सोनभद्र में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। रविवार शाम को भतीजा घर के दरवाजा पर मोबाइल चला रहा था। चाचा ने धारदार हथियार से हमला करते हुए उसकी गर्दन पर वार किया। युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। पास खड़ी बहन ने भाई को बचाने की कोशिश की तो चाचा ने उस पर भी वार कर दिया। चाचा के वार से बचने के लिए वह दूर भागी। उसने चिल्लाते हुए परिवार के लोगों को पुकारा। लेकिन तबतक हमलावर फरार हो गया। खून से लथपथ घायल युवक को लेकर परिवार के लोग स्थानीय सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया- आरोपी के बेटे की मौत के बाद उसे अपने भाई के परिवार पर जादू-टोना कराए जाने का शक था। बेटे की मौत का बदला लेने के लिए उसने अपने भतीजे की हत्या की है। घटना दुद्धी थानाक्षेत्र के नगवा गांव की है। मृतक युवक का नाम जीत सिंह और उम्र 20 वर्ष है। आरोपी चाचा का नाम छोटू सिंह है। देखिए तीन तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला आरोपी के बेटे की कुछ महीनों पहले हुई थी मौत नगवा गांव में पंचू सिंह खरवार और छोटू सिंह खरवार सगे भाई हैं। छोटू सिंह के बेटे की 19 फरवरी 2025 को एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। गांववाले बताते हैं कि 18 फरवरी को पंचू सिंह के बड़े बेटे अजीत सिंह की शादी की सालगिरह थी। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अगले दिन छोटू सिंह का बेटा दिनेश सिंह आर्केस्ट्रा की कलाकारों को छोड़ने गया था। लौटते वक्त लीलासी गांव में बिजली के खंभे से टकराने से उसकी मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद छोटू सिंह अपने भाई के परिवार पर जादू-टोना कराकर बेटे को मारने का आरोप लगाने लगे। हालांकि, दिनेश सिंह की एक्सीडेंट में मौत के बाद गांव के लोगों ने पंचायत की। पंचायत ने तय किया कि पंचू सिंह, अपने भाई छोटू सिंह को पांच बिस्वा जमीन या एक लाख रुपए मुआवजा देंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि पंचायत के फैसला को उन्होंने मान तो लिया लेकिन महज 10 हजार रुपए ही दिए। इससे वह लगातार नाराज चल रहे थे। बहन बोली- कंबल ओढ़कर चाचा आए और हत्या कर भाग गए मृतक की बहन सुनीता ने पुलिस को बताया- हम तीन भाई और एक बहन हैं। जिसमें वह दूसरे नंबर का था। हमें चाचा छोटू सिंह को कई महीनों से उनके परिवार पर शक था। चाचा आए दिन धमकी देते थे कि वह “घर का एक सदस्य लेकर रहेगा”। रविवार को मौका पाकर उन्होंने हमला कर दिया। वह कंबल ओढ़कर आए और भाई की हत्या कर फरार हो गए। सुनीता ने बताया कि वारदात के समय वह वहीं मौजूद थी। उसने कहा, “मैं भाई के पास ही खड़ी थी कि अचानक चाचा ने हमला कर दिया। जब मैंने बचाने की कोशिश की तो वह मेरे ऊपर भी टूट पड़ा। मैं किसी तरह जान बचाकर भागी और शोर मचाया, तब गांव वाले पहुंचे। तब तक चाचा भाग चुका था।” आरोपी पहले ही बोला था, आपका दूसरा लड़का जाएगा आरोपी चाचा छोटू सिंह अक्सर कहा करता था कि “मेरा दूसरा नंबर का लड़का जैसे गया है, वैसे ही तुम्हारे घर से भी मझला लड़का जाएगा।” वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी छोटू सिंह किसी ओझा के संपर्क में था और संभवतः उसी के प्रभाव में आकर उसने यह घटना अंजाम दी। पुलिस ने हथियार कब्जे में लिया घटना की जानकारी मिलते ही अमवार चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना थाना प्रभारी दुद्धी और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय को दी। पुलिस ने मौके से धारदार हथियार बरामद किया गया है। ……………….. यह खबर भी पढ़ें बहन को धोखा दिया तो देवर का प्राइवेट पार्ट काटा:कमरे में सो रहा था, प्रयागराज में आधी रात भाभी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया प्रयागराज में छोटी बहन को प्यार में धोखा देने पर भाभी ने चाकू से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद भाभी वहां से भाग निकली। देवर दर्द से छटपटाता रहा। शोर सुनकर परिजन भागते हुए आए। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। दरअसल, भाभी मंजू ने पूरी प्लानिंग के साथ आधी रात को देवर उमेश कुमार पर हमला किया। उमेश उस वक्त सो रहा था। तभी मंजू उसके कमरे में पहुंची और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पढ़िए पूरी खबर सोनभद्र में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। रविवार शाम को भतीजा घर के दरवाजा पर मोबाइल चला रहा था। चाचा ने धारदार हथियार से हमला करते हुए उसकी गर्दन पर वार किया। युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। पास खड़ी बहन ने भाई को बचाने की कोशिश की तो चाचा ने उस पर भी वार कर दिया। चाचा के वार से बचने के लिए वह दूर भागी। उसने चिल्लाते हुए परिवार के लोगों को पुकारा। लेकिन तबतक हमलावर फरार हो गया। खून से लथपथ घायल युवक को लेकर परिवार के लोग स्थानीय सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया- आरोपी के बेटे की मौत के बाद उसे अपने भाई के परिवार पर जादू-टोना कराए जाने का शक था। बेटे की मौत का बदला लेने के लिए उसने अपने भतीजे की हत्या की है। घटना दुद्धी थानाक्षेत्र के नगवा गांव की है। मृतक युवक का नाम जीत सिंह और उम्र 20 वर्ष है। आरोपी चाचा का नाम छोटू सिंह है। देखिए तीन तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला आरोपी के बेटे की कुछ महीनों पहले हुई थी मौत नगवा गांव में पंचू सिंह खरवार और छोटू सिंह खरवार सगे भाई हैं। छोटू सिंह के बेटे की 19 फरवरी 2025 को एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। गांववाले बताते हैं कि 18 फरवरी को पंचू सिंह के बड़े बेटे अजीत सिंह की शादी की सालगिरह थी। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अगले दिन छोटू सिंह का बेटा दिनेश सिंह आर्केस्ट्रा की कलाकारों को छोड़ने गया था। लौटते वक्त लीलासी गांव में बिजली के खंभे से टकराने से उसकी मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद छोटू सिंह अपने भाई के परिवार पर जादू-टोना कराकर बेटे को मारने का आरोप लगाने लगे। हालांकि, दिनेश सिंह की एक्सीडेंट में मौत के बाद गांव के लोगों ने पंचायत की। पंचायत ने तय किया कि पंचू सिंह, अपने भाई छोटू सिंह को पांच बिस्वा जमीन या एक लाख रुपए मुआवजा देंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि पंचायत के फैसला को उन्होंने मान तो लिया लेकिन महज 10 हजार रुपए ही दिए। इससे वह लगातार नाराज चल रहे थे। बहन बोली- कंबल ओढ़कर चाचा आए और हत्या कर भाग गए मृतक की बहन सुनीता ने पुलिस को बताया- हम तीन भाई और एक बहन हैं। जिसमें वह दूसरे नंबर का था। हमें चाचा छोटू सिंह को कई महीनों से उनके परिवार पर शक था। चाचा आए दिन धमकी देते थे कि वह “घर का एक सदस्य लेकर रहेगा”। रविवार को मौका पाकर उन्होंने हमला कर दिया। वह कंबल ओढ़कर आए और भाई की हत्या कर फरार हो गए। सुनीता ने बताया कि वारदात के समय वह वहीं मौजूद थी। उसने कहा, “मैं भाई के पास ही खड़ी थी कि अचानक चाचा ने हमला कर दिया। जब मैंने बचाने की कोशिश की तो वह मेरे ऊपर भी टूट पड़ा। मैं किसी तरह जान बचाकर भागी और शोर मचाया, तब गांव वाले पहुंचे। तब तक चाचा भाग चुका था।” आरोपी पहले ही बोला था, आपका दूसरा लड़का जाएगा आरोपी चाचा छोटू सिंह अक्सर कहा करता था कि “मेरा दूसरा नंबर का लड़का जैसे गया है, वैसे ही तुम्हारे घर से भी मझला लड़का जाएगा।” वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी छोटू सिंह किसी ओझा के संपर्क में था और संभवतः उसी के प्रभाव में आकर उसने यह घटना अंजाम दी। पुलिस ने हथियार कब्जे में लिया घटना की जानकारी मिलते ही अमवार चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना थाना प्रभारी दुद्धी और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय को दी। पुलिस ने मौके से धारदार हथियार बरामद किया गया है। ……………….. यह खबर भी पढ़ें बहन को धोखा दिया तो देवर का प्राइवेट पार्ट काटा:कमरे में सो रहा था, प्रयागराज में आधी रात भाभी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया प्रयागराज में छोटी बहन को प्यार में धोखा देने पर भाभी ने चाकू से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद भाभी वहां से भाग निकली। देवर दर्द से छटपटाता रहा। शोर सुनकर परिजन भागते हुए आए। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। दरअसल, भाभी मंजू ने पूरी प्लानिंग के साथ आधी रात को देवर उमेश कुमार पर हमला किया। उमेश उस वक्त सो रहा था। तभी मंजू उसके कमरे में पहुंची और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Related Posts

CM Mann ने योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करने को कहा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन गुलज़ार इंदर…
दिवाली पर अंबाला-गुरुग्राम लगी भीषण आग:गुरुग्राम में जय श्री राम की लाइटिंग, CM सैनी ने कुरुक्षेत्र में मनाई दिवाली
दिवाली पर अंबाला-गुरुग्राम लगी भीषण आग:गुरुग्राम में जय श्री राम की लाइटिंग, CM सैनी ने कुरुक्षेत्र में मनाई दिवाली हरियाणा में आज दीपावली उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शाम होते ही घरों, मंदिरों और गलियों में दीयों की रोशनी से चारों ओर जगमगाहट फैल गई है। लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में लीन हैं। घर-घर से मंत्रोच्चार और घंटियों की आवाजें गूंज रही हैं। इस बीच अंबाला और गुरुग्राम में भीषण आगजनी की घटना हुई है। अंबाला में एक गोदाम पूरी तरह जल गया है। जबकि गुरुग्राम में वेयरहाउस में भीषण आग लगी है, जिसे काबू करने के लिए मानेसर से 3 और पटौदी से 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। दिनभर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने दीये, पटाखे, मिठाइयां, सजावट और कपड़ों की खरीदारी कर दीपोत्सव की तैयारी पूरी की। ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। त्योहार को देखते हुए शहरों में सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि लोग सुरक्षित और सुचारू रूप से उत्सव मना सकें। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और कई जगहों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में लोगों से आत्मीय मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं को सुनना ही हमारे सेवा-संकल्प को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि यह प्रकाश का पवित्र पर्व जन-जन के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार करे।” हरियाणा में दिवाली से जुड़े PHOTOS.. दीपावली सेलिब्रेशन की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

बढ़ती ठंड और कोहरे को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath गंभीर, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ती ठंड और कोहरे को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिए…
