लुधियाना, पंजाब – केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने घोषणा की है कि लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे से जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी। 10 से 15 मई के बीच पहली उड़ान दिल्ली के लिए शुरू होने की संभावना है। शुरुआत में रोजाना दो उड़ानें संचालित होंगी, जिनमें एक सुबह और एक दोपहर के समय होगी। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
लुधियाना को मिली उड़ान की सौगात, 10 से 15 मई के बीच शुरू होगी हलवारा से दिल्ली की उड़ान




