सैर कर रहे व्यक्ति पर हमला, लुटेरे फरार

सैर कर रहे व्यक्ति पर हमला, लुटेरे फरार

एक व्यक्ति पर दातर से हमला कर उसका मोबाइल और नकदी छीन ली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।प्रदीप चौहान ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च की रात वह सैर कर रहा था, तभी तीन अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसका मोबाइल और 5,000 रुपये छीन लिए। पुलिस ने अजय कुमार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।