हरियाणा में 14 दिन पहले हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए संदीप और गुरविंदर को कुरुक्षेत्र में पुलिस स्टेशन उड़ाने के एक लाख रुपए में डील की थी। इसमें 24 हजार रुपए उनको एडवांस मिल चुके थे। हालांकि उनको भरोसा दिया गया था कि काम पूरा होने पर अच्छा इनाम भी दिया जाएगा। इससे पहले गुरविंदर उर्फ गग्गू (19) निवासी शशा गुजरान और संदीप (22) हाल निवासी जिला पटियाला कोई वारदात करते CIA-2 ने 7 अक्टूबर को नेशनल हाईवे-152 D के पास गांव मुर्तजापुर रकबे से बाइक समेत पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस अब तक उनके 2 और साथी कैथल के सिंही गांव सुरेश कुमार और पटियाला के विशु को गिरफ्तार कर चुकी है। कुलबीर सिद्धू का प्लान यमुनानगर के कुलबीर सिद्धू ने इंग्लैंड में बैठकर पुलिस स्टेशन को उड़ाने का प्लान बनाया था। इस प्लान को कामयाब बनाने के लिए उसने अमेरिका में अपने दूसरे साथी साहिल उर्फ शैली से मदद मांगी। उसने अपने नेटवर्क के जरिए प्लान को कामयाब करने की कोशिश की। इस केस में उसके तीसरे साथी मनीष उर्फ काका राणा का नाम भी सामने आ रहा है। सिद्धू-साहिल पर भी केस कुरुक्षेत्र पुलिस ने ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपी गुरविंदर व संदीप के साथ कुलबीर सिद्धू और साहिल को भी आरोपी बनाया है। हालांकि दोनों फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी है। जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर भी इस गैंग ने हैंड ग्रेनेड से हमला करवाया था। गैंगस्टर के संपर्क में थे दोनों गुरविंदर और संदीप अपने विदेशी आका कुलबीर सिद्धू और शैली के संपर्क में थे। उन्हीं के इशारे पर दोनों ग्रेनेड लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। हालांकि ग्रेनेड किस पुलिस स्टेशन पर और किस समय फेंकना था, उसकी जानकारी उनको नहीं मिली थी। उनकी मंशा ज्यादा से नुकसान करने की थी। ग्रेनेड लेने संदीप के साथ गया विशु CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि विशु और संदीप आपस में दोस्त है। ग्रेनेड लेने के लिए संदीप के साथ विशु उसकी बाइक पर गया था। ग्रेनेड उठाने के लिए दोनों पठानकोट के पास गए थे। संदीप, गुरविंद्र और विशु ग्रेनेड रखने वाले को नहीं जानते हैं। उनके पास ग्रेनेड उठाने के लिए गैंगस्टर से कॉल आई थी। इसके लिए उनको गैंगस्टर ने उनके पास ग्रेनेड का फोटो और लोकेशन भेजा था। बियो ने देना था वेपन इस मामले में पुलिस ने 13 अक्टूबर 25 आरोपी सुरेश कुमार उर्फ बियो को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल व 4 कारतूस बरामद हुए थे। मामले की जांच में पता चला कि आरोपी सुरेश कुमार का काम गुरविंदर और संदीप को वेपन मुहैया करवाना था, लेकिन उससे पहले दोनों आरोपी पकड़ लिए गए थे। हरियाणा में 14 दिन पहले हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए संदीप और गुरविंदर को कुरुक्षेत्र में पुलिस स्टेशन उड़ाने के एक लाख रुपए में डील की थी। इसमें 24 हजार रुपए उनको एडवांस मिल चुके थे। हालांकि उनको भरोसा दिया गया था कि काम पूरा होने पर अच्छा इनाम भी दिया जाएगा। इससे पहले गुरविंदर उर्फ गग्गू (19) निवासी शशा गुजरान और संदीप (22) हाल निवासी जिला पटियाला कोई वारदात करते CIA-2 ने 7 अक्टूबर को नेशनल हाईवे-152 D के पास गांव मुर्तजापुर रकबे से बाइक समेत पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस अब तक उनके 2 और साथी कैथल के सिंही गांव सुरेश कुमार और पटियाला के विशु को गिरफ्तार कर चुकी है। कुलबीर सिद्धू का प्लान यमुनानगर के कुलबीर सिद्धू ने इंग्लैंड में बैठकर पुलिस स्टेशन को उड़ाने का प्लान बनाया था। इस प्लान को कामयाब बनाने के लिए उसने अमेरिका में अपने दूसरे साथी साहिल उर्फ शैली से मदद मांगी। उसने अपने नेटवर्क के जरिए प्लान को कामयाब करने की कोशिश की। इस केस में उसके तीसरे साथी मनीष उर्फ काका राणा का नाम भी सामने आ रहा है। सिद्धू-साहिल पर भी केस कुरुक्षेत्र पुलिस ने ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपी गुरविंदर व संदीप के साथ कुलबीर सिद्धू और साहिल को भी आरोपी बनाया है। हालांकि दोनों फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी है। जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर भी इस गैंग ने हैंड ग्रेनेड से हमला करवाया था। गैंगस्टर के संपर्क में थे दोनों गुरविंदर और संदीप अपने विदेशी आका कुलबीर सिद्धू और शैली के संपर्क में थे। उन्हीं के इशारे पर दोनों ग्रेनेड लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। हालांकि ग्रेनेड किस पुलिस स्टेशन पर और किस समय फेंकना था, उसकी जानकारी उनको नहीं मिली थी। उनकी मंशा ज्यादा से नुकसान करने की थी। ग्रेनेड लेने संदीप के साथ गया विशु CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि विशु और संदीप आपस में दोस्त है। ग्रेनेड लेने के लिए संदीप के साथ विशु उसकी बाइक पर गया था। ग्रेनेड उठाने के लिए दोनों पठानकोट के पास गए थे। संदीप, गुरविंद्र और विशु ग्रेनेड रखने वाले को नहीं जानते हैं। उनके पास ग्रेनेड उठाने के लिए गैंगस्टर से कॉल आई थी। इसके लिए उनको गैंगस्टर ने उनके पास ग्रेनेड का फोटो और लोकेशन भेजा था। बियो ने देना था वेपन इस मामले में पुलिस ने 13 अक्टूबर 25 आरोपी सुरेश कुमार उर्फ बियो को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल व 4 कारतूस बरामद हुए थे। मामले की जांच में पता चला कि आरोपी सुरेश कुमार का काम गुरविंदर और संदीप को वेपन मुहैया करवाना था, लेकिन उससे पहले दोनों आरोपी पकड़ लिए गए थे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..
Haryana Weather : हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 27 जनवरी से बारिश का अलर्ट हरियाणा में इन दिनों ठंड ने…
पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग:सरहिंद स्टेशन के पास AC बोगी में शॉर्ट सर्किट, सामान छोड़कर यात्री भागे, कई ट्रेनें प्रभावित
पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग:सरहिंद स्टेशन के पास AC बोगी में शॉर्ट सर्किट, सामान छोड़कर यात्री भागे, कई ट्रेनें प्रभावित पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन (12204) में शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन के पास आग लग गई। यह आग 19 नंबर AC बोगी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के भी कई व्यापारी सफर कर रहे थे। बोगी नंबर 19 में सवार एक यात्री ने आग लगते ही ट्रेन की चेन खींच दी। इससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद बोगी में सवार यात्री अपना सामान छोड़कर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। एक यात्री को ज्यादा चोट लगी है। कुछ यात्री अपने बच्चों के साथ सफर कर रहे थे। उधर, सूचना मिलते ही रेलवे, फायरबिग्रेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग में बोगी नंबर 19 पूरी तरह चल गया। 18 नंबर बोगी को भी नुकसान पहुंचा है। जली बोगी को अलग करने के बाद ट्रेन को 3 घंटे बाद अंबाला के लिए रवाना किया गया। उधर, रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। उधर, इस घटना का असर कई अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा है। अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस, गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, दिल्ली इंटरसिटी, और जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। ट्रेन हादसे के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… सुबह सात बजे मिली आग लगने की सूचना
यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन ने सुबह सात बजे सरहिंद स्टेशन क्रॉस किया था। इसी दौरान एक यात्री को ट्रेन की बोगी नंबर 19 से धुआं उठता दिखा। उसने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींच दी। आग की खबर लगते ही बोगी में अफरातफरी मच गई। सभी बोगियों से यात्री नीचे उतर गए। लोको पायलट और टीटी ने घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। यात्री बोले- धुआं बहुत था, चेन पुल कर ट्रेन रोकी
ट्रेन की बोगी नंबर 18 नंबर में यात्रा कर रहे लुधियाना निवासी मुकेश गौतम ने बताया कि सरहिंद के पास जब ट्रेन पहुंची तो 19 नंबर बोगी से लोग 18 नंबर की तरफ भाग कर आने लगे। वे कह रहे थे कि बोगी में धुआं भर गया है और ट्रेन चली जा रही है। इसी बीच किसी यात्री ने चेन पुल की और ट्रेन रुक गई। गनीमत रही कि सभी यात्री समय पर आसपास के कोचों में भाग गए। बोगी नंबर 19 को ट्रेन से अलग किया
आग लगते ही राहत कार्य में जुटी टीमों ने सबसे पहले बोगी नंबर 19 को ट्रेन से अलग किया। हालांकि, तब तक इसके पास वाली बोगी नंबर 18 को भी आग ने चपेट में ले लिया था। इस बोगी के आधे हिस्से में भी आग से नुकसान पहुंचा है। जब तक आग बुझाई जाती, बोगी नंबर 19 पूरी तरह जल चुकी थी। सीनियर डीसीएम बोले- शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम एनके झा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण एक कोच में आग लगी थी। इसके बाद उसको तत्काल सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां पहले आग पर काबू पाया और और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रेन को सरहिंद रेलवे स्टेशन से रवाना कर दिया गया है। ट्रेन अब अंबाला कैंट आकर रुकेगी। यहां ट्रेन में तीन नई कोच लगाए जाएंगे। इसके बाद सभी यात्रियों को उनके स्थान पर बैठा कर आगे के लिए रवाना किया जाएगा एसपी बोले- लोगों का सामान भी जला, लिस्टिंग की जा रही
फतेहगढ़ साहिब के एसपी शुभम अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन सुबह फतेहगढ़ साहब पुलिस के कंट्रोल रूम पर एक सूचना आई थी की ट्रेन को आग लगी है। इसके तुरंत बाद पुलिस जीआरपी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले ट्रेन से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद रेलवे ने दोनों तरफ से डिब्बे को अलग किया। बताया कि आग के कारण लोगों का सामान जल गया है, जिसकी लिस्टिंग की जा रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी इसकी जांच कर रही है। ट्रेन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे थे, उनकी फुटेज चेक की जा रही है। ॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब में जली ट्रेन के अंबाला में कोच बदले:चंडीगढ़ से मंगाए, यात्री सवार हुए; अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे लेट पंजाब के लुधियाना में सरहिंद स्टेशन के पास आग की चपेट में आई अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस को अंबाला कैंट स्टेशन लाया गया। यहां ट्रेन के 3 कोच बदले गए। इसके बाद ट्रेन की पूरी पड़ताल की गई और यात्री चढ़ाए गए। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब में जम्मू से आई रेलगाड़ी पटरी से उतरी:इंजन समेत 3 डिब्बे डिरेल; 4 बड़ी गाड़ियां लेट, मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे से विजयपुर में खड़ी जम्मू-कश्मीर से पंजाब के पठानकोट की तरफ आ रही एक मालगाड़ी गुरुवार सुबह माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे (डिरेल) हैं। गनीमत यह रही कि यह एक मालवाहक ट्रेन थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। (पूरी खबर पढ़ें)

CM सैनी का बड़ा बयान: प्रदेश से बाहर होंगे पाकिस्तान से आए लोग, सिरसा को मिली 61 करोड़ की सौगात।
सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम, कश्मीर की घटना को लेकर कहा कि राज्य में सुरक्षा के सभी…
