उन्नाव में महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत:अचानक बाइक फिसली, सिर में आई गंभीर चोट; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

उन्नाव में रविवार को सड़क हादसे में महिला सिपाही की मौत हो गई। महिला सिपाही जिला अस्पताल से एक नाबालिग लड़की का मेडिकल कराकर बाइक से लौट रही थीं। थाने से 30 किलोमीटर पहले सड़क पर बाइक फिसल गई। इस हादसे में महिला सिपाही को गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस घायल महिला सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2018 बैच की महिला सिपाही मूलरूप से मऊ जनपद की रहने वाली थीं। दुर्घटना सफीपुर थाना क्षेत्र में हुई। अब पूरा मामला विस्तार से… रविवार सुबह 11 बजे महिला सिपाही प्रियंका यादव (29) बांगरमऊ थाने के एक नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उन्नाव जिला अस्पताल गईं। देर शाम तक लड़की का मेडिकल नहीं हो सका। इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर में रोक दिया गया। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे प्रियंका लड़की के गांव के ही सुहेल (55) पुत्र मो. इस्माइल के साथ बाइक से थाने के लिए निकलीं। थाने से 30 किलोमीटर दूर सफीपुर के जमलद्दीपुर चौराहे के पास उनकी बाइक फिसल गई। पुलिसकर्मी और अफसर अस्पताल पहुंचे
महिला सिपाही की मृत्यु की सूचना मिलने पर बांगरमऊ कोतवाली के पुलिसकर्मी और अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रियंका की मौत पर दुख जताया। सफीपुर पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रियंका यादव बरकोला थाना घोसी की रहने वाली थीं। 10 जून 2023 को उनकी शादी बब्लू के साथ हुई। जो उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक में कार्यरत हैं। उनकी एक साल की बेटी वैष्णवी है। प्रियंका अपनी बेटी के साथ बांगरमऊ में रहती थीं। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि विभाग ने एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को खो दिया है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। ——————————– यह खबर भी पढ़ें बहन को धोखा दिया तो देवर का प्राइवेट पार्ट काटा, कमरे में सो रहा था, प्रयागराज में आधी रात भाभी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया प्रयागराज में छोटी बहन को प्यार में धोखा देने पर भाभी ने चाकू से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद भाभी वहां से भाग निकली। देवर दर्द से छटपटाता रहा। शोर सुनकर परिजन भागते हुए आए। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में रविवार को सड़क हादसे में महिला सिपाही की मौत हो गई। महिला सिपाही जिला अस्पताल से एक नाबालिग लड़की का मेडिकल कराकर बाइक से लौट रही थीं। थाने से 30 किलोमीटर पहले सड़क पर बाइक फिसल गई। इस हादसे में महिला सिपाही को गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस घायल महिला सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2018 बैच की महिला सिपाही मूलरूप से मऊ जनपद की रहने वाली थीं। दुर्घटना सफीपुर थाना क्षेत्र में हुई। अब पूरा मामला विस्तार से… रविवार सुबह 11 बजे महिला सिपाही प्रियंका यादव (29) बांगरमऊ थाने के एक नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उन्नाव जिला अस्पताल गईं। देर शाम तक लड़की का मेडिकल नहीं हो सका। इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर में रोक दिया गया। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे प्रियंका लड़की के गांव के ही सुहेल (55) पुत्र मो. इस्माइल के साथ बाइक से थाने के लिए निकलीं। थाने से 30 किलोमीटर दूर सफीपुर के जमलद्दीपुर चौराहे के पास उनकी बाइक फिसल गई। पुलिसकर्मी और अफसर अस्पताल पहुंचे
महिला सिपाही की मृत्यु की सूचना मिलने पर बांगरमऊ कोतवाली के पुलिसकर्मी और अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रियंका की मौत पर दुख जताया। सफीपुर पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रियंका यादव बरकोला थाना घोसी की रहने वाली थीं। 10 जून 2023 को उनकी शादी बब्लू के साथ हुई। जो उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक में कार्यरत हैं। उनकी एक साल की बेटी वैष्णवी है। प्रियंका अपनी बेटी के साथ बांगरमऊ में रहती थीं। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि विभाग ने एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को खो दिया है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। ——————————– यह खबर भी पढ़ें बहन को धोखा दिया तो देवर का प्राइवेट पार्ट काटा, कमरे में सो रहा था, प्रयागराज में आधी रात भाभी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया प्रयागराज में छोटी बहन को प्यार में धोखा देने पर भाभी ने चाकू से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद भाभी वहां से भाग निकली। देवर दर्द से छटपटाता रहा। शोर सुनकर परिजन भागते हुए आए। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर