कैथल के कस्बा ढांड के गांव सोलू माजरा में एक युवक ने शीशम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। युवक की उम्र करीब 30 साल आंकी जा रही है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारणों का पता लग पाया है, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक प्रवासी है और मजदूरी के काम के लिए कैथल आया हुआ था। पुलिस को राहगीरों ने दी सूचना ढांड थाना एसएचओ रेखा रानी ने बताया कि रविवार को शाम के समय पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि गांव सोलू माजरा के नजदीक किसी युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। वह अनुमान से कोई प्रवासी मजदूर लग रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पहचान के लिए अस्पताल में रखवाया रेखा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल उसे नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है। रेखा ने बताया कि पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कैथल के कस्बा ढांड के गांव सोलू माजरा में एक युवक ने शीशम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। युवक की उम्र करीब 30 साल आंकी जा रही है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारणों का पता लग पाया है, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक प्रवासी है और मजदूरी के काम के लिए कैथल आया हुआ था। पुलिस को राहगीरों ने दी सूचना ढांड थाना एसएचओ रेखा रानी ने बताया कि रविवार को शाम के समय पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि गांव सोलू माजरा के नजदीक किसी युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। वह अनुमान से कोई प्रवासी मजदूर लग रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पहचान के लिए अस्पताल में रखवाया रेखा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल उसे नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है। रेखा ने बताया कि पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

धान के MSP पर फिर छिड़ी सियासत! अभय चौटाला बोले- किसानों को प्रति क्विंटल 800 रुपये से ज्यादा का नुकसान पहुंचा रही सरकार
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में…
हरियाणा के 2808 प्राइवेट स्कूलों को राहत देगी सरकार:अस्थाई को एक्सटेंशन, जुर्माना हो सकता है माफ; सीएम ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
हरियाणा के 2808 प्राइवेट स्कूलों को राहत देगी सरकार:अस्थाई को एक्सटेंशन, जुर्माना हो सकता है माफ; सीएम ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों को सरकार राहत दे सकती है। सरकार स्कूल सोसाइटियों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने और अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर जारी करने के फैसले पर विचार कर रही है। सीएम नायब सैनी ने भी इस मामले में अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के लिए कहा है। दरअसल, हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों की अपनी इन मांगों को लेकर निजी स्कूल संघ का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में सीएम नायब सैनी से चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को विभिन्न मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की अपील की थी। सीएम ने भी उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। 2808 स्कूलों से संबंधित मांगे सीएम सैनी ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया था कि अन्य लंबित मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार कर जल्द ही समाधान किया जाएगा। सीएम से मुलाकात के दौरान संघ प्रदेश सचिव प्रदीप पूनिया और पैटर्न महावीर यादव ने बताया कि ज्ञापन में 2808 स्कूलों से संबंधित कई अहम मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार से एमआईएस पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की गई, ताकि स्कूलों की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें दूर की जा सके। साथ ही, स्कूल सोसाइटियों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने और अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर जारी करने का आग्रह किया गया। सीएम तक पहुंची ये भी मांगे प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ने चिराग योजना, 134-ए और आरटीई के तहत मिलने वाली राशि को समय पर जारी करने की भी मांग रखी। इसके अलावा, स्कूलों को बसों पर टैक्स समाप्त करने, बसों की आयु सीमा बढ़ाने, स्कूलों में सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी देने, बिजली बिल को एनडीएस की बजाय डीएस कैटेगरी में करने तथा महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी देने या न देने का अधिकार स्कूलों को देने जैसी मांगें भी ज्ञापन में शामिल थीं। सीएम ने जताई संवेदनशीलता सीएम सैनी ने संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र के सुधार और निजी स्कूलों के हितों को लेकर संवेदनशील है। स्कूल सोसाइटियों का जुर्माना माफ करने और अस्थाई स्कूलों को वैध विस्तार देने का निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था पर किसी प्रकार का दबाव न पड़े। उन्होंने अन्य मांगों पर भी अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार कर जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए।
हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुसी हरियाणा नंबर कार:सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में हादसा, चार लोग सवार थे
हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुसी हरियाणा नंबर कार:सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में हादसा, चार लोग सवार थे हल्द्वानी में लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई को पार करती हुई पेड़ से टकराई और झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में एक महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा हाईवे पर चल रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में हुआ। नैनीताल से रुद्रपुर जा रहे थे चार कार सवार जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार नैनीताल से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे, वहीं जैसे ही ये लोग राष्ट्रीय राजमार्ग के तेल डिपो के पास पहुंचे तो ऑटो वाले को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई। मौके पर पुलिस और राहत कार्य घायलों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इन्होंने ही घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और हादसे की जानकारी तुरंत लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला व पुरुष को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। हाथियों के लिए खोदी गई है खाई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में कार सवारों का काफी सामान भी था जो पुलिस अपने साथ ले गई है। हाईवे के किनारे जंगली हाथियों को रोकने के लिए खाई खोदी गई है। गनीमत रही की कार खाई के अंदर नहीं गिरी। हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।
