Haryana को मिली नई Vande Bharat Express: अब Ambala, Kurukshetra और Panipat से Delhi और Punjab की यात्रा होगी और भी आसान

हरियाणा के यात्रियों के लिए शनिवार का दिन खुशखबरी लेकर आया है। प्रदेश को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन…

Manesar Land Scam में पूर्व CM Bhupinder Singh Hooda को झटका: High Court ने की याचिका खारिज, अब CBI की Special Court में होंगे आरोप तय

हरियाणा के चर्चित मानेसर लैंड स्कैम केस में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ा…

Union Minister Nitin Gadkari से मिले सांसद Kartikeya Sharma, Panchkula की तीन Road Projects पर की चर्चा

हरियाणा के राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पंचकूला जिले…

Punjab के पूर्व DGP के बेटे की मौत! Post-Mortem Report में बड़ा खुलासा! Politics और Conspiracy के आरोपों में उलझा केस

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर (35) की रहस्यमयी मौत का…

हरियाणा के 2808 प्राइवेट स्कूलों को राहत देगी सरकार:अस्थाई को एक्सटेंशन, जुर्माना हो सकता है माफ; सीएम ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

हरियाणा के 2808 प्राइवेट स्कूलों को राहत देगी सरकार:अस्थाई को एक्सटेंशन, जुर्माना हो सकता है माफ; सीएम ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों को सरकार राहत दे सकती है। सरकार स्कूल सोसाइटियों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने और अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर जारी करने के फैसले पर विचार कर रही है। सीएम नायब सैनी ने भी इस मामले में अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के लिए कहा है। दरअसल, हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों की अपनी इन मांगों को लेकर निजी स्कूल संघ का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में सीएम नायब सैनी से चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को विभिन्न मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की अपील की थी। सीएम ने भी उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। 2808 स्कूलों से संबंधित मांगे सीएम सैनी ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया था कि अन्य लंबित मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार कर जल्द ही समाधान किया जाएगा। सीएम से मुलाकात के दौरान संघ प्रदेश सचिव प्रदीप पूनिया और पैटर्न महावीर यादव ने बताया कि ज्ञापन में 2808 स्कूलों से संबंधित कई अहम मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार से एमआईएस पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की गई, ताकि स्कूलों की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें दूर की जा सके। साथ ही, स्कूल सोसाइटियों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने और अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर जारी करने का आग्रह किया गया। सीएम तक पहुंची ये भी मांगे प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ने चिराग योजना, 134-ए और आरटीई के तहत मिलने वाली राशि को समय पर जारी करने की भी मांग रखी। इसके अलावा, स्कूलों को बसों पर टैक्स समाप्त करने, बसों की आयु सीमा बढ़ाने, स्कूलों में सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी देने, बिजली बिल को एनडीएस की बजाय डीएस कैटेगरी में करने तथा महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी देने या न देने का अधिकार स्कूलों को देने जैसी मांगें भी ज्ञापन में शामिल थीं। सीएम ने जताई संवेदनशीलता सीएम सैनी ने संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र के सुधार और निजी स्कूलों के हितों को लेकर संवेदनशील है। स्कूल सोसाइटियों का जुर्माना माफ करने और अस्थाई स्कूलों को वैध विस्तार देने का निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था पर किसी प्रकार का दबाव न पड़े। उन्होंने अन्य मांगों पर भी अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार कर जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए।

सोनीपत में विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मियों की पिटाई:शराब के नशे में पति-पत्नी ने की मारपीट, दी गालियां; पटाखा छोड़ने लेकर हुआ झगड़ा

सोनीपत में विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मियों की पिटाई:शराब के नशे में पति-पत्नी ने की मारपीट, दी गालियां; पटाखा छोड़ने लेकर हुआ झगड़ा सोनीपत की एक सोसाइटी में दो गुटों के बीच लड़ाई- झगड़े को सुलझाने के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। एक दंपती ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की है। पटाखे छोड़ने के विवाद को लेकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पति-पत्नी ने न केवल पुलिसकर्मियों से मारपीट की, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा भी डाली। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पटाखों को लेकर सोसाइटी में विवाद
सोनीपत के बहालगढ़ थाना पुलिस को टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि सोनीपत की अपेक्स ग्रीन सोसाइटी में पटाखे छोड़ने को लेकर आपसी झगड़ा हो गया है। सूचना पर ASI सुरजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसमें लेडीज एएसआई नीलम, हेड कॉन्स्टेबल सत्यवान, HGH अशोक और सरकारी गाड़ी चालक मनीष शामिल थे। शिकायतकर्ता ने की मारपीट की शिकायत मौके पर पहुंचे पुलिस दल को अपेक्स ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट नंबर 124 में रहने वाले महेश ने बताया कि उसके साथ सोसाइटी में ही रहने वाले येतेंद्र ने मारपीट की है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस टीम आरोपी के फ्लैट पर पहुंची। आरोपी दंपती ने पुलिस को दी गालियां, किया हमला जैसे ही आरोपी येतेंद्र और उसकी पत्नी रीतू बाहर आए, उन्होंने पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों को गालियां देना शुरू कर दीं। पुलिस ने जब उन्हें शांत करने की कोशिश की, तो रीतू ने सरकारी गाड़ी चालक मनीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे ASI सुरजीत और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी येतेंद्र ने हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी और आरोपी दोनों घायल झगड़े के दौरान ASI सुरजीत और चालक मनीष को चोटें आईं। वहीं रीतू को भी भीड़ द्वारा रोकने के दौरान हल्की चोटें आईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। बताया गया कि दोनों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। पुलिस ने करवाया मेडिकल, दर्ज किया मामला दोनों आरोपियों और घायल पुलिसकर्मियों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने दोनों आरोपियों के शराब संबंधी सैंपल ASI सुरजीत को सौंपे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने किया मामला दर्ज बहालगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में येतेन्द्र और रीतू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, बल प्रयोग करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। ASI सुरजीत स्वयं इस मामले में शिकायतकर्ता हैं, इसलिए दूसरे अधिकारी को जांच सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।