चंडीगढ़ में दीपावली (सोमवार) की सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके बेटे ने ही चाकू से गला काट कर हत्या की। पड़ोसियों को घर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद लोग छत से होकर घर में पहुंचे तो देखा कि वहां महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था और आरोपी बेटा वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तौर पर परेशान बताया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था, जिसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान सेक्टर-40 की निवासी सुशीला नेगी के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली थीं और कई साल से सेक्टर 40 में रह रही थीं। हत्या उसके छोटे बेटे रवि ने की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी का मुलाजिम है। आरोपी की पत्नी-बेटी अलग रहती हैं। छह माह पहले ही बेटा मां के पास रहने आया था। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… चाकू साथ ले गया आरोपी, पुलिस टीमों ने मौके से जुटाए साक्ष्य
चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिंक टीमों ने घटना स्थल के सैंपल लिए। आरोपी वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी अपने साथ ले गया। पुलिस ने इस मामले में टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के बड़े बेटे और आरोपी रवि की पत्नी आदि से भी जानकारी ली जा रही है। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि मां-बेटे में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। चंडीगढ़ से सेक्टर 39 प्रभारी राम दियाल के अनुसार आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम उसे चंडीगढ़ ला रही है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। चंडीगढ़ में दीपावली (सोमवार) की सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके बेटे ने ही चाकू से गला काट कर हत्या की। पड़ोसियों को घर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद लोग छत से होकर घर में पहुंचे तो देखा कि वहां महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था और आरोपी बेटा वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तौर पर परेशान बताया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था, जिसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान सेक्टर-40 की निवासी सुशीला नेगी के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली थीं और कई साल से सेक्टर 40 में रह रही थीं। हत्या उसके छोटे बेटे रवि ने की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी का मुलाजिम है। आरोपी की पत्नी-बेटी अलग रहती हैं। छह माह पहले ही बेटा मां के पास रहने आया था। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… चाकू साथ ले गया आरोपी, पुलिस टीमों ने मौके से जुटाए साक्ष्य
चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिंक टीमों ने घटना स्थल के सैंपल लिए। आरोपी वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी अपने साथ ले गया। पुलिस ने इस मामले में टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के बड़े बेटे और आरोपी रवि की पत्नी आदि से भी जानकारी ली जा रही है। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि मां-बेटे में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। चंडीगढ़ से सेक्टर 39 प्रभारी राम दियाल के अनुसार आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम उसे चंडीगढ़ ला रही है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर

