हिमाचल प्रदेश में दिवाली पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर लोगों ने बाजार में पटाखें और मिठाइयों की खरीददारी की। रात में 8 से 10 बजे तक खूब पटाखे फोड़े। वहीं दिवाली पर कई जगह आग की घटनाओं से लाखों रुपए का नुकसान भी देखने को मिला है। कुल्लू जिला के मणिकर्ण में बहुमंजिला कसोल इन होटल में रात को भीषण आग लग गई। इससे होटल की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। मणिकर्ण में कसोल इन होटल में भड़की आग दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे अफरा-तफरी मच गई। होटल की ऊपरी मंजिल में आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी की वजह से होटल में आग लगी है। रामपुर में चार दुकानें जलकर राख शिमला जिला के रामपुर बुशहर के खोपड़ी मंदिर के पास चार-पांच दुकानों में आग भड़क गई। इससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर इसे आसपास फैलने से रोका। हिमाचल में दिवाली सेलिब्रेशन के PHOTOS… हिमाचल प्रदेश में दिवाली पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर लोगों ने बाजार में पटाखें और मिठाइयों की खरीददारी की। रात में 8 से 10 बजे तक खूब पटाखे फोड़े। वहीं दिवाली पर कई जगह आग की घटनाओं से लाखों रुपए का नुकसान भी देखने को मिला है। कुल्लू जिला के मणिकर्ण में बहुमंजिला कसोल इन होटल में रात को भीषण आग लग गई। इससे होटल की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। मणिकर्ण में कसोल इन होटल में भड़की आग दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे अफरा-तफरी मच गई। होटल की ऊपरी मंजिल में आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी की वजह से होटल में आग लगी है। रामपुर में चार दुकानें जलकर राख शिमला जिला के रामपुर बुशहर के खोपड़ी मंदिर के पास चार-पांच दुकानों में आग भड़क गई। इससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर इसे आसपास फैलने से रोका। हिमाचल में दिवाली सेलिब्रेशन के PHOTOS… हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
रामपुर में दिवाली पर सिर्फ 17 जगह मिलेंगे पटाखे:बिक्री के लिए 85 दुकानदारों को लाइसेंस जारी, 20 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे
रामपुर में दिवाली पर सिर्फ 17 जगह मिलेंगे पटाखे:बिक्री के लिए 85 दुकानदारों को लाइसेंस जारी, 20 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे रामपुर उपमंडल में दीपावली के अवसर पर जन सुरक्षा और आगजनी की घटनाओं के रोकथाम के लिए 85 अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। इन लाइसेंसों के तहत पटाखों की बिक्री केवल 17 अधिकृत स्थलों पर ही की जा सकेगी। ये अस्थायी लाइसेंस 20 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंदर सिंह नेगी ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विक्रेताओं को निर्धारित स्थानों पर ही बिक्री की अनुमति होगी। इन जगहों पर मिलेंगे पटाखे अधिकृत पटाखा विक्रय स्थलों में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग स्टोर/टैरेस (चौधरी अड्डा के पास), डकोलर, नोगली, निरसु, दत्तनगर, भद्रास, निरथ, चूआबाग, खनेरी, पदम नगर, झाकड़ी बस स्टैंड, ननखरी बस स्टैंड, तकलेच बस स्टैंड, मेमोरियल मैदान ज्यूरी, बोंडा, घराट और सराहन (बस स्टैंड के पास) शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसका उद्देश्य भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करना है। अग्निशमन विभाग को सभी विक्रय स्थलों पर फायर टेंडर और आवश्यक उपकरण सुनिश्चित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अवैध पटाखा बिक्री पर रहेगी पुलिस की नजर पुलिस विभाग भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अवैध पटाखा बिक्री की निगरानी करेगा। स्वास्थ्य विभाग नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में आकस्मिक चिकित्सा सहायता दल तैनात करेगा।विद्युत विभाग सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और ढीले तारों की जांच करेगा। जल शक्ति विभाग को आपात स्थिति के लिए पर्याप्त जल भंडारण बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। वन विभाग भी अलर्ट पर वन विभाग जंगलों और ज्वलनशील क्षेत्रों के पास पटाखों के दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी रखेगा।राजस्व विभाग लाइसेंस की शर्तों की जांच करेगा और विक्रय स्थलों पर समन्वय स्थापित करेगा। होम गार्ड्स पुलिस के साथ सुरक्षा और निगरानी में सहयोग करेंगे। नगर परिषद और ग्राम पंचायतें विक्रय स्थलों की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगी। प्रत्येक क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो लाइसेंसधारी दुकानों की जांच करेंगे और अग्निशमन दल के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
हिमाचल में पूर्व उप-प्रधान का मरने से पहले का VIDEO:DGP को झूठी रिपोर्ट देने के आरोप; गोली चलाने वाला आरोपी 4 दिन बाद गिरफ्तार
हिमाचल में पूर्व उप-प्रधान का मरने से पहले का VIDEO:DGP को झूठी रिपोर्ट देने के आरोप; गोली चलाने वाला आरोपी 4 दिन बाद गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पूर्व पंचायत उप-प्रधान सोहन लाल का गोली लगने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सोहन लाल कह रहा हैं कि इंटरकास्ट मैरिज के बाद उन्होंने एसपी और डीजीपी को पत्र लिखा था और बताया कि उनकी जान को खतरा है। मगर पुलिस ने आरोपी को एक बार भी थाने नहीं बुलाया। इस बीच बद्दी पुलिस ने आज सुबह आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की। वहीं वायरल वीडियो में मरने से पहले सोहन लाल ने कहा- पुलिस ने झूठी रिपोर्ट ही डीजीपी को भेज दी, इसकी कॉपी उन्हें भी भेजी गई, जिसमे कहा गया कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। वीडियो में सोहन लाल कह रहा हैं कि उन्होंने पुलिस के पास ऐसे कोई बयान नहीं दिए। मरने से पहले सोहन लाल का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 4 पाइंट में समझे क्या है पूरा मामला? पूर्व प्रधान ने राजपूत लड़की की थी शादी- सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की साईं पंचायत के पूर्व उप प्रधान सोहन लाल ने करीब एक साल पहले ही एक राजपूत परिवार की लड़की से शादी की, जबकि सोहन लाल अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। दोनों ने भागकर शादी रचाई। लड़की के भाई को यह बात रास नहीं आई। सोहन लाल को इसे लेकर धमकियां भी मिलती रही। साईं बस स्टैंड में साले ने जीजा पर गोली चलाई- साईं बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी ने कार सवार पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल पर गोली चलाई और मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया। इस दौरान सोहन लाल ने एक वीडियो बनाया, जिसमे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पूर्व उप प्रधान ने पीजीआई में तोड़ा दम- गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सोहन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बद्दी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोहन लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- आपसी रंजिश का मामला- पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सुरेश कुमार उर्फ आकू खाली गांव ने गोली चलाई। यह गोली सोहन लाल के बाजू और छाती पर लगी। पुलिस पर लगे आरोपों पर कुछ देर में बयान दूंगा: SP सोहन लाल द्वारा वीडियो में पुलिस पर लगाए आरोपों को लेकर जब एसपी बद्दी विनोद धीमान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा- इसे लेकर कुछ जानकारी हासिल करने के बाद स्टेटमेंट दे पाउंगा। 50 हजार का इनाम घोषित बद्दी पुलिस ने चार दिन से लापता प्रधान की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई। आखिरकार आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
हमीरपुर में शारदा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग:लाखों का सामान जलकर राख; दमकल कर्मियों ने दूसरी दुकानों में फैलने से रोकी
हमीरपुर में शारदा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग:लाखों का सामान जलकर राख; दमकल कर्मियों ने दूसरी दुकानों में फैलने से रोकी हिमाचल के हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सलौणी कस्बे में दीपावली की रात एक दुकान में आग भड़क गई। इससे शारदा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग 10 बजे लोकल लोगों ने शारदा इलेक्ट्रॉनिक दुकान से आग की लपटें उठती देखीं। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास जरूर किए गए, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और उस पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल वाहन पहुंचा, पर तब तक सामान जल चुका था आग की सूचना मिलते ही बिझड़ी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान के अंदर रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने आग को साथ लगती दूसरी दुकानों तक फैलने से रोक दिया। सलौणी बाजार कमेटी के प्रधान संजय चौहान ने बताया कि वें रात 9:30 बजे तक बाजार में ही थे। इसके लगभग 25 मिनट बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। इस आगजनी में दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
