टीईटी के खिलाफ डीटीएफ का हल्ला, 6-7 अप्रैल को सरकार की अर्थी फूंकने की तैयारी

टीईटी के खिलाफ डीटीएफ का हल्ला, 6-7 अप्रैल को सरकार की अर्थी फूंकने की तैयारी

पंजाब में टीईटी विवाद गरमा गया है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 6 और 7 अप्रैल को जिला स्तर पर सरकार की अर्थी फूंकी जाएगी। डीटीएफ ने शिक्षा विभाग के फैसलों को वादाखिलाफी करार दिया है। जत्थेबंदी ने कहा है कि बिना टीईटी पास किए प्रमोशन नहीं होने के हलफनामे को स्वीकार नहीं किया जाएगा।