उन्नाव में दीपावली से एक दिन पहले एक महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। वो रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने 65 किमी दूर जिला अस्पताल गई थीं। उसके साथ पीड़िता का एक रिश्तेदार भी था। बाइक वही चला रहा था। किसी वजह से मेडिकल नहीं हो सका तो वापस थाने आ रही थीं। रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो महिला सिपाही उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी। गंभीर चोट आने के कारण बेहोश हो गई। राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार को मामूली चोटें आई हैं। महिला सिपाही की एक साल की बेटी है, जिसका 12 दिन पहले ही धूमधाम से बर्थडे मनाया था। घटना सफीपुर थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार ढंग से समझिए पूरा मामला
मूलरूप से मऊ जिले की रहने वाले महिला सिपाही प्रियंका यादव (29) उन्नाव के बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। थाने के पास ही एक किराये के मकान में एक साथी महिला सिपाही के साथ रहती थीं। 19 साल की युवती से रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए प्रियंका रविवार दोपहर 11 बजे जिला अस्पताल गई थीं। वहां शाम तक मेडिकल नहीं हो सका। वे पीड़िता के 55 वर्षीय रिश्तेदार के साथ बाइक से 5:30 बजे थाने लौट रही थीं। जिला अस्पताल से 35 किलोमीटर दूर सफीपुर थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव के पास शाम करीब 7:30 बजे स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक उछल गई। जिससे प्रियंका उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं। सिर फट गया और खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया- प्रियंका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। सहकर्मी ने बताया- फोन पर हुई थी आखिरी बात
प्रियंका के साथ कमरे में रहने वाली सिपाही ज्योति ने बताया- शाम करीब 7 बजे प्रियंका से बात हुई थी। उसने कहा था कि अब मैं उन्नाव से लौट रही हूं। नहीं सोचा था कि यह उसकी आखिरी बात होगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका अपनी बेटी के साथ बांगरमऊ में रहती थीं और अक्सर ड्यूटी के बाद परिवार से वीडियो कॉल पर बात करती थीं। एक वर्ष की बेटी हुई अनाथ
मऊ के घोसी थाना अंतर्गत बरकोला गांव की रहने वाली प्रियंका 2018 बैच की महिला सिपाही थीं। 10 जून 2023 को उनकी शादी बबलू यादव से हुई थी, जो उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक में कार्यरत हैं। उनकी एक साल तीन महीने की बेटी वैष्णवी है। 7 अक्टूबर को ही बेटी का पहला जन्मदिन मनाया गया था। हादसे से पूरा परिवार और पुलिस विभाग गहरे सदमे में है। विभाग ने कर्तव्यनिष्ठ सिपाही खो दिया- एसपी
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा- प्रियंका एक कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती सिपाही थीं। विभाग ने एक समर्पित कर्मचारी को खो दिया है। परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं, सीओ सफीपुर सोनम सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। महिला सिपाही उन्नाव जिला अस्पताल से मेडिकल कराकर लौट रही थीं, तभी जमालदीपुर गांव के पास हादसा हो गया। ———————————- ये खबर भी पढ़िए… आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे:पूरी बस जलकर राख; दिवाली पर घर जा रहे थे, यात्री बोले- पीछे बैठे लोग पी रहे थे सिगरेट मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जार रहे थे। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, तीन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों ने बताया कि पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। उसी की वजह से आग लगी होगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हालांकि, हादसे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। हादसा थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में दीपावली से एक दिन पहले एक महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। वो रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने 65 किमी दूर जिला अस्पताल गई थीं। उसके साथ पीड़िता का एक रिश्तेदार भी था। बाइक वही चला रहा था। किसी वजह से मेडिकल नहीं हो सका तो वापस थाने आ रही थीं। रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो महिला सिपाही उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी। गंभीर चोट आने के कारण बेहोश हो गई। राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदार को मामूली चोटें आई हैं। महिला सिपाही की एक साल की बेटी है, जिसका 12 दिन पहले ही धूमधाम से बर्थडे मनाया था। घटना सफीपुर थाना क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार ढंग से समझिए पूरा मामला
मूलरूप से मऊ जिले की रहने वाले महिला सिपाही प्रियंका यादव (29) उन्नाव के बांगरमऊ थाने में तैनात थीं। थाने के पास ही एक किराये के मकान में एक साथी महिला सिपाही के साथ रहती थीं। 19 साल की युवती से रेप के मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए प्रियंका रविवार दोपहर 11 बजे जिला अस्पताल गई थीं। वहां शाम तक मेडिकल नहीं हो सका। वे पीड़िता के 55 वर्षीय रिश्तेदार के साथ बाइक से 5:30 बजे थाने लौट रही थीं। जिला अस्पताल से 35 किलोमीटर दूर सफीपुर थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव के पास शाम करीब 7:30 बजे स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक उछल गई। जिससे प्रियंका उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं। सिर फट गया और खून बहने लगा। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया- प्रियंका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। सहकर्मी ने बताया- फोन पर हुई थी आखिरी बात
प्रियंका के साथ कमरे में रहने वाली सिपाही ज्योति ने बताया- शाम करीब 7 बजे प्रियंका से बात हुई थी। उसने कहा था कि अब मैं उन्नाव से लौट रही हूं। नहीं सोचा था कि यह उसकी आखिरी बात होगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका अपनी बेटी के साथ बांगरमऊ में रहती थीं और अक्सर ड्यूटी के बाद परिवार से वीडियो कॉल पर बात करती थीं। एक वर्ष की बेटी हुई अनाथ
मऊ के घोसी थाना अंतर्गत बरकोला गांव की रहने वाली प्रियंका 2018 बैच की महिला सिपाही थीं। 10 जून 2023 को उनकी शादी बबलू यादव से हुई थी, जो उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक में कार्यरत हैं। उनकी एक साल तीन महीने की बेटी वैष्णवी है। 7 अक्टूबर को ही बेटी का पहला जन्मदिन मनाया गया था। हादसे से पूरा परिवार और पुलिस विभाग गहरे सदमे में है। विभाग ने कर्तव्यनिष्ठ सिपाही खो दिया- एसपी
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा- प्रियंका एक कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती सिपाही थीं। विभाग ने एक समर्पित कर्मचारी को खो दिया है। परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं, सीओ सफीपुर सोनम सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। महिला सिपाही उन्नाव जिला अस्पताल से मेडिकल कराकर लौट रही थीं, तभी जमालदीपुर गांव के पास हादसा हो गया। ———————————- ये खबर भी पढ़िए… आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती बस में लगी आग, 3 झुलसे:पूरी बस जलकर राख; दिवाली पर घर जा रहे थे, यात्री बोले- पीछे बैठे लोग पी रहे थे सिगरेट मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार रात चलती बस में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। सिर्फ उसका ढांचा ही बचा। बस में 50 से 60 लोग सवार थे। सभी दिवाली पर अपने-अपने घर जार रहे थे। उन्होंने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, तीन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यात्रियों ने बताया कि पीछे बैठे कुछ यात्री सिगरेट पी रहे थे। उसी की वजह से आग लगी होगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हालांकि, हादसे की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। हादसा थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर



