<p style=”text-align: justify;”>फर्रुखाबाद जनपद के शुक्रल्लापुर में पीएंडए वायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के वायो डीजल प्लांट में भीषण आग और विस्फोट की खबर सामने आई है. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड कई गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई है. घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर एटा से दो फायर टेंडर की गाड़िया मय 18 कुंटल साल्ट के फर्रुखाबाद के लिए रवाना की गई हैं. 
 उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड Exclusive: ‘…तो मुझे 35 से ज्यादा सीटें मिलती’, सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान का बड़ा बयान
Related Posts
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:संजय निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मरवाने की कोशिश हुई, युवक का LIVE सुसाइड, ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर सफर
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:संजय निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मरवाने की कोशिश हुई, युवक का LIVE सुसाइड, ट्रेन के टॉयलेट में बैठकर सफर नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर दिवाली पर आयोजनों को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर वाराणसी में युवक की लाइव सुसाइड से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- 30 लाख लोग चित्रकूट पहुंचे, योगी ने वनटांगियों के बीच मनाई दिवाली यूपी में सोमवार को धूमधाम से दीपावली मनाई जा रही है। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की आरती की। चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 30 से 40 लाख लोग चित्रकूट में आए हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के लोगों के साथ दिवाली मनाई। वह घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनका हाल चाल जाना। पढ़ें पूरी खबर 2- मंत्री संजय निषाद बोले- अखिलेश सरकार में मुझे मरवाने की कोशिश हुई यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। डॉ. निषाद ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई, उन्होंने हमपर भी गोली चलवाई थी। मुझे जेल में मरवाने की कोशिश की गई। मेरा परिवार तब तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के पास गया था। उन्होंने हमें बचाया। संजय निषाद, सोमवार को वनटांगिया गांव पहुंचे थे। 3- वाराणसी में युवक का LIVE सुसाइड, VIDEO कॉल पर फिनायल पीया वाराणसी में एक युवक ने लाइव सुसाइड किया। युवक जयसिंह ने फिनायल पीते हुए एक वीडियो में कहा- ‘मैं जहर खा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी और सास है। पत्नी अभिषेक पटेल नाम के लड़के से बात करती है। जब उसकी मम्मी को मैंने बताया तो वह उल्टा मुझे फंसाने की धमकी देने लगी।’ वीडियो देखकर पुलिस पहुंची, अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें 4- आगरा में कर्मचारियों ने टोल गेट खोला, 5000 गाड़ियां बिना टैक्स दिए निकलीं आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 5000 से ज्यादा गाड़ियां बिना टोल दिए निकल गईं। हुआ यूं कि फतेहाबाद टोल टैक्स में कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने टोल मैनेजर से कहा कि उनको बोनस दिया जाए लेकिन उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। भड़के कर्मचारियों ने टोल गेट खोल दिए। 2 घंटे में कंपनी को करीब 25 से 30 लाख रुपए की चपत लगी। पढ़ें पूरी खबर 5- लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत, मां बोली-सतीश महाना आरोपी के ताऊ लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने 10 लाख के दहेज के लिए हत्या की। फिर शव अपोलो अस्पताल में छोड़कर भाग गया। निकिता की मां का आरोप है कि यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना पार्थ के सगे ताऊ हैं। इसीलिए दबाव की वजह से पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- गोंडा में महिला ने की सुसाइड, बोली- जान दे दूंगी, तलाक नहीं दूंगी गोंडा में 30 साल की महिला ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने रोते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वह पति की प्रताड़ना और बार-बार तलाक लेने का दबाव बनाने की बात कह रही है। रोते हुए कह रही- भले ही मर जाऊंगी, लेकिन तलाक नहीं दूंगी। मुझे तलाक लेकर 10 लोगों के साथ नहीं रहना। एक के साथ रहने की तमन्ना थी। इसलिए ये कदम उठा रही। पढ़ें पूरी खबर 7- यूपी में तंत्र क्रिया के लिए उल्लुओं की तस्करी, स्टिंग में देखिए सौदा दीपावली पर बलि के लिए उल्लू की तस्करी हो रही। तांत्रिक और अमीर लोग इनके बड़े ग्राहक हैं। एक उल्लू के 2000 से लेकर 1 लाख रुपए तक कीमत है। हालांकि, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत उल्लू पकड़ना, बेचना-खरीदना और बलि देना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए उल्लुओं की तस्करी का पूरा खेल। पढ़ें पूरी खबर 8- लखीमपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत, परिजन बोले- इलाज में हुई लापरवाही लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीनों को टेंपो में भरकर सीएचसी भेज दिया। कोई पुलिसकर्मी सीएचसी नहीं पहुंचा। एक घायल की सांस चल रही थी लेकिन डॉक्टर ने नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर 9- जगुआर से रौंदने वाले को पहले बचाने की कोशिश, फिर 24 घंटे बाद नामजद FIR प्रयागराज में दिवाली मार्केट में जगुआर कार से 6 को कुचलने वाला शख्स रचित मध्यान नामी कारोबारी का बेटा और जानेमाने डॉक्टर का दामाद निकला। धूमनगंज थाना पुलिस ने देर रात मृतक प्रदीप पटेल के भाई दिलीप की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ FIR दर्ज की। जबकि, पुलिस ने ही रचित को ड्राइविंग सीट से पकड़ा था। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे बाद रचित को नामजद किया। पढ़ें पूरी खबर 10- दिवाली पर ट्रेनें फुल, पंजाब से बिहार टॉयलेट में बैठकर जा रहे कानपुर सेंट्रल से जाने आने वाली ट्रेनों में दीपावली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । रविवार को पूरे दिन बिहार और पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई। स्थिति यह थी कि एक टॉयलेट में चार से पांच लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे। पैसेंजर्स ने बताया कि इसी तरह से ट्रेन के हर टॉयलेट में यात्री सफर कर रहे हैं। लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे। पढ़ें पूरी खबर 11- आगरा-दिल्ली हाईवे पर बस बनी आग का गोला, दिवाली पर घर जा रहे थे यात्री मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जा रहे थे। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। तीन लोग आग से झुलस गए। पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। जिसकी वजह से आग लगी होगी। पढ़ें पूरी खबर 12- सहारनपुर में डॉक्टर निकला बच्चा चोर, फुटपाथ से की थी चोरी सहारनपुर में बच्चा चोरी गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बच्चा चोर गैंग का मास्टरमाइंड एक बीएएमएस डॉक्टर है। पुलिस ने बीएएमएस डॉक्टर, उसके बेटा, तीन महिलाएं समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने मिलकर उत्तराखंड के रुड़की में एक दंपती को बच्चा बेचने के लिए 3.50 लाख रुपए में सौदा किया था। पुलिस ने फुटपाथ से चोरी किए गए बच्चे को भी बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर 13- उन्नाव में ब्रेकर पर बाइक उछली, महिला सिपाही सिर के बल सड़क पर गिरी उन्नाव में दीपावली से एक दिन पहले एक महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। वो रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने 65 किमी दूर जिला अस्पताल गई थीं। वापस आते समय रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो महिला सिपाही उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी और मौत हो गई। महिला सिपाही की एक साल की बेटी है। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- लखनऊ में मिठाई का पेड़ लखनऊ में दिवाली पर मिठाई का पेड़ लगा है। इसे मिठाई वाटिका नाम दिया गया है। छप्पनभोग में दुनिया की पहली AI जनरेटेड स्वीट इंटेलिजेंस असिस्टेंट (SIA) ऑनलाइन मिठाई खरीदने में मदद कर रही है। बाजार में सबसे महंगी मिठाई एग्जॉटिका (सोने की मिठाई) 56 हजार रुपए प्रति किलो बिक रही। पढ़ें पूरी खबर कल क्या है खास… 15- सीएम योगी कल करेंगे शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों का सम्मान पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी देंगे शहीद पुलिस पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि। लखनऊ में मुख्यमंत्री, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
नगरोटा उपचुनाव: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ने शमीम बेगम को बनाया उम्मीदवार, BJP से होगी टक्कर
नगरोटा उपचुनाव: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ने शमीम बेगम को बनाया उम्मीदवार, BJP से होगी टक्कर <p style=”text-align: justify;”>कांग्रेस द्वारा नगरोटा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सोमवार को जिला विकास परिषद सदस्य शमीम बेगम को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. इसके साथ ही, नगरोटा में मुकाबला “केवल महिलाओं” का होगा क्योंकि अब भारतीय जनता पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीधा मुकाबला तय है.
<p style=”text-align: justify;”>नेकां के जम्मू प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा इस सीट से चुनाव न लड़ने का फैसला करने के बाद, पार्टी ने डीडीसी सदस्य शमीम बेगम को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है और वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>जिला विकास परिषद का चुनाव जीत चुकी हैं
<p style=”text-align: justify;”>एक मुस्लिम गुज्जर महिला शमीम बेगम ने नगरोटा से 2020 का जिला विकास परिषद चुनाव जीता है और वह बीजेपी की नगरोटा उम्मीदवार देवयानी राणा को कड़ी चुनौती देंगी. बीजेपी ने नगरोटा से देवेंद्र सिंह राणा की बेटी देवयानी राणा को मैदान में उतारा है. देवयानी और जेकेएनपीपी-आई के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने शनिवार को इस निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
देवेंद्र सिंह राणा ने 2024 के विधानसभा चुनावों में यह सीट रिकॉर्ड 30,472 मतों के अंतर से जीती थी, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह को हराया था, जिन्हें 17,641 मत मिले थे. कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिंह 5,979 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
<h3 style=”text-align: justify;”>इंडिया गठबंधन में बढ़ी दरार
<p style=”text-align: justify;”>जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगियों के बीच बढ़ती दरार के बीच, कांग्रेस ने नगरोटा सीट पर चुनाव लड़ने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि उसने भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए यह सीट अपने सहयोगी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए छोड़ने का फैसला किया है.
देर रात हुए एक घटनाक्रम में, कांग्रेस ने “व्यापक हितों और बीजेपी को हराने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए” इस सीट पर चुनाव न लड़ने का फैसला किया.
<p style=”text-align: justify;”>गठबंधन के लिए कांग्रेस ने छोड़ी सीट 
कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट पर विस्तृत विचार-विमर्श और विभिन्न कारकों को ध्यान में रखते हुए- जिसमें यह तथ्य भी शामिल है कि 2024 के पिछले विधानसभा चुनावों में, जो कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मैत्रीपूर्ण आधार पर लड़े थे, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उक्त निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम चुनाव परिणामों में दूसरा स्थान हासिल किया था. कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन के व्यापक सिद्धांतों और लक्ष्यों को आगे बढ़ाते हुए, यह सीट अपने सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए छोड़ने का फैसला किया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>राज्यसभा सीट को लेकर मतभेद
<p style=”text-align: justify;”>नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच संबंधों में उस समय खटास आ गई जब कांग्रेस ने 24 अक्टूबर को होने वाले आगामी राज्यसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को सुरक्षित सीट देने से इनकार कर दिया. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस को चौथी, अपेक्षाकृत जोखिम भरी सीट की पेशकश की थी, जिस पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. जम्मू-कश्मीर और नई दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व, नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा राज्यसभा चुनावों में पार्टी को ‘सुरक्षित’ सीट देने की अपनी प्रतिबद्धता से ‘मुकरने’ से नाराज हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन
<p style=”text-align: justify;”>रविवार को, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आगा सैयद महमूद को बडगाम से अपना उम्मीदवार घोषित किया. सोमवार नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. आवेदनों की जांच 22 अक्टूबर तक की जाएगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर है. नगरोटा और बडगाम विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होने हैं.
हिसार में अभय चौटाला का सरकार पर हमला, मंडी व्यवस्था और किसान नीतियों पर उठाए सवाल
हिसार की नई अनाज मंडी में Abhay Singh Chautala ने प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा सरकार पर किसान, व्यापारी और…