लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हलवारा हवाई अड्डा से हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। 15 मई से पहली उड़ान के संचालन की घोषणा के साथ ही यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग भी खोल दी गई है। इस फैसले से लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
एयरपोर्ट से शुरू होने वाली इस सेवा के तहत यात्रियों को तीन अलग-अलग टिकट विकल्प दिए गए हैं, ताकि वे अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुनाव कर सकें। सबसे सस्ती श्रेणी ‘वैल्यू’ रखी गई है, जिसमें टिकट की कीमत 3559 रुपये है और यात्री 15 किलो तक सामान ले जा सकते हैं।
दूसरी श्रेणी ‘क्लासिक’ है, जिसकी कीमत 4071 रुपये तय की गई है। इस श्रेणी में यात्रियों को 20 किलो चेक-इन बैगेज के साथ 7 किलो तक हैंड बैगेज ले जाने की सुविधा दी जाएगी।
तीसरी और सबसे महंगी श्रेणी ‘फ्लैक्स’ है, जिसमें टिकट की कीमत 5096 रुपये रखी गई है। इस विकल्प में यात्रियों को 25 किलो चेक-इन बैगेज के साथ 7 किलो तक हैंड बैगेज ले जाने की अनुमति होगी।
नई उड़ान सेवा से क्षेत्र में यात्रा सुविधाएं बेहतर होंगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।




