शीर्षक: हरियाणा में 590 करोड़ के बैंक घोटाले पर बड़ा एक्शन संभव, CBI जांच को लेकर हलचल तेज

शीर्षक: हरियाणा में 590 करोड़ के बैंक घोटाले पर बड़ा एक्शन संभव, CBI जांच को लेकर हलचल तेज

हरियाणा में 590 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की जांच जल्द केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी जा सकती है। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है।

फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो जांच कर रही है और 5 आईएएस समेत 6 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मांगी है। जांच में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका के संकेत मिले हैं।

घोटाले में फर्जी खातों के जरिए सरकारी फंड डायवर्ट किए गए। प्रवर्तन निदेशालय भी छापेमारी कर चुका है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले की जांच ACB को सौंपी थी। अब CBI जांच से बड़े खुलासों की उम्मीद है।