हिमाचल की राजधानी शिमला में दिवाली की रात एक कार की टक्कर से रेलिंग टूटने के बाद एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें 4 महीने के मासूम समेत चार बच्चे शामिल है। घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार, पांचों लोग विक्ट्री टनल के समीप फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान सोमवार रात करीब सवा 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने रेलिंग को जोरदार टक्कर मारी। इससे रेलिंग गिरकर सो रहे लोगों पर जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद पांचों को आईजीएमसी रेफर किया गया। कैलाश (22 साल) ने पुलिस को बताया कि कि वह अपने परिवार के साथ विक्ट्री टनल (बस स्टैंड के रास्ते में) के पास फुटपाथ पर सो रहा था। तभी एक सफेद टैक्सी वाहन नंबर (HP01N0561) तेज गति से गलत दिशा में आई। इसकी टक्कर से रेलिंग और एक लोहे का साइनबोर्ड टूटकर उन पर गिरा। ये लोग घायल हुए इस हादसे में भेरी (22 वर्ष) पत्नी भैरू, सोना (4 वर्ष) पुत्री भैरू, विशाल (8 वर्ष) पुत्र जमनालाल, माया (6 वर्ष) पुत्री जमनालाल और किशन (4 माह) पुत्र रामलाल शामिल हैं। सभी राजस्थान के चित्तोड़गढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं और शिमला में गुब्बारे आदि बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने कैलाश की शिकायत पर सदर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125 (ए) के अधीन मामला दर्ज किया है। एसएचओ धर्म सेन नेगी ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हिमाचल की राजधानी शिमला में दिवाली की रात एक कार की टक्कर से रेलिंग टूटने के बाद एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें 4 महीने के मासूम समेत चार बच्चे शामिल है। घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार, पांचों लोग विक्ट्री टनल के समीप फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान सोमवार रात करीब सवा 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने रेलिंग को जोरदार टक्कर मारी। इससे रेलिंग गिरकर सो रहे लोगों पर जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद पांचों को आईजीएमसी रेफर किया गया। कैलाश (22 साल) ने पुलिस को बताया कि कि वह अपने परिवार के साथ विक्ट्री टनल (बस स्टैंड के रास्ते में) के पास फुटपाथ पर सो रहा था। तभी एक सफेद टैक्सी वाहन नंबर (HP01N0561) तेज गति से गलत दिशा में आई। इसकी टक्कर से रेलिंग और एक लोहे का साइनबोर्ड टूटकर उन पर गिरा। ये लोग घायल हुए इस हादसे में भेरी (22 वर्ष) पत्नी भैरू, सोना (4 वर्ष) पुत्री भैरू, विशाल (8 वर्ष) पुत्र जमनालाल, माया (6 वर्ष) पुत्री जमनालाल और किशन (4 माह) पुत्र रामलाल शामिल हैं। सभी राजस्थान के चित्तोड़गढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं और शिमला में गुब्बारे आदि बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने कैलाश की शिकायत पर सदर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125 (ए) के अधीन मामला दर्ज किया है। एसएचओ धर्म सेन नेगी ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम का निधन:72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कुछ दिन पहले जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात
बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम का निधन:72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कुछ दिन पहले जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. बाबू राम गौतम का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। डॉ. गौतम अपने सज्जन, सामाजिक और विनम्र व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को समर्पित किया। इन क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात बता दें कि विधायक गौतम बीते कुछ महीनों से स्वस्थ नहीं थे। उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान बिलासपुर दौरे पर कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उनसे मुलाकात की थी।
हिमाचल में धूमधाम से मनाई दिवाली:मणिकर्ण के कसौल इन में होटल आग; लाखों रुपए का नुकसान, रामपुर में 4 दुकानें जलकर राख
हिमाचल में धूमधाम से मनाई दिवाली:मणिकर्ण के कसौल इन में होटल आग; लाखों रुपए का नुकसान, रामपुर में 4 दुकानें जलकर राख हिमाचल प्रदेश में दिवाली पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर लोगों ने बाजार में पटाखें और मिठाइयों की खरीददारी की। रात में 8 से 10 बजे तक खूब पटाखे फोड़े। वहीं दिवाली पर कई जगह आग की घटनाओं से लाखों रुपए का नुकसान भी देखने को मिला है। कुल्लू जिला के मणिकर्ण में बहुमंजिला कसोल इन होटल में रात को भीषण आग लग गई। इससे होटल की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। मणिकर्ण में कसोल इन होटल में भड़की आग दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे अफरा-तफरी मच गई। होटल की ऊपरी मंजिल में आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी की वजह से होटल में आग लगी है। रामपुर में चार दुकानें जलकर राख शिमला जिला के रामपुर बुशहर के खोपड़ी मंदिर के पास चार-पांच दुकानों में आग भड़क गई। इससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर इसे आसपास फैलने से रोका। हिमाचल में दिवाली सेलिब्रेशन के PHOTOS…
हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न बदला:10वीं-12वीं में A-B-C प्रश्नपत्रों का अंतर समाप्त, 20 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे
हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न बदला:10वीं-12वीं में A-B-C प्रश्नपत्रों का अंतर समाप्त, 20 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मार्च 2026 से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न पत्रों की तीनों श्रृंखलाओं (ए, बी और सी) में अब समान प्रश्न होंगे। केवल प्रश्नों का क्रम बदला जाएगा, जिससे सभी विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें। बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि अभी तक तीनों श्रृंखलाओं में प्रश्न अलग-अलग होते थे, जिससे छात्रों को कई बार असमान स्तर की परीक्षा देनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, जिससे सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन समान रूप से किया जा सके। अगले साल से नया पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बोर्ड ने एक और बड़ा बदलाव किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के कक्षा चार से छह तक के विद्यार्थियों के लिए दिल्ली एनसीईआरटी द्वारा तैयार नया पाठ्यक्रम लागू होगा। इस नई व्यवस्था से छात्रों को पूरे देश में समान स्तर की शिक्षा प्राप्त होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी पाठ्यपुस्तकें एनसीईआरटी, दिल्ली के साथ प्रकाशन अनुबंध के तहत ही मुद्रित और वितरित की जाएंगी। इससे गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।राज्य के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट और जेईई के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में एक और सुधार किया है। अब बोर्ड परीक्षाओं में बीस प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) होंगे और उनके उत्तर ओएमआर पत्रक में अंकित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय परीक्षा प्रारूप का अनुभव प्राप्त होगा। इन सभी सुधारों का उद्देश्य एक समान, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था विकसित करना है, ताकि हिमाचल के विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। यह कदम शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, विश्वसनीय और विद्यार्थी-केंद्रित बनाएगा।
