हरियाणा के झज्जर में जिला पार्षद ने सुसाइड नोट लिख कर कई जिला पार्षदों और भाजपा नेताओं के पास भेज दिए और कल रविवार की सुबह से गायब हो गया है। सुसाइड नोट में भाजपा से 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके व हाल ही जिला पार्षद चेयरमैन कप्तान बिरधाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव में रहने वाले वार्ड-13 के जिला पार्षद संजय जांगड़ा कल रविवार को घर से किसी थैरेपिस्ट के साथ बाइक पर बैठकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पार्षदों के पास पर्सनल वॉट्सऐप पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भेज दिया। वार्ड 15 के जिला पार्षद ने एसएचओ को सूचना दी वहीं वार्ड 15 से जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा ने बताया कि उसके पास करीब डेढ़ बजे संजय का मैसेज आया था। जाे कि उसने दोपहर बाद करीब पौने तीन संजय के मैसेज को ओपन किया, तो उसमें सुसाइड नोट देख उसने साल्हावास थाने के एसएचओ हरेश कुमार को इसकी सूचना दी। भाजपा में पद पर रह चुके संजय जांगड़ा पार्षद संजय जांगड़ा भाजपा नेता हैं जो कि भाजपा में पद पर भी रह चुके हैं। संजय का मोबाइल एक दुकानदार से मिला है, जानकारी के अनुसार वह दुकान में रखे बैग में मोबाइल डाल कर चला गया। फिलहाल पुलिस ने संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरेश कुमार ने बताया कि संजय जांगड़ा के भाई बिने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं संजय के भाई बिने ने बताया कि कल रविवार को घर से करीब साढ़े 9 बजे गए थे, उसके बाद लौटकर ही नहीं आए। उसने बताया कि अभी संजय को ढूंढा जा रहा है। हरियाणा के झज्जर में जिला पार्षद ने सुसाइड नोट लिख कर कई जिला पार्षदों और भाजपा नेताओं के पास भेज दिए और कल रविवार की सुबह से गायब हो गया है। सुसाइड नोट में भाजपा से 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके व हाल ही जिला पार्षद चेयरमैन कप्तान बिरधाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। झज्जर के मुंडाहेड़ा गांव में रहने वाले वार्ड-13 के जिला पार्षद संजय जांगड़ा कल रविवार को घर से किसी थैरेपिस्ट के साथ बाइक पर बैठकर घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पार्षदों के पास पर्सनल वॉट्सऐप पर लिखा हुआ सुसाइड नोट भेज दिया। वार्ड 15 के जिला पार्षद ने एसएचओ को सूचना दी वहीं वार्ड 15 से जिला पार्षद शिव कुमार खोरड़ा ने बताया कि उसके पास करीब डेढ़ बजे संजय का मैसेज आया था। जाे कि उसने दोपहर बाद करीब पौने तीन संजय के मैसेज को ओपन किया, तो उसमें सुसाइड नोट देख उसने साल्हावास थाने के एसएचओ हरेश कुमार को इसकी सूचना दी। भाजपा में पद पर रह चुके संजय जांगड़ा पार्षद संजय जांगड़ा भाजपा नेता हैं जो कि भाजपा में पद पर भी रह चुके हैं। संजय का मोबाइल एक दुकानदार से मिला है, जानकारी के अनुसार वह दुकान में रखे बैग में मोबाइल डाल कर चला गया। फिलहाल पुलिस ने संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरेश कुमार ने बताया कि संजय जांगड़ा के भाई बिने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं संजय के भाई बिने ने बताया कि कल रविवार को घर से करीब साढ़े 9 बजे गए थे, उसके बाद लौटकर ही नहीं आए। उसने बताया कि अभी संजय को ढूंढा जा रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
मगन सुहाग सुसाइड केस में दिव्या को हाईकोर्ट से जमानत:बोली- ग्राहकों से अपने खाते में पैसे जमा कराए, रोहतक जिला कोर्ट में सुनवाई 23 को
मगन सुहाग सुसाइड केस में दिव्या को हाईकोर्ट से जमानत:बोली- ग्राहकों से अपने खाते में पैसे जमा कराए, रोहतक जिला कोर्ट में सुनवाई 23 को रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस मामले में आरोपी दिव्या की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दिव्या के वकील की तरफ से रखी दलीलों के आधार पर जमानत याचिका को मंजूर कर लिया गया। जमानत के लिए दिव्या ने मृतक मगन पर ही पैसे कमाने के लिए दबाव डालने व काम न करने पर उसे व उसके बेटे को मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मगन ने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या व महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले में दिव्या की जमानत याचिका पर रोहतक एडिशनल सेशन कोर्ट में 4, 8, 9,11 व 19 सितंबर को सुनवाई हुई, जिसमें याचिका को खारिज कर दिया गया। दिव्या की एक बार अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज हो चुकी है। इसके बाद दिव्या की तरफ से हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई, जिस पर सुनवाई के बाद कल शाम दिव्या को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अब इस मामले में रोहतक की एडिशनल सेशन कोर्ट में 23 अक्टूबर को रेगुलर सुनवाई होनी है। 21 दिन के बेटे को लेकर ससुराल गई दिव्या जमानत याचिका में दिव्या के वकील ने कहा कि 3 जुलाई 2019 को दिव्या व मगन ने प्रेम विवाह किया। परिवार के लोगों ने शादी को स्वीकार नहीं किया तो मगन के साथ रोहतक में किराए पर रहने लगी। 2021 में लड़के को जन्म दिया। जब लड़का 21 दिन का था तो दिव्या अपने ससुराल में रहने लगी। लेकिन ससुराल में मगन के परिवार ने जाति व दहेज के लिए दिव्या से झगड़ा करना शुरू कर दिया। 3 महीने जेल में रहा मगन दिव्या की जमानत याचिका में कहा गया कि जब दिव्या गर्भवती थी तो मगन एनडीपीएस एक्ट में 3 महीने तक जेल में रहा। इसी दौरान दिव्या को मगन के नशे की आदत का पता चला। उसके बाद मगन की जमानत करवाई। मगन के नशे की आदत के कारण ही नौकरी करना शुरू किया और 4 माह के बेटे को छोड़कर अहमदाबाद में कैटरिंग वेटर का काम करने लगी। मगन ने मुंबई में दिलवाई बार डांसर की नौकरी जमानत याचिका में दिव्या ने मगन पर आरोप लगाया कि मृतक मगन ही उसे मुंबई के डांस बार में लेकर गया और परिवार वालों से बात को छुपाने के लिए मजबूर किया। मगन ने ही दिव्या को निजी नाइट डांस पार्टियों में जाने के लिए विवश किया, ताकि दिव्या अधिक पैसे कमा सके। मगन के पास थी दिव्या की पासबुक व डेबिट कार्ड जमानत याचिका में दिव्या ने कहा कि मगन ने उसे ग्राहकों से सीधे अपने खाते में पैसे जमा करवाने के लिए मजबूर किया। साथ ही उसका डेबिट कार्ड, पासबुक व चेक बुक अपने पास रख लिए। मगन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम से पैसे निकालता था और अपनी बुरी आदतों पर लगभग 7,09,400 रुपए खर्च किए।

Haryana की अनाज मंडियों में गेहूं के ज्यादा तोलने का फर्जीवाड़ा: CID जांच में 62 आढ़तियों पर ₹45 लाख का जुर्माना।
Haryana की अनाज मंडियों में गेहूं के तोल में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ जब…

Haryana: अंबाला कैंट के दुकानदारों को मिलेगा मालिकाना हक: किराएदार बनेंगे दुकानों के मालिक, 20 आवेदनों पर कार्रवाई शुरू; अनिल विज ने दिए निर्देश।
Haryana के अंबाला में प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्वामित्व योजना के तहत…
