गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे खरीदने को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को कादीपुर इलाके में सुबह से ही सैकड़ों लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग पटाखों के गोदाम में घुसने के लिए धक्का- मुक्की करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी बरसा कर खदेड़ना पड़ा। यहां सुबह से ही लोग अपने पसंदीदा पटाखे खरीदने के लिए गोदामों में पहुंचने लगे थे। दोपहर होते-होते भीड़ इतनी बढ़ गई कि दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। काफी संख्या में लोग दिल्ली से भी पटाखे खरीदने पहुंचे हैं। लाइन तोड़कर किया हंगामा कुछ लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि दुकानदारों और ग्राहकों के बीच बहस होने लगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। मनमाने दाम वसूलने का आरोप कई दुकानों पर स्टॉक कम होने की वजह से लोग आपस में उलझ पड़े। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे थे, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप भी लगाया। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कहा कि हमारा मकसद लोगों की सुरक्षा और बाजार में व्यवस्था बनाए रखना था। कुछ लोग लाइन तोड़कर हंगामा कर रहे थे, जिसके कारण हमें सख्त कदम उठाना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह काबू में है। पुलिस ने विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें और अधिक कीमत वसूलने से बचें। गुरुग्राम में ग्रीन पटाखे खरीदने को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को कादीपुर इलाके में सुबह से ही सैकड़ों लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग पटाखों के गोदाम में घुसने के लिए धक्का- मुक्की करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी बरसा कर खदेड़ना पड़ा। यहां सुबह से ही लोग अपने पसंदीदा पटाखे खरीदने के लिए गोदामों में पहुंचने लगे थे। दोपहर होते-होते भीड़ इतनी बढ़ गई कि दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। काफी संख्या में लोग दिल्ली से भी पटाखे खरीदने पहुंचे हैं। लाइन तोड़कर किया हंगामा कुछ लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति ऐसी हो गई कि दुकानदारों और ग्राहकों के बीच बहस होने लगी। कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। मनमाने दाम वसूलने का आरोप कई दुकानों पर स्टॉक कम होने की वजह से लोग आपस में उलझ पड़े। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे थे, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस पर बदतमीजी का आरोप भी लगाया। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कहा कि हमारा मकसद लोगों की सुरक्षा और बाजार में व्यवस्था बनाए रखना था। कुछ लोग लाइन तोड़कर हंगामा कर रहे थे, जिसके कारण हमें सख्त कदम उठाना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह काबू में है। पुलिस ने विक्रेताओं को भी चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें और अधिक कीमत वसूलने से बचें। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

पिता के इलाज के लिए इटली गए युवक की मौत, शव लाने के लिए CM नायब सिंह सैनी से लगाई गुहार
रोजगार की तलाश और बीमार पिता के इलाज के लिए सात समंदर पार इटली गए यमुनानगर जिले के एक युवक…

Amit Shah की Haryana यात्रा: 17 November को Faridabad में होगी Northern Zonal Council की अहम Meeting; Internal Security पर चर्चा होगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (Northern Zonal Council) की 32वीं बैठक…

Haryana के 6 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
Haryana में आज से मौसम बदलेगा। जिसके चलते प्रदेश के 6 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया…
