाम, कुरुक्षेत्र CIA ने 4 आरोपी पकड़े हरियाणा में 14 दिन पहले हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए संदीप और गुरविंदर को कुरुक्षेत्र में पुलिस स्टेशन उड़ाने के एक लाख रुपए में डील की थी। इसमें 24 हजार रुपए उनको एडवांस मिल चुके थे। हालांकि उनको भरोसा दिया गया था कि काम पूरा होने पर अच्छा इनाम भी दिया जाएगा। इससे पहले गुरविंदर उर्फ गग्गू (19) निवासी शशा गुजरान और संदीप (22) हाल निवासी जिला पटियाला कोई वारदात करते CIA-2 ने 7 अक्टूबर को नेशनल हाईवे-152 D के पास गांव मुर्तजापुर रकबे से बाइक समेत पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस अब तक उनके 2 और साथी कैथल के सिंही गांव सुरेश कुमार और पटियाला के विशु को गिरफ्तार कर चुकी है। कुलबीर सिद्धू का प्लान यमुनानगर के कुलबीर सिद्धू ने इंग्लैंड में बैठकर पुलिस स्टेशन को उड़ाने का प्लान बनाया था। इस प्लान को कामयाब बनाने के लिए उसने अमेरिका में अपने दूसरे साथी साहिल उर्फ शैली से मदद मांगी। उसने अपने नेटवर्क के जरिए प्लान को कामयाब करने की कोशिश की। इस केस में उसके तीसरे साथी मनीष उर्फ काका राणा का नाम भी सामने आ रहा है। सिद्धू-साहिल पर भी केस कुरुक्षेत्र पुलिस ने ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपी गुरविंदर व संदीप के साथ कुलबीर सिद्धू और साहिल को भी आरोपी बनाया है। हालांकि दोनों फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी है। जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर भी इस गैंग ने हैंड ग्रेनेड से हमला करवाया था। गैंगस्टर के संपर्क में थे दोनों गुरविंदर और संदीप अपने विदेशी आका कुलबीर सिद्धू और शैली के संपर्क में थे। उन्हीं के इशारे पर दोनों ग्रेनेड लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। हालांकि ग्रेनेड किस पुलिस स्टेशन पर और किस समय फेंकना था, उसकी जानकारी उनको नहीं मिली थी। उनकी मंशा ज्यादा से नुकसान करने की थी। ग्रेनेड लेने संदीप के साथ गया विशु CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि विशु और संदीप आपस में दोस्त है। ग्रेनेड लेने के लिए संदीप के साथ विशु उसकी बाइक पर गया था। ग्रेनेड उठाने के लिए दोनों पठानकोट के पास गए थे। संदीप, गुरविंद्र और विशु ग्रेनेड रखने वाले को नहीं जानते हैं। उनके पास ग्रेनेड उठाने के लिए गैंगस्टर से कॉल आई थी। इसके लिए उनको गैंगस्टर ने उनके पास ग्रेनेड का फोटो और लोकेशन भेजा था। बियो ने देना था वेपन इस मामले में पुलिस ने 13 अक्टूबर 25 आरोपी सुरेश कुमार उर्फ बियो को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल व 4 कारतूस बरामद हुए थे। मामले की जांच में पता चला कि आरोपी सुरेश कुमार का काम गुरविंदर और संदीप को वेपन मुहैया करवाना था, लेकिन उससे पहले दोनों आरोपी पकड़ लिए गए थे।
