23 मार्च 1857 को न्यूयॉर्क शहर में एक ऐतिहासिक पल आया, जब ब्रॉडवे स्थित ई.वी. हॉगवॉट डिपार्टमेंट स्टोर में दुनिया की पहली कमर्शियल पैसेंजर लिफ्ट का उद्घाटन हुआ। यह लिफ्ट आज की बिजली वाली मशीनों की तरह नहीं थी, बल्कि भाप से चलने वाले इंजन से संचालित होती थी।
तकनीकी और सुरक्षा के अद्भुत उपाय
लिफ्ट हर मिनट लगभग 40 फीट की रफ्तार से ऊपर-नीचे जाती थी। उस समय लोगों को सबसे ज्यादा डर केबल टूटने का था। इसे देखते हुए लिफ्ट में रैचेट सेफ्टी लॉक लगाया गया, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एक्टिव हो जाता और लिफ्ट को वहीं रोक देता।
शहर और इमारतों के नक्शे को बदलने वाली मशीन
इस लिफ्ट से पहले ऊंची इमारतों में ऊपर जाना थकान भरा और मुश्किल काम था। भाप से चलने वाली यह क्रांतिकारी मशीन ऊँची इमारतों और स्काईस्क्रेपर्स के निर्माण का रास्ता खोलने वाली साबित हुई।
दिलचस्प तथ्य:
इस लिफ्ट को बनाने में लगभग 2,500 डॉलर खर्च हुए थे। उस समय इसे तकनीकी चमत्कार माना जाता था।



