आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे:पूरी बस जलकर राख; दिवाली पर घर जा रहे थे, यात्री बोले- पीछे बैठे लोग पी रहे थे सिगरेट

मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, तीन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों ने बताया कि पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। उसी की वजह से आग लगी होगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हादसा थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हुआ। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला
आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर रात करीब 3 बजे एक निजी ट्रेवल्स की स्लीपर क्लास बस गुरुग्राम से हमीरपुर जा रही थी। जैसे ही बस थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पहुंची तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बस को कुछ ही देर में अपनी चपेट में ले लिया। बस धूं-धूं कर जलने लगी। जैसे ही आग लगी। सभी यात्रियों ने कूद-कूद कर जान बचाई। 3 लोग मामूली रूप से झुलसे
दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिन्होंने काफी एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 3 लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। घायलों की पहचान मोहम्मद जाबिद, पत्नी कुरैसा और एक बच्चा था। यह लोग जालौन जा रहे थे। जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। सिगरेट से लगी आग
यात्रियों ने बताया- पीछे बैठे कुछ लोग सिगरेट पी रहे थे। हम लोगों ने मना भी किया। लेकिन वह लोग नहीं माने। तीन बजे के करीब इन लोगों ने फिर से सिगरेट पी। सिगरेट पीने के बाद वहीं बस में डाल दी। थोड़ी देर बाद बस में आग लग गई। सभी कूद कर अपनी जान बचाई। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। बस पूरी तरीके से जल राख हो गई है। हम सभी लोग गुरुग्राम में काम करते है। दिवाली मनाने अपने घर हमीरपुर जा रहे थे। NHAI मेंटीनेंस डिपार्टमेंट नरेश कुमार ने बताया- आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चलती बस में आग लग गई। किसी तरह बस में सवार यात्रियों को निकाला गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हमारी एबुलेंस भी मौके पर पहुंची है। घायलों को भर्ती कराया गया है। —————— ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में जगुआर ने 8 को रौंदा, 1 की मौत:7 गाड़ियों को टक्कर मारी, कार का VIP नंबर-0070; लोग बोले- नशे में था प्रयागराज में दिवाली मार्केट में एक तेज रफ्तार जगुआर कार घुस गई। कार ने पहले 2 चार पहिया और 5 दो पहिया गाड़ियों में टक्कर मारी। इसके बाद 8 लोगों को रौंद दिया। इससे एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। 4 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पढे़ं पूरी खबर… मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, तीन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों ने बताया कि पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। उसी की वजह से आग लगी होगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हादसा थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हुआ। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला
आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर रात करीब 3 बजे एक निजी ट्रेवल्स की स्लीपर क्लास बस गुरुग्राम से हमीरपुर जा रही थी। जैसे ही बस थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पहुंची तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बस को कुछ ही देर में अपनी चपेट में ले लिया। बस धूं-धूं कर जलने लगी। जैसे ही आग लगी। सभी यात्रियों ने कूद-कूद कर जान बचाई। 3 लोग मामूली रूप से झुलसे
दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिन्होंने काफी एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 3 लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। घायलों की पहचान मोहम्मद जाबिद, पत्नी कुरैसा और एक बच्चा था। यह लोग जालौन जा रहे थे। जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। सिगरेट से लगी आग
यात्रियों ने बताया- पीछे बैठे कुछ लोग सिगरेट पी रहे थे। हम लोगों ने मना भी किया। लेकिन वह लोग नहीं माने। तीन बजे के करीब इन लोगों ने फिर से सिगरेट पी। सिगरेट पीने के बाद वहीं बस में डाल दी। थोड़ी देर बाद बस में आग लग गई। सभी कूद कर अपनी जान बचाई। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। बस पूरी तरीके से जल राख हो गई है। हम सभी लोग गुरुग्राम में काम करते है। दिवाली मनाने अपने घर हमीरपुर जा रहे थे। NHAI मेंटीनेंस डिपार्टमेंट नरेश कुमार ने बताया- आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चलती बस में आग लग गई। किसी तरह बस में सवार यात्रियों को निकाला गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हमारी एबुलेंस भी मौके पर पहुंची है। घायलों को भर्ती कराया गया है। —————— ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में जगुआर ने 8 को रौंदा, 1 की मौत:7 गाड़ियों को टक्कर मारी, कार का VIP नंबर-0070; लोग बोले- नशे में था प्रयागराज में दिवाली मार्केट में एक तेज रफ्तार जगुआर कार घुस गई। कार ने पहले 2 चार पहिया और 5 दो पहिया गाड़ियों में टक्कर मारी। इसके बाद 8 लोगों को रौंद दिया। इससे एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। 4 लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पढे़ं पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर