हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पूर्व पंचायत उप-प्रधान सोहन लाल का गोली लगने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सोहन लाल कह रहा हैं कि इंटरकास्ट मैरिज के बाद उन्होंने एसपी और डीजीपी को पत्र लिखा था और बताया कि उनकी जान को खतरा है। मगर पुलिस ने आरोपी को एक बार भी थाने नहीं बुलाया। इस बीच बद्दी पुलिस ने आज सुबह आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की। वहीं वायरल वीडियो में मरने से पहले सोहन लाल ने कहा- पुलिस ने झूठी रिपोर्ट ही डीजीपी को भेज दी, इसकी कॉपी उन्हें भी भेजी गई, जिसमे कहा गया कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। वीडियो में सोहन लाल कह रहा हैं कि उन्होंने पुलिस के पास ऐसे कोई बयान नहीं दिए। मरने से पहले सोहन लाल का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 4 पाइंट में समझे क्या है पूरा मामला? पूर्व प्रधान ने राजपूत लड़की की थी शादी- सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की साईं पंचायत के पूर्व उप प्रधान सोहन लाल ने करीब एक साल पहले ही एक राजपूत परिवार की लड़की से शादी की, जबकि सोहन लाल अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। दोनों ने भागकर शादी रचाई। लड़की के भाई को यह बात रास नहीं आई। सोहन लाल को इसे लेकर धमकियां भी मिलती रही। साईं बस स्टैंड में साले ने जीजा पर गोली चलाई- साईं बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी ने कार सवार पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल पर गोली चलाई और मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया। इस दौरान सोहन लाल ने एक वीडियो बनाया, जिसमे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पूर्व उप प्रधान ने पीजीआई में तोड़ा दम- गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सोहन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बद्दी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोहन लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- आपसी रंजिश का मामला- पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सुरेश कुमार उर्फ आकू खाली गांव ने गोली चलाई। यह गोली सोहन लाल के बाजू और छाती पर लगी। पुलिस पर लगे आरोपों पर कुछ देर में बयान दूंगा: SP सोहन लाल द्वारा वीडियो में पुलिस पर लगाए आरोपों को लेकर जब एसपी बद्दी विनोद धीमान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा- इसे लेकर कुछ जानकारी हासिल करने के बाद स्टेटमेंट दे पाउंगा। 50 हजार का इनाम घोषित बद्दी पुलिस ने चार दिन से लापता प्रधान की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई। आखिरकार आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पूर्व पंचायत उप-प्रधान सोहन लाल का गोली लगने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सोहन लाल कह रहा हैं कि इंटरकास्ट मैरिज के बाद उन्होंने एसपी और डीजीपी को पत्र लिखा था और बताया कि उनकी जान को खतरा है। मगर पुलिस ने आरोपी को एक बार भी थाने नहीं बुलाया। इस बीच बद्दी पुलिस ने आज सुबह आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की। वहीं वायरल वीडियो में मरने से पहले सोहन लाल ने कहा- पुलिस ने झूठी रिपोर्ट ही डीजीपी को भेज दी, इसकी कॉपी उन्हें भी भेजी गई, जिसमे कहा गया कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। वीडियो में सोहन लाल कह रहा हैं कि उन्होंने पुलिस के पास ऐसे कोई बयान नहीं दिए। मरने से पहले सोहन लाल का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस का कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। 4 पाइंट में समझे क्या है पूरा मामला? पूर्व प्रधान ने राजपूत लड़की की थी शादी- सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र की साईं पंचायत के पूर्व उप प्रधान सोहन लाल ने करीब एक साल पहले ही एक राजपूत परिवार की लड़की से शादी की, जबकि सोहन लाल अनुसूचित जाति से संबंध रखता था। दोनों ने भागकर शादी रचाई। लड़की के भाई को यह बात रास नहीं आई। सोहन लाल को इसे लेकर धमकियां भी मिलती रही। साईं बस स्टैंड में साले ने जीजा पर गोली चलाई- साईं बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी ने कार सवार पूर्व उप-प्रधान सोहन लाल पर गोली चलाई और मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गया। इस दौरान सोहन लाल ने एक वीडियो बनाया, जिसमे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। पूर्व उप प्रधान ने पीजीआई में तोड़ा दम- गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सोहन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बद्दी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोहन लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- आपसी रंजिश का मामला- पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का बताया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सुरेश कुमार उर्फ आकू खाली गांव ने गोली चलाई। यह गोली सोहन लाल के बाजू और छाती पर लगी। पुलिस पर लगे आरोपों पर कुछ देर में बयान दूंगा: SP सोहन लाल द्वारा वीडियो में पुलिस पर लगाए आरोपों को लेकर जब एसपी बद्दी विनोद धीमान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा- इसे लेकर कुछ जानकारी हासिल करने के बाद स्टेटमेंट दे पाउंगा। 50 हजार का इनाम घोषित बद्दी पुलिस ने चार दिन से लापता प्रधान की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई। आखिरकार आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
Himachalमें बारिश का कहर: Malana में Flash Floodसे Dam टूटा, Bridge और Heavy Vehicles बहे, Panic Among Locals
हिमाचल प्रदेश एक बार फिर भारी बारिश की मार झेल रहा है। शुक्रवार को कुल्लू जिले की मलाणा घाटी में…
पंजाब की फर्म को आवंटित पराला CA-स्टोर के टेंडर कैंसिल:भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पलटा फैसला; एक साल तक व्हाइट एलिफेंट साबित होगा
पंजाब की फर्म को आवंटित पराला CA-स्टोर के टेंडर कैंसिल:भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पलटा फैसला; एक साल तक व्हाइट एलिफेंट साबित होगा हिमाचल प्रदेश के मार्केटिंग बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पराला सीए (कंट्रोल्ड एट्मोसफेयर) स्टोर और खड़ा-पत्थर में कलेक्शन सेंटर के टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। मार्केटिंग बोर्ड ने करीब 75 करोड़ रुपए की लागत से बने ये स्टोर मात्र 3 करोड़ 36 लाख रुपए सालाना किराए पर पंजाब की एक फर्म को 10 साल की लीज पर दे दिए थे। इसके बाद, मार्केटिंग बोर्ड पर टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे। यह मामला BJP विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठाया। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सरकार ने टेंडर प्रक्रिया की जांच करवाई। प्रारंभिक जांच के बाद बोर्ड ने पुराने टेंडर कैंसल कर नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित करने का फैसला लिया है। टेंडर प्रक्रिया में 2 फर्म आई थी। आखिर में पराला- खड़ा-पत्थर के सीए स्टोर व क्लेक्शन सेंटर 3 करोड़ 36 लाख रुपए में पंजाब की अरमान इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए। मगर मार्केटिंग बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद कंपनी को स्टोर का कब्जा और अलॉटमेंट एग्रीमेंट नहीं दिया गया। बागवानों के लिए कम के कम 50% चैंबर रिजर्व रखे जाए: शर्मा APMC (कृषि उपज विपणन समिति) शिमला-किन्नौर के पूर्व चेयरमैन नरेश शर्मा ने बताया- 75 करोड़ रुपए से बने सरकारी सीए स्टोर को मात्र 3.36 करोड़ रुपए के किराए पर देना सरेआम लूट है। उन्होंने इन कोल्ड स्टोर के दोबारा पारदर्शिता के साथ टेंडर करने की मांग की है। उन्होंने कहा- बागवानों को सीए स्टोर के लिए एक साल इंतजार करना होगा हिमाचल के सेब बागवान इस सीजन में बेसब्री से पराला और खड़ा-पत्थर सीए स्टोर का इंतजार कर रहे थे। मगर बोर्ड अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इनका फायदा बागवानों को इस सीजन में नहीं मिल पाया। इसके लिए, अब बागवानों को अगले सेब सीजन का इंतजार करना पड़ेगा। यदि पराला व खड़ा-पत्थर सीए की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी नहीं होती तो इस सीजन में सेब बागवान स्टोर में अपनी उपज को स्टोर कर पाते। या फिर निजी फर्म को अपना सेब अच्छे दाम पर बेचने की सुविधा मिलती। पुराने टेंडर कैंसिल, नए जल्द करेंगे: नेगी राज्य के मार्केटिंग बोर्ड के एमडी हेमिस नेगी ने बताया- पुराने टेंडर कैंसिल कर दिए गए हैं। अब नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित की जाएगी। जल्द की यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि बागवानों को इसका फायदा मिल सके। सीए स्टोर की 5600 मीट्रिक टन क्षमता राज्य के मार्केटिंग बोर्ड ने पराला में 5600 मीट्रिक टन क्षमता का सीए स्टोर बनाया है, जिसमें 10 टन प्रति घंटे की ग्रेडिंग लाइन और खड़ा-पत्थर में एक आधुनिक कलेक्शन सेंटर भी शामिल है। सीए स्टोर और क्लेक्शन सेंटर इसी साल बनकर तैयार हुआ है। इसका निर्माण सेब बेल्ट में इसलिए किया गया ताकि बागवान अपनी सेब की फसल को इसमें स्टोर कर सके और मार्केट रेट अच्छा होने के बाद इसे बाजार में उतार सके।
टोल पर कार में लगी आग, कर्मी बोले-पहले पर्ची कटवाओ:हिमाचल के परवाणू टोल की घटना, धमाके से 3 बूथ जले; अंबाला से आ रहे थे
टोल पर कार में लगी आग, कर्मी बोले-पहले पर्ची कटवाओ:हिमाचल के परवाणू टोल की घटना, धमाके से 3 बूथ जले; अंबाला से आ रहे थे हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के परवाणू टोल बैरियर पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। अंबाला से शिमला जा रही एक कार में अचानक आग लगने से बैरियर के तीन कलेक्शन बूथ जलकर राख हो गए है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के एंट्री पॉइंट पर परवाणू टोल बैरियर पर जब कार पहुंची तो उसमें से धुआं निकल रहा था। पीछे से आ रहे लोगों ने कार ड्राइवर को कहा कि आपकी गाड़ी से धुआं निकल रहा है। टोल कर्मी बोले- पहले पर्ची कटवाओ, फिर साइड लगाना ऐसे में कार ड्राइवर ने टोल कर्मियों से गाड़ी को साइड लगाने की बात कही जिस पर टोल कर्मियों ने उसे पहले पर्ची कटवाने को कहा कि आप पहले पर्ची कटवा दो फिर साइड में लगा लें। कार चालक पर्ची कटवाने लगा और इतनी देर में कार में आग तेजी से भड़क गई , कार में स्पार्किंग के धमाके हुए आग ने देखते ही देखते बैरियर के तीनों कलेक्शन बूथों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कार और तीनों कलेक्शन बूथ पूरी तरह जलकर राख हो गए। गाड़ी और टोल बैरियर जले उधर SHO परवाणू प्रताप ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह घटना पेश आई है। उन्होंने बताया कि की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं है, हालांकि गाड़ी और टोल बैरियर का जलने से नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टोल बैरियर पर नहीं थे आग बुझाने के पुख्ता इतंजाम इस घटना के बाद बड़ा खुलासा यह हुआ कि टोल बैरियर पर रेत, पानी या अग्निशामक यंत्र जैसे सुरक्षा इंतजामों का अभाव था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो नुकसान को काम किया जा सकता था। हालांकि, घटना की सूचना तुरन्त दमकल केंद्र को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
