रक्खड़ पुन्निया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा बकाला की धरती पर सियासी ताकत का भी प्रदर्शन
अमृतसर: देशभर में जहां रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित बाबा बकाला साहिब की ऐतिहासिक धरती पर रक्खड़ पुन्निया मेले की रौनक देखते ही बन रही है। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा मेला नहीं है, बल्कि पंजाब की राजनीति में भी इसका खास महत्व माना जाता है। यही वजह है कि हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों ने यहां अपने-अपने मंच सजाए हैं और पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी से मेले का सियासी रंग और गहरा…
