जिस बेटे को आंखों का तारा बना कर रखा उसी ने बुढ़ापे में बेघर कर दिया। अब ना तो बेटा हमारा रहा और ना ही घर। भगवान ऐसे दिन किसी को ना दिखाएं। अब कभी याद भी नहीं करता है। ये दर्द है रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग शकुंतला देवी के। वह अकेली महिला नहीं हैं जिसे अपनों का इंतजार हैं। यहां आश्रम में रहने वाले कई बुजुर्ग हैं जिन्हें अपनों ने ठुकराया है। लेकिन अब वह यहां खुशी हैं लेकिन आंखों में आंसू जरूर त्योहारों पर छलक उठते हैं। आश्रम में इस दीपावली बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान तो थी, लेकिन दिल में गहरी उदासी थी। बुजुर्ग शकुंतला देवी ने कहा- बेटा शराब का आदी है। मुझे और मेरे पति श्यामलाल खंडेलवाल को 2-2 दिन तक भूखा प्यासा रखता था। खाना नहीं देता था। हमें घर से निकाल दिया। और बोला- अपनी सूरत भी मत दिखाना। अब तो वह हमें याद तक नहीं करता। उन्होंने कहा- मैं और मेरे पति श्यामलाल अब काम बहुत मुश्किल से कर पाते हैं। अब दर्द को नहीं सह पाते हैं। अब तो यहीं परिवार लगने लगा है राजेश ने कहा- मुझे और मेरी पत्नी को कोई उम्मीद नहीं है कि हमारा बेटा आएगा। हमें नहीं लगता कि उसे हमारी याद आती है। इसलिए इस दीपावली हम अपने साथी आश्रमवासियों के साथ ही त्योहार मनाएंगे। यही अब हमारा परिवार है। 12 साल से अपनों के आने का कर रही हूं इंतजार राधारानी गोयल ने कहा- 12 सालों में कोई आया नहीं तो अब क्या आएंगे। अब तो ये ही है हमारा परिवार। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने मिलकर दीये जलाए। एक-दूसरे को “शुभ दीपावली” की शुभकामनाएं दीं और अपनापन महसूस किया। लगभग 350 बुजुर्ग इस साल आश्रम में ही दीपावली मना रहे हैं। जिस बेटे को आंखों का तारा बना कर रखा उसी ने बुढ़ापे में बेघर कर दिया। अब ना तो बेटा हमारा रहा और ना ही घर। भगवान ऐसे दिन किसी को ना दिखाएं। अब कभी याद भी नहीं करता है। ये दर्द है रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग शकुंतला देवी के। वह अकेली महिला नहीं हैं जिसे अपनों का इंतजार हैं। यहां आश्रम में रहने वाले कई बुजुर्ग हैं जिन्हें अपनों ने ठुकराया है। लेकिन अब वह यहां खुशी हैं लेकिन आंखों में आंसू जरूर त्योहारों पर छलक उठते हैं। आश्रम में इस दीपावली बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान तो थी, लेकिन दिल में गहरी उदासी थी। बुजुर्ग शकुंतला देवी ने कहा- बेटा शराब का आदी है। मुझे और मेरे पति श्यामलाल खंडेलवाल को 2-2 दिन तक भूखा प्यासा रखता था। खाना नहीं देता था। हमें घर से निकाल दिया। और बोला- अपनी सूरत भी मत दिखाना। अब तो वह हमें याद तक नहीं करता। उन्होंने कहा- मैं और मेरे पति श्यामलाल अब काम बहुत मुश्किल से कर पाते हैं। अब दर्द को नहीं सह पाते हैं। अब तो यहीं परिवार लगने लगा है राजेश ने कहा- मुझे और मेरी पत्नी को कोई उम्मीद नहीं है कि हमारा बेटा आएगा। हमें नहीं लगता कि उसे हमारी याद आती है। इसलिए इस दीपावली हम अपने साथी आश्रमवासियों के साथ ही त्योहार मनाएंगे। यही अब हमारा परिवार है। 12 साल से अपनों के आने का कर रही हूं इंतजार राधारानी गोयल ने कहा- 12 सालों में कोई आया नहीं तो अब क्या आएंगे। अब तो ये ही है हमारा परिवार। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने मिलकर दीये जलाए। एक-दूसरे को “शुभ दीपावली” की शुभकामनाएं दीं और अपनापन महसूस किया। लगभग 350 बुजुर्ग इस साल आश्रम में ही दीपावली मना रहे हैं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद यूपी के सीएम योगी ने की ‘न्यू इंडिया’ की सराहना, कहा ‘कोई छेड़े तो छोड़ता नहीं’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर…
बिहार चुनाव से पहले NDA में दरार? जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान की कड़ी निंदा की
बिहार चुनाव से पहले NDA में दरार? जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान की कड़ी निंदा की <p style=”text-align: justify;”>गिरिराज सिंह के नमक हराम वाले बयान पर राजनीतिक तूफ़ान कम होने का नाम नहीं ले रहा. खुद अब एनडीए के नेता ही गिरिराज सिंह के बयान से सहमत नहीं है. जी हां बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि किसी को भी इस तरह से नमक हराम नहीं कहना चाहिए. आरजेडी के नेता मुस्लिमों को केवल बीजेपी के नाम पर डरा रहे हैं. विकास और काम पर वोट देना चाहिए केवल जात पात पर वोट नहीं देना चाहिए. हम तो यही चाहेंगे की भगवान उनको (मुस्लिमों ) सद्बुद्धि दे और वह हमें वोट दें. मोदी जी सबके विकास के लिए कार्य करते हैं. मोदी जी केवल हिन्दू के लिए नहीं कार्य कर रहे वह सभी हिन्दू ,मुस्लिम ,सिख ,ईसाई के लिए कार्य कर रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>NDA में नेतृत्व के सवाल पर कहा कि NDA में सभी ने कहा है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे. लेकिन हम सभी को नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके चुनाव लड़ना चाहिए. अगर हमने उनको दूल्हा बना ही दिया है तो केवल सहबाला क्यों बता रहे हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>महागठबंधन में बताया बिखराव 
<p style=”text-align: justify;”>जीतनराम मांझी ने बिहार में कांग्रेस और राजद के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन अब पूरी तरह से बिखर गया है. महागठबंधन के नेता एक दूसरे से लड़ने में लगे हुए हैं यह एकदम से बिखर गया है. NDA के सामने कोई कही नहीं हैं हम जीतने जा रहे हैं. जीतन राम मांझी गया में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने गिरिराज सिंह के बयान पर नाराजगी जताई.
<h3 style=”text-align: justify;”>चुनाव प्रचार हुआ तेज 
<p style=”text-align: justify;”>बिहार में अब चुनाव प्रचार तेज हो गया है, पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को है, जिसमें अब दिवाली के बाद और तेजी के आने की उम्मीद है. गिरिराज सिंह पहले भी इस तरह के भड़काऊ बयान दे चुके हैं.
मंडी में तेज रफ्तार कार ने मारी छात्रा को टक्कर:कर रही थी सड़क पार, ड्राइवर ने अपनी गलती स्वीकार कर मांगी माफी
मंडी में तेज रफ्तार कार ने मारी छात्रा को टक्कर:कर रही थी सड़क पार, ड्राइवर ने अपनी गलती स्वीकार कर मांगी माफी मंडी जिले के चैल चौक बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घायल छात्रा की पहचान वैष्णवी(पुत्री यशु सोनी निवासी गांव टील्ली के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र तेज रफ्तार कार में तेज संगीत बजाते हुए चैल चौक बाजार से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और सड़क पार कर रही छात्रा वैष्णवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैष्णवी सड़क पर गिर गई और उसे अंदरूनी चोटें आईं। दोनों पक्षों में हुआ आपसी समझौता घटना के तुरंत बाद, वैष्णवी के पिता, जो चैलचौक बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं, उसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले गए। कार चालक भी उनके साथ अस्पताल गया, लेकिन कुछ समय बाद वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद छात्रा के पिता ने कार चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद, कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफी मांगी, जिसके बाद मामला आपसी समझौते से सुलझा लिया गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि छात्रा सड़क के एक किनारे पर खड़ी थी। जैसे ही वह दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश करती है, वह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाती है।