इजराइल की सत्ता में बड़े बदलाव के संकेत: आइजेनकोट को 67 सांसदों का साथ, नेतन्याहू बहुमत की दौड़ में पिछड़े

इजराइल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। लंबे समय से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू के सामने अब विपक्ष ने मजबूत चुनौती खड़ी कर दी है। पूर्व सेना प्रमुख और विपक्ष के प्रमुख चेहरे गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। अरब राजनीतिक दलों के समर्थन के बाद उनके पक्ष में सांसदों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। यह आंकड़ा संसद में बहुमत हासिल करने के लिए जरूरी संख्या से छह अधिक है। दूसरी ओर नेतन्याहू के साथ खड़े सांसदों की संख्या घटकर केवल 46…

क्या अमेरिकी संसद डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटा सकती है? जानिए महाभियोग के नियम और पूरा संवैधानिक गणित

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हालिया चुनावी नतीजों से राजनीतिक झटका जरूर लगा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर तत्काल कोई संकट आ गया है। अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति मजबूत होने के बाद ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की चर्चा तेज हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विपक्षी सांसद मिलकर ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटा सकते हैं? क्या संसद में बहुमत हासिल करना ही किसी राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर करने के लिए पर्याप्त है या इसके लिए कोई…

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स ने लगाई 2000 अंकों की छलांग; निवेशकों को एक दिन में हुआ लाखों करोड़ का फायदा

धनतेरस और दिवाली के त्योहार से पहले भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। गुरुवार, 5 नवंबर को बाजार खुलते ही खरीदारी का ऐसा माहौल बना कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने लंबी छलांग लगा दी। सेंसेक्स में करीब 2,000 अंकों की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 550 अंकों से अधिक ऊपर पहुंच गया। बाजार में आई इस तेजी ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। एक ही कारोबारी दिन में निवेशकों की संपत्ति में 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हो गया। शेयर बाजार में आई इस तेजी के पीछे केवल…

जहरीली हवा से बचने के लिए सिर्फ मास्क काफी नहीं! AQI बढ़ने पर इन 5 आदतों को तुरंत बदलें, वरना फेफड़ों पर पड़ सकता है बुरा असर

देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हवा में घुले प्रदूषक धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा PM2.5 और PM10 कणों की होती है। ये इतने छोटे होते हैं कि सांस के साथ शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। खासतौर पर PM2.5 के कण फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं और कुछ…

एलपीयू मामले में हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार को 72 घंटे में केंद्र को रिपोर्ट सौंपने का आदेश

धारा 66एफ के तहत दर्ज मामले को देखते हुए एनआईए जांच पर सात दिन में फैसला लेगा केंद्र; छात्र रवि राज की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने तय की समयसीमा चंडीगढ़। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) से जुड़े मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता और इसमें लगाए गए कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने पंजाब सरकार को 72 घंटे के भीतर मामले से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया है। साथ ही केंद्र सरकार को…

संगरूर की इंसाफ रैली में राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो सिर्फ प्रदेश के लिए लड़े

नशे और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल, अमित शाह के तीन साल में ड्रग्स खत्म करने के दावे पर साधा निशाना; प्रधानमंत्री मोदी को दी बहस की चुनौती संगरूर। पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक तैयारियों को तेज करते हुए संगरूर में इंसाफ रैली के माध्यम से चुनावी अभियान का आगाज किया। रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहुंचकर आम आदमी पार्टी की सरकार को नशे, कानून-व्यवस्था और प्रदेश के राजनीतिक नेतृत्व जैसे मुद्दों पर घेरा। उन्होंने पंजाब में तेजी से फैल रहे नशे पर चिंता जताते…

अमित शाह आज हरियाणा में दिखाएंगे भाजपा की ताकत, करनाल में पदयात्रा और अंबाला में शहीद स्मारक का उद्घाटन

‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत करनाल में जुटेंगे 25 हजार लोग, अंबाला छावनी में 800 करोड़ रुपये से बने राष्ट्रीय शहीद स्मारक का करेंगे लोकार्पण; गांधी मैदान में प्रदेशस्तरीय रैली को भी करेंगे संबोधित करनाल/अंबाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीरवार को हरियाणा के करनाल और अंबाला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करनाल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अंबाला छावनी पहुंचकर करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से 22 एकड़ में तैयार किए गए राष्ट्रीय शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे।…

हरियाणा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर को, दावे-आपत्तियों के निपटारे के लिए बढ़ाई गई समयसीमा

एसआईआर प्रक्रिया के तहत 44.92 लाख मतदाताओं को दस्तावेज जमा कराने के लिए जारी हुए नोटिस; फार्म-6, 7 और 8 के हजारों आवेदन अब भी लंबित, निर्वाचन आयोग ने दिया अतिरिक्त समय चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियों के निपटारे की समयसीमा बढ़ाकर अब 20 नवंबर कर दी है। इससे पहले इसके लिए 28 अक्टूबर अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी। इसी तरह मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख भी…

दिवाली पर पटाखे जलाते समय हाथ झुलस जाए तो न करें ये गलतियां, जानिए जलने पर तुरंत क्या करना चाहिए

दीपावली के मौके पर घरों और बाजारों में उत्सव का माहौल रहता है। रंग-बिरंगी लाइटों, दीयों और आतिशबाजी के बीच लोग त्योहार का आनंद लेते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में पटाखे जलाने का उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन इस दौरान छोटी-सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। खासतौर पर पटाखों से हाथ जलने की घटनाएं काफी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। कई बार लोग मामूली चोट समझकर इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ मामलों में जलने का असर त्वचा की गहरी परतों, मांसपेशियों और नसों तक पहुंच सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, बर्न…

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर दुष्यंत चौटाला ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग से की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

जजपा नेता ने भाजपा और आयोग के बीच मिलीभगत का लगाया आरोप, बोले- नाम कटने के बाद दोबारा जुड़वाने के लिए फार्म छह भरने की शर्त प्रभावित लोगों पर अतिरिक्त बोझ रोहतक। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी (जजपा) के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने मतदाता सूचियों से बड़े स्तर पर नाम काटे जाने के मामले में भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बावजूद आयोग अपनी जिम्मेदारी स्वीकारने के बजाय नए तर्क देकर मामले से बचने का प्रयास कर रहा है। आयोग को…

धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बिना ज्यादा खर्च किए मिलेगी बरकत की सौगात

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है। घरों की साफ-सफाई से लेकर सजावट और खरीदारी तक की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन बाजारों में सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन और अन्य कीमती सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। आम धारणा है कि धनतेरस पर कोई नई वस्तु खरीदकर घर लाने से सालभर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। यही वजह है कि इस दिन छोटी से लेकर बड़ी खरीदारी तक को विशेष महत्व दिया जाता है। हालांकि,…

2047 तक सोलर पावर में दुनिया का बड़ा खिलाड़ी बन सकता है भारत, 8.42 लाख करोड़ का निवेश और 32 लाख रोजगार का लक्ष्य

भारत आने वाले दो दशकों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है। देश का लक्ष्य केवल सोलर बिजली का उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि सोलर पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों और कच्चे माल के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म करना है। अगर प्रस्तावित योजना के मुताबिक काम आगे बढ़ता है तो साल 2047 तक भारत का सोलर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से के रूप में उभर सकता है। इस दिशा में करीब 89 अरब डॉलर यानी 8.42 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई…

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का विजय अभियान जारी, सेमीफाइनल में कोरिया को दी करारी शिकस्त; अब खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। मौजूदा चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को किसी भी स्तर पर मुकाबले में टिकने नहीं दिया। मोहाली में बुधवार को खेले गए इस अहम मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और गोलों की झड़ी लगा दी। टीम इंडिया ने कोरिया को 8-1 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा दिया। इस जीत में भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत…

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल, दुनिया भर में 150 करोड़ की टिकट बिक्री; पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शुमार नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने रिलीज के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत से लेकर विदेशी बाजारों तक फिल्म की टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है। दुनियाभर में इसकी एडवांस बुकिंग 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब…

मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी को दोनों सदनों में शिकस्त, डेमोक्रेट्स ने जमाया कब्जा

अमेरिका की राजनीति में मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनकी रिपब्लिकन पार्टी को चुनाव में बड़ा झटका लगा है और संसद के दोनों सदनों में बहुमत उसके हाथ से निकल गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। चुनावी नतीजों को ट्रम्प प्रशासन की नीतियों के प्रति जनता की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर ईरान के साथ चल रहे युद्ध, महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने मतदाताओं के फैसले को प्रभावित किया…

दिवाली पर घर में लगाएं ये 5 खूबसूरत पौधे, हर कोने में आएगी हरियाली; सजावट के साथ मिलेगा शुभता का एहसास

दिवाली का त्योहार सिर्फ दीप जलाने और घर को रोशनी से सजाने तक सीमित नहीं है। इस खास अवसर पर लोग अपने घर के हर कोने को सुंदर, साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने की कोशिश करते हैं। कोई रंग-बिरंगी लाइट्स लगाता है तो कोई फूलों की लड़ियों, रंगोली और पारंपरिक सजावट से घर को नया रूप देता है। लेकिन अगर आप इस बार अपनी दिवाली की सजावट में कुछ अलग करना चाहते हैं, तो घर में खूबसूरत पौधे लगाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हरे-भरे पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि आसपास के वातावरण को भी खुशनुमा…

अनुराग ठाकुर का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे और गैंगवार से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

आईआईटी रोपड़ में INNOPreneur 2026 कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद ने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और नशे के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को घेरा रूपनगर। भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में नशे, गैंगवार, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब को नशा मुक्त, चिट्टा मुक्त, गैंगवार मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वादों को पूरा करने में…

दो से ज्यादा बच्चे होने पर कहां-कहां लगती है पाबंदी? सरकारी नौकरी से लेकर चुनाव लड़ने तक छिन सकते हैं ये अधिकार

भारत में परिवार में बच्चों की संख्या को लेकर लंबे समय से बहस होती रही है। एक समय था जब तेजी से बढ़ती आबादी को देश के सामने बड़ी चुनौती माना जाता था। इसी चिंता के चलते कुछ राज्यों ने ऐसे नियम बनाए, जिनके तहत दो से अधिक बच्चे होने पर लोगों को सरकारी नौकरी, स्थानीय निकाय चुनाव और कुछ सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जा सकता है। हालांकि, बदलते जनसांख्यिकीय हालात के बीच अब इन नियमों की जरूरत पर ही सवाल उठने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी ने इस मुद्दे को एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा में…

राहुल गांधी पंजाब आने से पहले 1984 के पीड़ित परिवारों के सवालों का जवाब दें : तरुण चुघ

भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेतृत्व से मांगी जवाबदेही, पूछा- क्या पंजाब दौरे में पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनेंगे राहुल गांधी चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे को लेकर कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पंजाब की धरती पर कदम रखने से पहले वर्ष 1984 में सिखों के खिलाफ हुई भयावह हिंसा के पीड़ित परिवारों के दर्द और उनके संघर्ष को समझना चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व को उन हजारों परिवारों के सवालों का जवाब देना चाहिए, जो दशकों बाद भी न्याय…

‘वोट चोरी’ रैली से दूरी पड़ी भारी, हरियाणा युवा कांग्रेस के 10 पदाधिकारी निलंबित

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर संगठन ने की कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष और नौ महासचिवों सहित रोहतक जिलाध्यक्ष पर भी गिरी गाज चंडीगढ़। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होना हरियाणा युवा कांग्रेस के 10 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है। संगठन ने रैली से अनुपस्थित रहने वाले इन पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से 2 नवंबर को आधिकारिक आदेश जारी किया गया। निलंबन अगली सूचना तक…