बहन को धोखा दिया तो देवर का प्राइवेट पार्ट काटा:कमरे में सो रहा था, प्रयागराज में आधी रात भाभी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया

प्रयागराज में छोटी बहन को प्यार में धोखा देने पर भाभी ने चाकू से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद भाभी वहां से भाग निकली। देवर दर्द से छटपटाता रहा। शोर सुनकर परिजन भागते हुए आए। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। दरअसल, भाभी मंजू ने पूरी प्लानिंग के साथ आधी रात को देवर उमेश कुमार पर हमला किया। उमेश उस वक्त सो रहा था। तभी मंजू उसके कमरे में पहुंची और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी भाभी की तलाश में दबिश दे रही है। मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 3 साल से चल रहा था छोटी बहन से अफेयर
प्रयागराज के मऊआइमा के मलखानपुर, मिश्रिर पट्‌टी के रहने वाले राम आसरे के पांच लड़के हैं। दूसरे नंबर के बेटे उदय कुमार की शादी चार साल पहले मऊआइमा थाना क्षेत्र के कहली गांव की रहने वाली मंजू से हुई थी। दोनों के 2 साल का एक बेटा भी है। 3 साल पहले मंजू के सबसे छोटे देवर उमेश कुमार का मंजू की छोटी बहन मीना (बदला हुआ नाम) से अफेयर हो गया। उमेश ने मंजू से शादी करने का वादा किया। दोनों के बीच अफेयर की जानकारी घरवालों को भी थी। दोनों की शादी कराने को लेकर घर में बातचीत शुरू हो गई। करीब तीन महीने पहले उमेश ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह किसी और से प्यार करता है। उसी से शादी करेगा। उमेश के मना करने के बाद उसके घरवालों ने भी रिश्ता करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- नई जगह रिश्तेदारी करेंगे। मंजू ने देवर उमेश को समझाने की कोशिश की। मगर वह नहीं माना। इसके बाद भाभी और देवर के बीच झगड़ा हो गया। धोखा मिलने पर गर्लफ्रेंड डिप्रेशन में चली गई
इधर, लव अफेयर में धोखा मिलने पर मीना डिप्रेशन में चली गई। उसने जान देने की बात कही। बहन की ऐसी हालत देख मंजू ने देवर उमेश को सबक सिखाने की प्लानिंग की। 16 अक्टूबर की रात दो बजे मंजू चाकू लेकर देवर उमेश के कमरे में पहुंची। यहां सो रहे देवर के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। करीब चार वार कर प्राइवेट पार्ट काट डाला। उमेश चीखने लगा। चीख सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उमेश खून से लथपथ बिस्तर पर दर्द से कराह रहा था। उसका प्राइवेट पार्ट बिस्तर पर कटा हुआ पड़ा था। परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। सुबह करीब 5 बजे उसे स्व रूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने 1.5 घंटे तक ऑपरेशन कर बचाई उमेश की जान
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर शिरीश मिश्रा ने बताया कि करीब 1.5 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई जा सकी। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसे पूरी तरह से ठीक होने में उसे छह से आठ महीने लग सकते हैं। फिलहाल उसे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। परिवार वालों से पूछताछ
एसीपी विवेक यादव के मुताबिक, उमेश के प्राइवेट पार्ट पर भाभी मंजू ने हमला किया था। बहन से रिश्ते खराब करने को लेकर वह सबक देना चाहती थी। मंजू को तलाश किया जा रहा है। परिवार वालों से पूछताछ हुई है। बताया कि आरोपी गर्भवती है। ……………………………… ये खबर भी पढ़िए- कार पर गिरा हाईटेंशन तार, युवक जिंदा जला:सीट से हिल तक नहीं पाया, सिर्फ हडि्डयां और राख बची मथुरा में पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। देखते ही देखते ही कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में बैठा युवक हिल तक नहीं पाया और जलकर खाक हो गया। सिर्फ हड्‌डियां और राख ही बची। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। रेस्क्यू के बाद कार से कंकाल बरामद हुआ। वह पूरी तरह से जल चुका था। टीम ने कंकाल और राख को बैग में भरकर फोरेंसिक टीम को सौंपा। पढ़िए पूरी खबर… प्रयागराज में छोटी बहन को प्यार में धोखा देने पर भाभी ने चाकू से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद भाभी वहां से भाग निकली। देवर दर्द से छटपटाता रहा। शोर सुनकर परिजन भागते हुए आए। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। दरअसल, भाभी मंजू ने पूरी प्लानिंग के साथ आधी रात को देवर उमेश कुमार पर हमला किया। उमेश उस वक्त सो रहा था। तभी मंजू उसके कमरे में पहुंची और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी भाभी की तलाश में दबिश दे रही है। मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 3 साल से चल रहा था छोटी बहन से अफेयर
प्रयागराज के मऊआइमा के मलखानपुर, मिश्रिर पट्‌टी के रहने वाले राम आसरे के पांच लड़के हैं। दूसरे नंबर के बेटे उदय कुमार की शादी चार साल पहले मऊआइमा थाना क्षेत्र के कहली गांव की रहने वाली मंजू से हुई थी। दोनों के 2 साल का एक बेटा भी है। 3 साल पहले मंजू के सबसे छोटे देवर उमेश कुमार का मंजू की छोटी बहन मीना (बदला हुआ नाम) से अफेयर हो गया। उमेश ने मंजू से शादी करने का वादा किया। दोनों के बीच अफेयर की जानकारी घरवालों को भी थी। दोनों की शादी कराने को लेकर घर में बातचीत शुरू हो गई। करीब तीन महीने पहले उमेश ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह किसी और से प्यार करता है। उसी से शादी करेगा। उमेश के मना करने के बाद उसके घरवालों ने भी रिश्ता करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- नई जगह रिश्तेदारी करेंगे। मंजू ने देवर उमेश को समझाने की कोशिश की। मगर वह नहीं माना। इसके बाद भाभी और देवर के बीच झगड़ा हो गया। धोखा मिलने पर गर्लफ्रेंड डिप्रेशन में चली गई
इधर, लव अफेयर में धोखा मिलने पर मीना डिप्रेशन में चली गई। उसने जान देने की बात कही। बहन की ऐसी हालत देख मंजू ने देवर उमेश को सबक सिखाने की प्लानिंग की। 16 अक्टूबर की रात दो बजे मंजू चाकू लेकर देवर उमेश के कमरे में पहुंची। यहां सो रहे देवर के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। करीब चार वार कर प्राइवेट पार्ट काट डाला। उमेश चीखने लगा। चीख सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उमेश खून से लथपथ बिस्तर पर दर्द से कराह रहा था। उसका प्राइवेट पार्ट बिस्तर पर कटा हुआ पड़ा था। परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। सुबह करीब 5 बजे उसे स्व रूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने 1.5 घंटे तक ऑपरेशन कर बचाई उमेश की जान
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर शिरीश मिश्रा ने बताया कि करीब 1.5 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई जा सकी। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसे पूरी तरह से ठीक होने में उसे छह से आठ महीने लग सकते हैं। फिलहाल उसे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। परिवार वालों से पूछताछ
एसीपी विवेक यादव के मुताबिक, उमेश के प्राइवेट पार्ट पर भाभी मंजू ने हमला किया था। बहन से रिश्ते खराब करने को लेकर वह सबक देना चाहती थी। मंजू को तलाश किया जा रहा है। परिवार वालों से पूछताछ हुई है। बताया कि आरोपी गर्भवती है। ……………………………… ये खबर भी पढ़िए- कार पर गिरा हाईटेंशन तार, युवक जिंदा जला:सीट से हिल तक नहीं पाया, सिर्फ हडि्डयां और राख बची मथुरा में पेट्रोल पंप के पास खड़ी कार पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। देखते ही देखते ही कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में बैठा युवक हिल तक नहीं पाया और जलकर खाक हो गया। सिर्फ हड्‌डियां और राख ही बची। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। रेस्क्यू के बाद कार से कंकाल बरामद हुआ। वह पूरी तरह से जल चुका था। टीम ने कंकाल और राख को बैग में भरकर फोरेंसिक टीम को सौंपा। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर