रोहतक के ब्लॉक सांपला में देर रात को आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान सांपला निवासी 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। रात करीब 9 बजे प्रदीप घर पर मौजूद था। रात को प्रदीप ताऊ के लड़के पवन से मिलने की बात कहकर घर से निकला। प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि रात करीब साढे 9 बजे उसके पास जेसीबी मशीन ड्राइवर अनीत उर्फ आदित्य का फोन आया कि उसके भाई की पवन ने तेजधार हथियार से गला काटकर घायल कर दिया है। जब तक प्रदीप को अस्पताल लेकर गए, तब तक प्रदीप की सांसें थम चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 3 अस्पतालों में प्रदीप को लेकर घूमते रहे परिजन संदीप ने बताया कि ताऊ के लड़के पवन ने उसके भाई प्रदीप का किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान गला काट दिया था, जिसके कारण प्रदीप घायल अवस्था में तड़प रहा था। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और प्रदीप को लेकर निजी अस्पताल में गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया। दूसरे अस्पताल में प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप ने बताया कि आखिर में प्रदीप को लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सांपला थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सांपला निवासी प्रदीप 3 बच्चों का पिता था। प्रदीप के दो बेटी व एक ढाई महीने का बेटा है। बेटे के जन्म को लेकर घर में खुशियां छाई हुई थी, लेकिन दीवाली के मौके पर किसे पता था कि तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाएगा। देर रात को हुई वारदात के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। हमारी कोई दुश्मनी नहीं मृतक प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि हमारी पवन के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन के मन में ही खोट होगा। रात को जब फोन पर पवन ने प्रदीप को बुलाया तो यह कहा कि मिलने आ जा। वहां क्या बात हुई, किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह तो आरोपी ही बता सकता है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी सांपला थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रात को उन्हें एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रोहतक के ब्लॉक सांपला में देर रात को आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान सांपला निवासी 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। रात करीब 9 बजे प्रदीप घर पर मौजूद था। रात को प्रदीप ताऊ के लड़के पवन से मिलने की बात कहकर घर से निकला। प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि रात करीब साढे 9 बजे उसके पास जेसीबी मशीन ड्राइवर अनीत उर्फ आदित्य का फोन आया कि उसके भाई की पवन ने तेजधार हथियार से गला काटकर घायल कर दिया है। जब तक प्रदीप को अस्पताल लेकर गए, तब तक प्रदीप की सांसें थम चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 3 अस्पतालों में प्रदीप को लेकर घूमते रहे परिजन संदीप ने बताया कि ताऊ के लड़के पवन ने उसके भाई प्रदीप का किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान गला काट दिया था, जिसके कारण प्रदीप घायल अवस्था में तड़प रहा था। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा और प्रदीप को लेकर निजी अस्पताल में गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया। दूसरे अस्पताल में प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। संदीप ने बताया कि आखिर में प्रदीप को लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सांपला थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सांपला निवासी प्रदीप 3 बच्चों का पिता था। प्रदीप के दो बेटी व एक ढाई महीने का बेटा है। बेटे के जन्म को लेकर घर में खुशियां छाई हुई थी, लेकिन दीवाली के मौके पर किसे पता था कि तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाएगा। देर रात को हुई वारदात के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। हमारी कोई दुश्मनी नहीं मृतक प्रदीप के छोटे भाई संदीप ने बताया कि हमारी पवन के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। पवन के मन में ही खोट होगा। रात को जब फोन पर पवन ने प्रदीप को बुलाया तो यह कहा कि मिलने आ जा। वहां क्या बात हुई, किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह तो आरोपी ही बता सकता है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी सांपला थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि रात को उन्हें एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा-पंजाब के बीच पानी को लेकर तकरार: CM सैनी बोले- AAP दिल्ली हार का बदला ले रही, हमें पानी देना पड़ेगा।
पंजाब द्वारा भाखड़ा नहर से पानी रोके जाने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित…
महेंद्रगढ़ का कुख्यात बदमाश राजस्थान पुलिस ने दबोचा:कई देसी-विदेशी हथियार मिले; लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, पहले 6 केस दर्ज हैं
महेंद्रगढ़ का कुख्यात बदमाश राजस्थान पुलिस ने दबोचा:कई देसी-विदेशी हथियार मिले; लॉरेंस गैंग से जुड़ा है, पहले 6 केस दर्ज हैं महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के साथ लगते सीमावर्ती राजस्थान की कोटपूतली- बहरोड़ पुलिस ने जिला महेंद्रगढ़ के एक बदमाश को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास काफी संख्या में देसी व विदेशी हथियार मिले हैं। उस पर महेंद्रगढ़ जिला में छह मामले दर्ज हैं तथा पुलिस की ओर से वह इनामी बदमाश था। वह लारेंस गैंग के सक्रिय सदस्य राजस्थान के पनियाला थाना पुलिस और डीएसटी टीम कोटपूतली-बहरोड़ की संयुक्त कार्रवाई में नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के कालबा गांव निवासी संजय जाट को गिरफ्तार किया गया। एसपी कोटपूतली देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य संजय जाट निवासी कालबा थाना नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़) को गिरफ्तार किया गया। 25 हजार का था इनाम आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह हरियाणा-राजस्थान में लूट, हथियार तस्करी और रंगदारी जैसी संगठित अपराध गतिविधियों में शामिल था। एसपी कोटपूतली देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर बिंजाहेड़ा मोड से आरोपी को दबोचा। देसी-विदेशी हथियार मिले तलाशी के दौरान उसके पास से एक विदेशी पिस्टल (ब्रेटा, मेड इन इटली) जिसमें छह जिंदा कारतूस और दो मैगजीन, सात देसी पिस्टल, तीन देसी कट्टे, एक पक्कीरा, पांच जिन्दा कारतूस देसी कट्टा और नौ जिन्दा कारतूस पिस्टल बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो कैंपर भी जब्त की गई। की जा रही है पूछताछ एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान कई और अपराधियों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास से मिले हथियार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए थे या उन्हें बेचने की योजना बनाई गई थी। जिले में दर्ज है छह मुकदमे पुलिस प्रवक्ता सुमित के मुताबिक कालबा निवासी संजय जाट के विरुद्ध जिले के निजामपुर थाना पुलिस में दो और नांगल चौधरी थाना में चार मुकदमे दर्ज हैं जिनमें आर्म्स एक्ट मारपीट और लड़ाई झगड़ा जैसे मुकदमे हैं।

एनआईटी विधानसभा को CM सैनी की बड़ी सौगात, करोड़ों की विकास योजनाओं का ऐलान।
CM नायब सिंह सैनी ने रविवार शाम फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने…
